Monday, September 30, 2024
spot_img
Home Blog Page 1509

स्कूल में आपस में हुई थी कहासुनी, बाहर मारा चाकू, हालत गंभीर

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/F_Qt3ubCafA”]https://youtu.be/F_Qt3ubCafA[/bs-embed]

दिल्ली में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है लेकिन रोहिणी इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल में ऐसी घटना हुई जिसे सोच के भी रूंह कांप जाएगी। स्कूल में पढ़ने वाले साथी छात्रों ने आपस की लड़ाई में ही फारूख नाम के बच्चे को चाकू से गोद दिया जिसके बाद फारूख की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक स्कूल में फारुख का अपने किसी सहपाठी से झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसने फारुख को स्कूल के बाहर मिलने की धमकी दी लेकिन बाहर जो हुआ उसने पैरेंट्स को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। दरअसल बाहर आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ खड़ा हुआ था और उसने मिलकर फारूख के ऊपर चाकू से वार कर दिए जिससे फारुख बुरी तरह से घायल हो गया और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने मामला तो दर्ज़ कर लिया है लेकिन पीड़ित और आरोपी दोनों ही नाबालिग हैं। लिहाज़ा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है की हमलावरों में आरोपी नाबालिग के साथ कोई बालिग तो शामिल नहीं। वहीं दूसरी तरफ अभिभावकों के लिए भी ये चिंता का विषय है कि आखिर स्कूलों मे इस तरह की घटनाएं होंगी तो वो अपने बच्चों को स्कूल कैसे भेज पाएंगे।

दिल्ली के खजूरी में स्थित खिलौना फैक्ट्री में लगी आग

0

 

उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजुरी खास इलाके में उस समय हडकंप मच गया जब रिहायसी इलाके में बने एक गोदाम में आग लग गई और देखते ही देखते गोदाम धू-धू कर जल उठा, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सुचना दी जिसके बाद मौके पर फायर की दस गाडियों ने आग पर काबू पाया। वहीं आग पर काबू पाते समय फायर कर्मियों के हाथ से पानी का पाइप छूट गया जिससे हालात खराब होते नजर आए और कुछ फायर कर्मियों को चोट भी आई लेकिन कर्मचारियों ने हालात पर काबू पा लिया। आग के ऐसे हादसे रिहायशी इलाकों होते रहते है लेकिन फिर भी ना जाने ऐसे कितने अवैध गोदाम रिहायसी इलाकों में चल रहे है बहराल सवाल ये है की लोगों की सुरक्षा को ताक पर रख कर चल रहे ऐसे गोदामों और फैक्ट्रियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही क्यों नही होती है।

यमुना के घाटों पर छठ पर्व का नज़ारा

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/IxxvcAzzK1A”]https://youtu.be/IxxvcAzzK1A[/bs-embed]

दिल्ली-राकेश चावला
राजधानी दिल्ली में छठ पर्व के त्योहार को बड़ी धूम-धाम से मनाया गया चाहे सोनिया विहार हो या सुल्तानपुरी यमुना के घाटों पर छठ पर्व का नजारा देखते ही बन रहा था। घाटों पर यमुना के पानी में खड़े होकर पूजा करते नजर आ रहे लोगों से अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि आस्था का कोई मोल नहीं है। यमुना के घाटों पर लोग पूजा अर्चना कर रहे हैं साथ ही कुछ व्रतधारी जमीन पर लेटकर यमुना के घाटों पर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए पूजा स्थलों की तरफ भक्ति भाव से कठिन यात्रा भी कर रहे हैं। नजारा सोनिया विहार में चौहान पट्टी के यमुना घाट का है जिसकी देख रेख करावल नगर से निगम पार्षद रहे धर्मेंद्र भैया द्वारा की गई। वहीं सुल्तानपुरी के पूर्व एमएलए जयकिशन ने यमुना के घाटों पर लोगों के लिए व्यवस्था के इंतजाम किए थे और साथ ही श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए घाट पर तत्पर नजर आए।

गंगा घाटों पर छठ के रंग,खुशनुमा दिखा माहौल

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/vVQ7yaxfabk”]https://youtu.be/vVQ7yaxfabk[/bs-embed]

हरिद्वार- अलोक शर्मा
छठ पूजा का त्यौहार पूर्वी भारत में मनाया जाने वाला प्रसिद्ध त्यौहार है। इसे दिल्ली से लेकर धर्मनगरी हरिद्वार में बढ़ी धूम धाम से मनाया गया। हर की पौड़ी सहित सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। बिहार में प्रचलित ये व्रत अब पूरे भारत में भी मनाया जाने लगा है। ऐसा माना जाता है कि इस पर्व को स्त्री और पुरुष समान रूप से मनाते हैं और छठ मैया से पारिवारिक सुख-समृद्धी तथा मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार जब पांडव जुए में अपना सब कुछ हार गए थे तो परिवार की समृद्दि के लिए द्रौपदी ने भी ये व्रत किया था। महिलाओं ने सुबह से ही सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के लिए गंगा किनारे पहुंची जहां स्नान कर अपने परिवार की सुख समृद्दि के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की। छठ पूजा में निर्जला व्रत अधिकतर महिलाएं ही रखती है क्यूंकि ये व्रत सभी व्रतों से कठिन होता है इसके नियम भी ज्यादा होते है ऐसे में पुरष कहीं ना कहीं थोड़ा कम ही इस व्रत को रखते है। पर्व की तैयारियां कई दिनों से की जाती हैं और कई तरह से मिष्ठान इत्यादि भी बनाए जाते हैं। पर्व की मान्यता है कि इस पवित्र व्रत को निरंतर करने से जीवन में सुख-संपत्ति और शांति मिलती है तथा यश, पुण्य और किर्ति की प्राप्ति होती सारे पाप नष्ट हो जाने के साथ साथ निसंतान दंपत्ति को संतान प्राप्ति भी होती है। प्रत्यक्ष देवता सूर्य की कृपा दृष्टि सदा बनी रहती है।

स्कूल में आपसी झगड़े में गई सातवीं क्लास के बच्चे की जान

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/WkHGmm3vDS8″]https://youtu.be/WkHGmm3vDS8[/bs-embed]

दिल्ली -राकेश चावला
दिल्ली में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है छोटी छोटी बातों पर लोग एक दूसरे की जान लेने के लिए उतारू हो जाते हैं। मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना करावल नगर में स्थित शिव विहार इलाके का है। जहां सरस्वती ज्ञान पब्लिक स्कूल में छात्रों के आपस के झगड़े में एक छात्र कि दूसरे छात्रों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिस बच्चे की हत्या की गई उसका नाम प्रिंस था और वो सातवीं क्लास का छात्र था। जानकारी के मुताबिक स्कूल में साथी बच्चों ने किसी बात पर हुए झगड़े को लेकर प्रिंस को लात-घूसों से इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ये जानने में लगी है कि आखिर किस बात को लेकर और किन बच्चों से प्रिंस का झगड़ा हुआ था।