Monday, September 30, 2024
spot_img
Home Blog Page 1503

दिल्ली-कैट्स के कर्मचारियों का प्रदर्शन, कंपनी पर लगाया शोषण करने का आरोप

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/EJfQotffMRg”]https://youtu.be/EJfQotffMRg[/bs-embed]

दिल्ली-नवीन कुमार
दिल्ली में हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन के घर के बाहर कैट्स एंबूलैंस के कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन। दिल्ली कैट्स के सैकड़ो कर्मचारी हेल्थ मनिस्टर सत्येंद्र जैन के आवास पर पहुंचे और सरकार को सामूहिक रिजाइन की धमकी देते हुए पिछले 1 तारीख से हड़ताल पर बैठे हैं। बी वी जी कम्पनी के तहत भर्ती कर्मचारियो के साथ सोमवार को दूसरे कर्मचारी भी इनके समर्थन में आ गए क्योंकि परेशानी पूरे विभाग की है। कैट्स संचालन कर रही कम्पनी पर वेतन समय पर न देने कर्मचारियों का शोषण करने जैसे आरोप लगाए जा रहे हैं। साथ ही हड़ताल पर गए कर्मचारीयों का आरोप है कि गाड़ियों में उपकरण की कमी है साथ मे एंबुलेंस गाड़ियों की वक्त पर सर्विस तक नही करवाने जैसे आरोप भी कर्मचारियों ने लगाए। कर्मचारियों का कहना है कि अगर कैट्स कंपनी उनकी मांगो को नहीं मानेगी तो वो सभी लोग एक साथ इस्तीफा देकर काम ठप्प कर देने को मजबूर हो जाएंगे।

सीलमपुर की सड़को पर बह रहा है साफ पानी तो वहीं पानी के लिए तड़प रहे हैं लोग

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/Bciuu2B1BGY”]https://youtu.be/Bciuu2B1BGY[/bs-embed]

दिल्ली-राकेश चावला
सीलमपुर विधानसभा की सड़कों से तीन फूट ऊँची पानी की फुआरें उठती रहती है। ये कोई फुव्वारा तो नही है लेकिन एसा नहीं है यहाँ दिल्ली सरकार की पानी की पाइप लाइन है जो फूटी हुई है और जिसमे से हर रोज हज़ारों लीटर पानी बर्बाद हो जाता है जब पानी का प्रेशेर जायदा होता है तो पानी का फुआरे कई फिट ऊँचा हो जाता है। ऐसा नहीं है कि स्थानीय नेता और प्रसाशन इस से बेखबर है शिकायत दी गई लेकिन हालात सुधर नहीं हैं। सीलमपुर विधानसभा समेत यमुनापार में कई इलाके ऐसे है जहाँ तक दिल्ली सरकार टेंकरों द्वारा पानी की आपूर्ति को पूरा करती है लेकिन क्या वाकिए में सरकार द्वारा भेजा जा रहा है पानी लोगों की प्यास बुझा रहा है लेकिन एसा नहीं है आज भी कई जगह लोग खरीदकर पानी पीते है कई क्षेत्रों में टेंकरों द्वारा भी पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है और सीलमपुर विधानसभा में हर रोज हजारो लीटर पानी बर्बाद हो जाता है दोषी कौन है ये तो आप भी बता सकते है मगर इतना जरूर है कि इस तरह की शिकायते जल बोर्ड की लापरवाही दर्शाती है। हालांकि क्षेत्र के विधायक का कहना है कि जल्द ही टूटी हुई पाइपलाइन को ठीक कर दिया जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पानी के सही इस्तेमाल पर जोर देते है लेकिन दिल्ली जल बोर्ड में काम करने वाले कर्मचारी जमीन पर कितना पानी बचा रहे है ये तस्वीरे उसकी गवाह है । बहराल जो पानी बर्बाद हो चुका और हो रहा है उससे दिल्ली की काफी जनता की प्यास जरुर बुझाई जा सकती थी।

बुद्ध विहार- महेंद्र गोयल ने दिलाई लोगों को हाईटेंशन तारों से निजात

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/gzJwdT6ctRk”]https://youtu.be/gzJwdT6ctRk[/bs-embed]

दिल्ली-डिंपल भारद्वाज
दिल्ली के बुद्धविहार फेस 1 लगी तारों ने मकानों को अपनी चपेट में ले रखा है जिस ओर भी नजर दौङाएंगें तो आपको केवल तार ही तार दिखाई देंगें। आए दिन इन तारों की वजह से हादसे होते रहते हैं फिर भी लोग इन तारों के खौफ में रहने को मजबूर हैं। तारों के घरों की छत पर बिछे होने के कारण लोग अपनी छत पर जाने से भी कतराते हैं और इन्ही तारों पर कुछ मजदूर अपनी जान को जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर हैं लेकिन बुद्धविहार क्षेत्र के विधायक महेंद्र गोयल ने लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने का बीड़ा उठा लिया है। महेंद्र गोयल द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में इलाके के निगम पार्षद भी पहुंचे और विधायक की इस पहल को सराहनीय बताया। इन तारों की वजह से अब तक 45 लोंगों की जान भी जा चुकी है। स्थानीय लोग भी इन तारों के हटने से खुश दिखाई दे रहे हैं और विधायक की पहल का स्वागत कर रहे है।

रोहिणी-वायरल हुई एक वीडियो जिसमें चोरी के आरोप में नाबालिगों के साथ की गयी दिल दहला देने वाली हैवानियत

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/59n2xZrOXL0″]https://youtu.be/59n2xZrOXL0[/bs-embed]

देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली हैवानियत। रोहिणी के दो नाबालिगों के साथ हुयी दरिंदगी की ये तसवीरें इतनी भयावह है जिसमें बच्चा डर और दर्द से चीख रहा है,एक बंद कमरें में कुछ लोग उन्हें पीट रहे हैं। कभी लकड़ी पर बंधे कपड़े पर आग अलगकर उसके गुप्तों पर प्रहार किया तो कभी पेट्रोल और मिर्च डाली गई। कभी गर्म पानी डाला गया ,कभी नशे की डोज़ दी गयी तो कभी बेरहमी से पीटा गया। ये तस्वीरें बेहद खौफनाक है। यकीन नहीं होता देश की राजधानी दिल्ली में कोइ किसी को इस बेरहमी से टॉर्चर कर सकता है। चोरी के आरोप में कोइ इस तरह कानून अपने हाथ में ले कर बच्चों को सजा दे सकता है। इनके साथ हैवानियत का ये नंगा नाच पूरे 10 घंटे तक चलता रहा। बच्चों के सर के बाल नोचे गए। सिगरेट से नंगे बदन को दागा गया। पैरों के नाखून खेंचे गए। बच्चे रहम की भीख मांग रहे थे लेकिन इन दरिंदों को दया नहीं आयी। आरोप तो यहाँ तक है की इन दोनों नाबालिगों को एक दूसरे से कुकर्म करने को विवश किया गया। केवल बेरहमी ही नहीं की गयी बल्कि जिस वक्त इन पर ये बर्बरता हो रही थी तो इनका वीडियो भी बनाया गया और धमकी दी गयी की किसी को बताया तो ये वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। डर से ये बच्चा चुप रहा लेकिन जैसे ही ये वीडियो इलाके में वायरल हुया तो इस बच्चे की माँ पुलिस तक पहुंची। शिकायत के बाद रोहिणी जिला पुलिस ने आरोपी कँवर सिंह और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज़ कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया लेकिन सवाल ये है कि क्यों लोग ये नहीं समझते कि चोर भी इंसान है उसके लिए पुलिस है आपको कानून अपने हाथ में लेने की जरूरत नहीं।

दिल्ली- फेसबुक पर की थी एक लड़के से दोस्ती, फिर हुआ रेप

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/VMp2P6tiqQM”]https://youtu.be/VMp2P6tiqQM[/bs-embed]

दिल्ली-राकेश चावला
पूर्वी दिल्ली के मंडवाली इलाके में नाबालिक लड़की 11 वी की छात्रा के साथ फेसबुक से दोस्ती हुई चंदन नाम के लड़के ने डेण्टल के दफ्तर में रेप को अंजाम दिया, आरोपी चंदन बीकॉम का स्टूडेंट है और डेण्टल के दुकान में हेल्पर का काम करता था और दिन के समय डॉक्टर अपने घर आराम के लिए गया वैसे ही आरोपी चंदन ने अपने पीड़िता नाबालिक दोस्त को मिलने के लिए दफ्तर बुलाया और उसके बाद मौका देख पीड़िता के साथ आरोपी ने दफ्तर के अंदर रेप को अंजाम दिया और मौके से भाग गया। बाद में पीड़िता नाबालिक लड़की ने अपने सारी आपबीती अपनी माँ को सुनाई और थाना मंडवाली में रेप का मुकदमा दर्ज करवा दिया ,जहाँ पर आरोपी चंदन को घर से गिरफ्तार कर लिया गया हैं।