Sunday, April 28, 2024
spot_img
Home Blog Page 1648

जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने किया जाट संकल्प यात्रा का आयोजन , शहीद भगत सिंह को किया नमन

शहीदे आजम भगत सिंह के २७ सितम्बर को उनके ११० वें जन्म दिन पर जाट संकल्प यात्रा का शुभारम्भ  हुआ। संकल्प  यात्रा  इंडिया गेट दिल्ली  से शुरू होकर पंजाब के हुसैनीवाला तक समापन पर पहुंची  । इसका आयोजन अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यशपाल मलिक के नेतृत्व में किया गया था।  जाट आरक्षण समिति से जुड़े लोगों ने इंडिया गेट पर देश के लिए बलिदान देने वाले अमर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी साथ ही संकल्प लिया  भगत सिंह की तरह जाट समाज के अधिकारों की लड़ाई  के लिए जरूरत पड़ने पर हर कुर्बानी  देने को तैयार है। ५०से ज्यादा गाड़ियों का कारवां इसके बाद दिल्ली के दिवंगत मुख्यमंत्री डॉ साहिब सिंह वर्मा की समाधि  पर पहुंचा जहां  उन्हें श्रद्धांजलि   अर्पित कर कारवाँ हरियाणा के रोहतक में रुका जहां जाट आरक्षण से जुड़े छोटूराम की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किये।   इसके बाद हरियाणा के ही मेहम के ऐतिहासिक चबूतरे पुष्पांजलि देते हुए ५०० से ज्यादा गाड़ियों का जाट आरक्षण समिति का काफिला हरियाणा के महत्वपूर्ण स्थलों से गुजरता फतेहाबाद पहुंचा। इस दौरान  मार्ग में कई जगहों पर जाट आरक्षण के अध्यक्ष श्री यशपाल मलिक और काफिले का जोरदार स्वागत लोगों ने किया। पंजाब में भी कई पड़ावों से गुजरते समिति के लोगों का भव्य स्वागत हुआ , अंततः यात्रा पंजाब में  शहीद भगत सिंह के समाधि स्थल हुसैनीवाला पहुंची।  हुसैनीवाला में जाट आरक्षण के लिए कुर्बानी के संकल्प के साथ सभी ने शहीद भगत सिंह की समाधी स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें  नमन  किया।साथ ही संघर्ष को तेज करने और  उत्तर प्रदेश , पंजाब , उत्तराखंड के आगामी विधान सभा चुनाव में आरक्षण की मांग न माने जाने की दशा में जाट बाहुल्य क्षेत्र में बीजेपी और गठबंधन को खाता नहीं खोलने देने का संकल्प लिया।   इस अवसर पर उनके साथ दिल्ली प्रदेष अध्यक्ष श्री आजाद सिंह लाकड़ा, हरियाणा प्रदेष अध्यक्ष श्री सूबे सिंह ढाका, पंजाब प्रदेष अध्यक्ष सरदार करनैल सिंह भावड़ा के अतिरिक्त कैप्टन भूपेन्द्र सिंह, कृष्ण किरमारा, बी.एस.अहलावत, महेन्द्र सिंह पूनिया, अषोक बलहारा, राजकुमार अडहोली के साथ  बड़ी  संख्या में लोग उपस्थित थे।

अशोक विहार रामलीला कमेटियों ने किया भूमि पूजन

0

अशोक विहार की दोनों प्रमुख रामलीला कमेटियों ने राम लीला मंचन के लिए भूमि पूजन उत्साह पूर्वक किया। इस बार आदर्श रामलीला कमिटी के नवनियुक्त प्रधान अशोक गर्ग की टीम रामलीला मंचन में कुछ नया करने जा रही है। इसकी झलक भूमि पूजन समारोह में भी देखने को मिली। भूमि पूजन के अवसर पर अशोक विहार और इसके  आस पास की धार्मिक सामाजिक संस्थाओं और सियासत से जुड़े स्थानीय नेता बड़ी तादाद में मौजूद थे। आदर्श रामलीला कमिटी ने प्रमुख लोगों का अभिवादन किया। भक्तिमय संगीत और गीत की धुन के बीच मंच से अनिल यादव सभी का नाम बोलते रहे और कमिटी के प्रमुख लोग आने वाले लोगों का फूल मालाओं से स्वागत करते रहे।

इंजीनियरिंग कॉलेज DTU ने लांच किया वेब पोर्टल जो दिलाएगा नौकरी

देश के जाने माने इंजीनियरिंग कॉलेज DTU में स्टूडेंट्स ने एक ऐसा वेब पोर्टल   लॉन्च किया है जो DTU के स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप दिलाने में सहायता करेगा। पूरे देश में यह इस तरह का पहला प्रयोग है जिसको ऑक्सफ़ोर्ड की तर्ज पर डेवलप किया गया है। यूनिवर्सिटी की E – सेल ने यह पहल की है जिससे यहाँ के हजारों इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को इसका लाभ मिल सकेगा।

रानीबाग़ में आर्यसमाज ने दी उरी के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

0

कश्मीर के उरी में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।  दिल्ली के रानी बाग़ इलाके में आर्य समाज के लोगों  ने हवन कर शहीदों के आत्मा  शांति के लिए प्रार्थना की तो पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे के साथ अपना रोष भी व्यक्त किया।  आर्य समाज द्वारा आयोजित इस कैंडल मार्च में पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ का पुतला भी फूँका गया।

इंश्योरेंस के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो इंश्योरेंस के नाम पर ठगी किया करता था। सरकारी विभाग से रिटायर्ड अधिकारी इनके सॉफ्ट टारगेट हुआ करते थे। दिल्ली के पीतमपुरा  में रहने वाले बुजुर्ग के परिवार ने अस्सी लाख की ठगी हो जाने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने जाल बिछा कर इनको धर दबोचा।