Saturday, September 28, 2024
spot_img
Home Blog Page 1525

बीजेपी के निगम पार्षद आलोक शर्मा ने लगाया जनता दरबार

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/ZYw1tnfjE9A”]https://youtu.be/ZYw1tnfjE9A[/bs-embed]

रोहिणी -अंशुल त्यागी
रोहिणी के सैक्टर 7 में बीजेपी के निगम पार्षद आलोक शर्मा द्वारा जनता दरबार लगाया गया। इस जनता दरबार में सांसद उदित राज और नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता भी पहुंचे। जनता दरबार का मकसद लोगों की समस्याओं को उदित राज के समक्ष रखना था। कार्यक्रम में पहुंचे उदित राज ने सभी लोगों की समस्याओं को गौर से सुना और सामने बैठे सभी अधिकारियों को उनसे जुड़े कामों को सौंपा दिया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष ने बीजेपी द्वारा किए गए कार्यों को लोगों के समक्ष रखा और कहा बीजेपी हमेशा लोगों की समस्याओं को सुनती है और लोगों की समस्याओं को सुलझाती है। जनता दरबार में पहुंचे सांसद उदित राज का मालाओं और बुके के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद सांसद ने जनता दरबार में आए सभी फरियादियों को सुना और उनकी समस्याओं को जल्दी से जल्दी सुलझाना की बात कही। वहीं क्षेत्र के निगम पार्षद आलोक शर्मा ने बताया कि आखिर किस उद्देश्य के साथ इस जनता दरबार का आयोजन किया गया था। बीजेपी के निगम पार्षद द्वारा लगाए गए जनता दरबार में सैंकड़ों लोगों ने शिरकत की और सभी लोग सांसद, नेता प्रतिपक्ष और निगम पार्षद से संतुष्ट नजर आए। फिलहाल जिस तरह से बीजेपी के पार्षद, सांसद या नेता लगातार जनता दरबार लगाकर लोगों से और उनकी समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं उसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि बीजेपी आने वाले विधानसभा चुनावों में अभी से अपनी दावेदारी पक्की करने में जुट गई है।

तेज रफ्तार ट्रक ने ली बाइक सवार की जान

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/w_bi5ihSGwY”]https://youtu.be/w_bi5ihSGwY[/bs-embed]

बल्लभगढ़ -जयप्रकाश भाटी
एक बार फिर लापरवाही और तेज रफ्तार ने एक करीब 45 वर्षीय व्यक्ति की जान ली ।ये हादसा बल्ल्भगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल के समीप नेशनल हाइवे पर उस वक्त हुआ जब मृतक बाइक पर सवार होकर घर से अपने काम पर जा रहा था कि तभी एक बेकाबू ट्रक चालक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। बाइक चालक लक्ष्मण की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस जाँच अधिकारी रामावतार की माने तो सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया और अब पुलिस इस जाँच में जुटी है की इस ट्रक का मालिक कौन है और घटना के समय इसका चालक कौन था ? उनके मुताबिक़ मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए बल्ल्भगढ़ के सरकारी अस्पताल भिजवा दिया है और आगे की कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। बल्लभ गढ़ में आए दिन इस तरह की खबरें आती रहती हैं प्रशासन को इस पर गंभीरता से विचार करे और तेज रफ्तार ट्रकों पर कार्यवही करे तो इन दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सकता है।

भारत स्वाभिमान अधिवक्ता संगठन ने चलाया स्वच्छता अभियान

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/j4UwggSKwko”]https://youtu.be/j4UwggSKwko[/bs-embed]

दिल्ली-अभिजीत ठाकुर

स्वच्छ भारत अभियान जैसी नेक पहल से भला आज कौन नहीं जुड़ना चाहता ये नज़ारा कोर्ट परिसरों के अंदर अधिवक्ता और उनके साथ सैंकड़ों लोग सफाई अभियान चला रहे हैं। भारत स्वाभिमान अधिवक्ता संगठन के द्वारा दिल्ली के 6 जिला न्यायलय और दिल्ली हाई कोर्ट में अधिवक्ताओं के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। भारत स्वाभिमान अधिवक्ता संगठन वर्ष 2014 से ही इस मुहीम में बढ़ चढ़ कर अपनी भूमिका निभाता रहा है , लेकिन इस वर्ष इसका स्वरुप और विशाल हो गया जब 6 जिला न्यायलय समेत दिल्ली हाई कोर्ट तक में इस अभियान के जरिए सन्देश देने का कार्य किया गया। यह कार्यक्रम तीस हज़ारी , पटियाला हाउस कोर्ट , कड़कड़डूमा , साकेत और रोहिणी जिला कोर्ट समेत दिल्ली हाई कोर्ट में भी चलाया गया। स्वामी रामदेव और उनकी संस्था पतंजलि योग समिति भी स्वच्छ भारत अभियान में शुरुआत से ही सक्रिय रहे हैं। भारत स्वाभिमान अधिवक्ता संगठन भी स्वामी रामदेव के द्वारा स्थापित पतंजलि योग समिती की ही एक शाखा है जिससे दिल्ली समेत देशभर के हजारों अधिवक्ता जुड़े हुए हैं। स्वामी रामदेव भी विभिन्न माध्यमों से समय समय पर स्वच्छता का सन्देश देते रहे हैं। अधिवक्ता संगठन के इस अभियान में इन्हें स्थानीय एनजीओ , कई निगम पार्षद , न्यायाधीश और स्थानीय लोगों का भी साथ मिला। यहाँ तक की अधिवक्ताओं के परिवार के सदस्य भी न्यायलय परिसर में चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में शरीक हुए।जिस तरह से देश के बुद्धिजीवी वर्ग समेत हर वर्ग के लोग स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सेदारी दिखा रहे हैं , उससे ये कहना गलत नहीं होगा कि बहुत जल्द ही भारत को स्वच्छ बनाने का सपना साकार होने वाला है।

खाली प्लॉट में पड़े कचरे में लगी आग, घुट गया लोगों का दम

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/X6NdHqUrRow”]https://youtu.be/X6NdHqUrRow[/bs-embed]

दिल्ली-राकेश चावला
उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में खाली प्लाट में पड़े कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। कूड़ा अधिक होने की वजह से आग काफी तेजी से फैली और पूरे प्लाट में आग की ऊँची –ऊँची लपटे निकलने लगी साथ ही धूएं का गुबार उठने लगा जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये रिहायसी इलाका है लेकिन आसपास में बने फैक्ट्री एरिया के कुछ लोग इस खाली प्लॉट को खत्ते के रुप में इस्तेमाल करते हैं और यहां हर प्रकार के कूड़े को डाला जाता है जिसकी वजह से यहां अचानक कूड़े में आग भी लग गई लोगों का कहना है कि सरकार सफाई को लेकर कई बड़ी-बड़ी बातें करती है लेकिन इस तरह के खाली प्लॉट में पड़े कूड़े को कोई नहीं उठाता है। करावल नगर में रहने वाले लोगो ने बताया यहाँ फैक्ट्रियां चल रही है वो फेक्ट्री वाले यहाँ रबड़, प्लास्टिक पोलोथिन जानबूझकर ऐसे खाली प्लाटों डाल देते है और कोई सुनवाई नहीं करता है। जिसकी वजह से कूढ़े में आग लग जाती है और वही ये हवा में प्रदूषण का कारण भी बनते है।

बिस्किट देने से मना किया तो चलाया चाकू, हुई मौत

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/ACZVfhHoQYg”]https://youtu.be/ACZVfhHoQYg[/bs-embed]

सुल्तानपूरी-अंशुल त्यागी

दिल्ली में अपराधों का सिलिसिला लगातार जोर पकड़ता नजर आ रहा है। अपराधियों को पकड़ने में दिल्ली पुलिस बेबस सी नजर आ रही है। इसी कड़ी में दिल्ली से एक और घटना सामने आई है जिसमें लगभग 23 साल के वकील नाम के युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मामला संजय गांधी अस्पताल का है,जानकारी के मुताबिक मृतक वकील दिल्ली के अमन विहार में अपने परिवार के साथ रहता था और वहीं अपने मामा के साथ मिलकर बेकरी चलाता था। जानकारी के मुताबिक वकील अपनी बेकरी पर ही था और उसके मामा सप्लाई के लिए बवाना गए थे लेकिन आए दिन उसकी गली से गुजरने वाले सांची ने उसकी दुकान से बिस्किट उठा लिए जिसपर वकील ने उसे टोक दिया और कहा रोज इस तरह से सामान मत उठाया करो। वकील के मामा के मुताबिक वकील की बात से सांची को गुस्सा आ गया और उसने बोला कि हमारा पुलिस भी कुछ नहीं बिगाड़ सकती तू कौन है और उसके बाद तीन लोगों ने मिलकर वकील को चाकूओं से गोद दिया। मामा के मुताबिक उसी बीवी गर्भवती थी। वकील की शादी को अभी केवल एक साल हुआ था। इसके साथ ही वकील के मामा का ये भी आरोप है कि पुलिस और अस्पताल प्रशासन की वजह से उनके भांजे की जान गई है। साथ ही उनका ये भी कहना है कि पुलिस वाले मामला दर्ज करने की जगह उनसे बदसलूकी कर रही हैं। फिलहाल वकील के मां बाप का रो रोकर बुरा हाल है और साथ ही वकील के साथ लेकिन लगातार बढ़ रहे अपराधों पर पुलिस का लगाम न लगा पाना और अस्पतालों में डॉक्टरों की लापरवाही कही न कहीं चिंता का विषय जरूर बनी हुई है।