Monday, May 6, 2024
spot_img
Homeराजनीतिपूर्व कांग्रेस विधायक जयकिशन ने आयोजित की सद्भावना रैली

पूर्व कांग्रेस विधायक जयकिशन ने आयोजित की सद्भावना रैली

बीस अगस्त को देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न दिवंगत श्री राजीव गाँधी का जन्मदिवस है। राजीव गाँधी को एक महान युवा नेता के साथ साथ पूरा देश एक प्रतिभाशाली प्रधानमन्त्री के रूप में भी याद करते हैं जिन्होंने भारत को एक विकसित देश बनाने की नींव रखी थी।
आज भी पूरा देश और कांग्रेस पार्टी उनकी कमी महसूस करती है।
राजीव गाँधी के जन्मदिवस पर दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक और एआईसीसी सचिव रहे कांग्रेस नेता जयकिशन ने एक सद्भावना दौड़ का आयोजन किया। इस सद्भावना दौड़ में हजारों बच्चों ने हिस्सा लिया।
कांग्रेस विधायक जयकिशन हर वर्ष ये आयोजन बड़े स्तर पर करते हैं। इस विशाल आयोजन में हिस्सा ले रहे सभी युवाओं को नकद इनाम के साथ साथ ट्रैक सूट और कपडे भी वितरित किये गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments