Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeअन्यगंगा घाटों पर छठ के रंग,खुशनुमा दिखा माहौल

गंगा घाटों पर छठ के रंग,खुशनुमा दिखा माहौल

[bs-embed url=”https://youtu.be/vVQ7yaxfabk”]https://youtu.be/vVQ7yaxfabk[/bs-embed]

हरिद्वार- अलोक शर्मा
छठ पूजा का त्यौहार पूर्वी भारत में मनाया जाने वाला प्रसिद्ध त्यौहार है। इसे दिल्ली से लेकर धर्मनगरी हरिद्वार में बढ़ी धूम धाम से मनाया गया। हर की पौड़ी सहित सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। बिहार में प्रचलित ये व्रत अब पूरे भारत में भी मनाया जाने लगा है। ऐसा माना जाता है कि इस पर्व को स्त्री और पुरुष समान रूप से मनाते हैं और छठ मैया से पारिवारिक सुख-समृद्धी तथा मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार जब पांडव जुए में अपना सब कुछ हार गए थे तो परिवार की समृद्दि के लिए द्रौपदी ने भी ये व्रत किया था। महिलाओं ने सुबह से ही सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के लिए गंगा किनारे पहुंची जहां स्नान कर अपने परिवार की सुख समृद्दि के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की। छठ पूजा में निर्जला व्रत अधिकतर महिलाएं ही रखती है क्यूंकि ये व्रत सभी व्रतों से कठिन होता है इसके नियम भी ज्यादा होते है ऐसे में पुरष कहीं ना कहीं थोड़ा कम ही इस व्रत को रखते है। पर्व की तैयारियां कई दिनों से की जाती हैं और कई तरह से मिष्ठान इत्यादि भी बनाए जाते हैं। पर्व की मान्यता है कि इस पवित्र व्रत को निरंतर करने से जीवन में सुख-संपत्ति और शांति मिलती है तथा यश, पुण्य और किर्ति की प्राप्ति होती सारे पाप नष्ट हो जाने के साथ साथ निसंतान दंपत्ति को संतान प्राप्ति भी होती है। प्रत्यक्ष देवता सूर्य की कृपा दृष्टि सदा बनी रहती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments