Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeअन्यरोहिणी-वायरल हुई एक वीडियो जिसमें चोरी के आरोप में नाबालिगों के...

रोहिणी-वायरल हुई एक वीडियो जिसमें चोरी के आरोप में नाबालिगों के साथ की गयी दिल दहला देने वाली हैवानियत

[bs-embed url=”https://youtu.be/59n2xZrOXL0″]https://youtu.be/59n2xZrOXL0[/bs-embed]

देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली हैवानियत। रोहिणी के दो नाबालिगों के साथ हुयी दरिंदगी की ये तसवीरें इतनी भयावह है जिसमें बच्चा डर और दर्द से चीख रहा है,एक बंद कमरें में कुछ लोग उन्हें पीट रहे हैं। कभी लकड़ी पर बंधे कपड़े पर आग अलगकर उसके गुप्तों पर प्रहार किया तो कभी पेट्रोल और मिर्च डाली गई। कभी गर्म पानी डाला गया ,कभी नशे की डोज़ दी गयी तो कभी बेरहमी से पीटा गया। ये तस्वीरें बेहद खौफनाक है। यकीन नहीं होता देश की राजधानी दिल्ली में कोइ किसी को इस बेरहमी से टॉर्चर कर सकता है। चोरी के आरोप में कोइ इस तरह कानून अपने हाथ में ले कर बच्चों को सजा दे सकता है। इनके साथ हैवानियत का ये नंगा नाच पूरे 10 घंटे तक चलता रहा। बच्चों के सर के बाल नोचे गए। सिगरेट से नंगे बदन को दागा गया। पैरों के नाखून खेंचे गए। बच्चे रहम की भीख मांग रहे थे लेकिन इन दरिंदों को दया नहीं आयी। आरोप तो यहाँ तक है की इन दोनों नाबालिगों को एक दूसरे से कुकर्म करने को विवश किया गया। केवल बेरहमी ही नहीं की गयी बल्कि जिस वक्त इन पर ये बर्बरता हो रही थी तो इनका वीडियो भी बनाया गया और धमकी दी गयी की किसी को बताया तो ये वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। डर से ये बच्चा चुप रहा लेकिन जैसे ही ये वीडियो इलाके में वायरल हुया तो इस बच्चे की माँ पुलिस तक पहुंची। शिकायत के बाद रोहिणी जिला पुलिस ने आरोपी कँवर सिंह और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज़ कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया लेकिन सवाल ये है कि क्यों लोग ये नहीं समझते कि चोर भी इंसान है उसके लिए पुलिस है आपको कानून अपने हाथ में लेने की जरूरत नहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments