Monday, May 4, 2026
spot_img
Home Blog Page 54

अदिति महाविद्यालय की छात्राओं ने मंच पर जीवंत किया विभाजन का दर्द, “झूठा सच” देख रो पड़ा पूरा सदन

अर्पिता गुप्ता , दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के अदिति महाविद्यालय में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के सौजन्य से आयोजित नाट्य मंचन ‘झूठा सच’ ने इतिहास के उन जख्मों को एक बार फिर हरा कर दिया, जिसे आज की पीढ़ी केवल किताबों में पढ़ती आई है। प्रसिद्ध लेखक यशपाल के कालजयी उपन्यास पर आधारित इस नाटक में छात्राओं ने विभाजन की विभीषिका, अपनों को खोने के डर और विस्थापन के अत्याचारों को इतनी शिद्दत से पेश किया कि ऑडिटोरियम में बैठा हर शख्स भावुक हो उठा। जैसे-जैसे नाटक आगे बढ़ा, दर्शकों की सिसकियाँ और तालियों की गड़गड़ाहट एक साथ गूंजती रही।

नाटक की शुरुआत में दिखाया गया कि कैसे सब कुछ सामान्य चल रहा था और लोग मिल-जुलकर रहते थे, लेकिन अचानक विभाजन के ऐलान ने सब कुछ बदल दिया। जो पड़ोसी कल तक एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे, वे मजहब की दीवार खड़ी होते ही एक-दूसरे की जान के दुश्मन बन गए। कहानी मुख्य पात्र जयदेव और कनक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इस दंगों और अफरा-तफरी के बीच एक-दूसरे से बिछड़ जाते हैं। मंच पर कलाकारों ने भीड़ से डरे हुए चेहरे और अचानक चीख-पुकार में बदलती गीत-संगीत की आवाज़ों के जरिए उस खौफनाक मंजर को हूबहू सामने लाकर रख दिया।

इस नाट्य मंचन की सबसे बड़ी विशेषता कॉलेज की छात्राओं का शानदार अभिनय रहा। हैरानी की बात यह है कि ये छात्राएँ कोई पेशेवर कलाकार नहीं हैं, लेकिन NSD के विशेषज्ञों द्वारा दी गई महज कुछ दिनों की कड़ी ट्रेनिंग ने इन्हें मंझे हुए कलाकारों में बदल दिया। ट्रेन के भीतर ठूस-ठूसकर भरे लोग, अपनों से बिछड़ने की तड़प और भारत पहुँचने के बाद भी पहचान के लिए संघर्ष करते किरदारों को छात्राओं ने अपनी रगों में उतार लिया था। नाटक के अंत में जब जयदेव और कनक का मिलन हुआ, तब तक दर्शकों की आँखों से आंसू बह रहे थे, हालांकि विभाजन द्वारा छोड़े गए सवालों के जवाब आज भी अनुत्तरित दिखे।


कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर नीलम राठी जी ने छात्राओं के जुनून की सराहना करते हुए कहा कि इन बेटियों के अभिनय ने विश्वास दिला दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन मिले तो प्रतिभा को निखरने में वक्त नहीं लगता। नाटक की संयोजिका प्रो. मंजू रानी और सह-संयोजिका प्रो. मधु लोमेश ने बताया कि कैसे काबिल बच्चों का चयन कर उन्हें पात्रों के अनुसार तैयार किया गया। अंततः यह नाटक केवल एक प्रस्तुति नहीं, बल्कि अमन और भाईचारे का एक बड़ा संदेश बनकर उभरा, जिसने यह साबित कर दिया कि नक्शों पर खींची गई लकीरें दिलों के जख्म नहीं भर सकतीं।

यह भी पढ़ें:- https://delhidarpantv.com/there-was-news-of-lars-bashnai-hence-rahul-fatehpur-and-navan-baksar-attacked-the-lawyer/

‘लॉरेंस बिश्नोई का मुखबिर था इसलिए…’ राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर ने वकील पर हमले की ली जिम्मेदारी

Delhi News: कश्मीरी गेट में लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर फायरिंग, राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली: राजधानी के कश्मीरी गेट इलाके में मंगलवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस हमले की जिम्मेदारी राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है।

सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई, जिसमें दीपक खत्री (वकील) को लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताते हुए उन पर मुखबिरी और फिरौती की ‘सेटिंग’ कराने का आरोप लगाया गया। पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी लेते हुए धमकी दी गई कि अगर गतिविधियां बंद नहीं की गईं तो पूरे परिवार को अंजाम भुगतना पड़ेगा।

पोस्ट में यह भी लिखा गया कि “आज भगवान का शुक्र कर कि तू बच गया, समय रहते सुधर जा, नहीं तो अंजाम बुरा होगा।”

पुलिस ने क्या बताया?

घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने बताया कि रात करीब 10:10 बजे फायरिंग की सूचना मिली थी। गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे। कार पर चार से पांच राउंड गोलियां चलाई गईं। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

डीसीपी नॉर्थ राजा बंथिया ने मौके पर पहुंचकर बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

जांच जारी

पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस सतर्कता बरत रही है।

यह भी पढ़ें:-   https://delhidarpantv.com/delhi-news-in-change-of-time-4-people-of-the-same-family-killed-youth-fall-and-3-children-deceased/

Delhi News: समयपुर बादली में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, युवक ने पत्नी और 3 बच्चों को मौत के घाट उतारा

नई दिल्ली: दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक युवक ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया और इसके बाद मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक आजादपुर मंडी में सब्जी डिस्ट्रीब्यूटर का काम करता है। घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

शुरुआती जांच में पति पर शक

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि चारों हत्याएं पति ने ही की हैं। हालांकि, अभी तक हत्या की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

फॉरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य

घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की लोकेशन का पता लगाया जा सके।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

पुलिस ने मृतक पत्नी और तीनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की हैं। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश में जुटी है।

यह भी पढ़ें:-  https://delhidarpantv.com/good-news-solution-again-lpg-saldar-ke-tahf-in-letter-853/

खुशखबरी! होली पर फ्री LPG सिलेंडर का तोहफा, खाते में आएंगे ₹853

होली पर दिल्लीवासियों को तोहफा: मुफ्त LPG सिलेंडर, खाते में आएंगे ₹853

नई दिल्ली: 4 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा और इस बार दिल्ली के लोगों के लिए यह त्योहार खास रहने वाला है। दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि होली के मौके पर राशन कार्ड धारकों को मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इस योजना की शुरुआत इसी साल होली से की जा रही है।

होली और दिवाली पर मिलेगा लाभ

रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि अब हर साल होली और दिवाली पर सभी पात्र राशन कार्ड धारकों को एक-एक गैस सिलेंडर की कीमत उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना के तहत प्रति परिवार ₹853 की राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।

दिवाली पर भी इसी तरह लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर का लाभ मिलेगा। 2026 में दिवाली के आसपास भी यह राशि खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी जानकारी

5 फरवरी को दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए इस योजना की जानकारी साझा की थी। पोस्ट में कहा गया कि सरकार ने अपने संकल्प पत्र का एक और वादा पूरा किया है और अब प्रतिवर्ष होली और दिवाली पर राशन कार्ड धारकों को मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

3 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दे दी गई है और इसके लिए लगभग ₹242.77 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि होली पर सभी पात्र परिवारों के खाते में सिलेंडर की कीमत यानी ₹853 ट्रांसफर की जाएगी। जो लोग PNG गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके खाते में भी ₹853 की राशि भेजी जाएगी।

किन्हें मिलेगा योजना का लाभ?

  • दिल्ली सरकार द्वारा जारी वैलिड राशन कार्ड होना अनिवार्य।
  • लाभार्थी का सक्रिय बैंक खाता DBT से लिंक होना चाहिए।
  • राशन कार्ड दिल्ली सरकार की प्रणाली में पंजीकृत होना चाहिए।

क्या है योजना का उद्देश्य?

सरकार का उद्देश्य त्योहारों के दौरान आम परिवारों को आर्थिक राहत देना है, ताकि महंगाई के बीच रसोई का खर्च कुछ कम हो सके। होली से शुरू हो रही यह योजना लाखों परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें:- https://delhidarpantv.com/khak-k-iqbal-madan-garh-plus-ka-masal-wah-ishwar-and-kabalyat-do-not-do-the-shatar-damag-k/

खाकी का इकबाल: मैदान गढ़ी पुलिस की मिसाल, जहाँ ईमानदारी और काबिलियत ने मात दी शातिर दिमाग को

0

दिल्ली दर्पण ब्यूरो

अगर पुलिस संजीदगी, समझदारी और ईमानदारी से काम करे तो अपराधी को ढूंढ ही लाती है, फिर चाहे वह कितना ही शातिर क्यों न हो; ऐसा ही बेमिसाल उदाहरण मैदानगढ़ी पुलिस थाने की टीम ने पेश किया है। इस पूरे मामले की सफलता की रीढ़ HC मनीष और HC पंकज की काबिलियत और उनकी कर्तव्यनिष्ठ नियत रही, जिन्होंने अपनी पेशेवर सूझबूझ से एक अंधे मामले (Blind Case) को सुलझाकर खाकी का मान बढ़ाया है। घटना की शुरुआत 16 फरवरी 2026 को हुई, जब राजपुर खुर्द गांव में आरती शर्मा के घर से करीब 15 लाख रुपये की चोरी हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए HC मनीष और HC पंकज ने जांच की कमान संभाली और केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहकर ज़मीनी स्तर पर पसीना बहाया। उनकी जांच का तरीका पारंपरिक और आधुनिक पद्धतियों का एक बेहतरीन संगम था; उन्होंने घटनास्थल के आस-पास के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का घंटों बारीक विश्लेषण किया और साथ ही स्थानीय मुखबिरों के जाल को सक्रिय किया।

तफ्तीश के दौरान इन जांबाजों की पैनी नज़र और पेशेवर अनुभव तब रंग लाया, जब उन्होंने इलाके के चाबी बनाने वालों (Key Makers) से पूछताछ शुरू की। अपनी संजीदगी और लगन के दम पर उन्होंने एक ऐसे चाबी वाले को ढूंढ निकाला जिसने आरोपी की पहचान पुख्ता की। HC मनीष और HC पंकज की इसी अटूट निष्ठा और ईमानदारी का नतीजा था कि पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपी सुधीर कुमार के ठिकाने का सटीक पता लगाया और उसे संगम विहार से धर दबोचा। उनकी सूझबूझ से हुई पूछताछ के बाद न केवल आरोपी ने अपना जुर्म कबूला, बल्कि उसकी निशानदेही पर 4 लाख 54 हजार रुपये की नकदी और सोने-हीरे के कीमती आभूषणों की शत-प्रतिशत बरामदगी भी संभव हो सकी।

मैदानगढ़ी पुलिस के इन जवानों ने यह साबित कर दिया है कि जब इरादे नेक और नियत साफ़ हो, तो न्याय की जीत निश्चित होती है।

यह भी पढ़ें:- https://delhidarpantv.com/the-movement-of-farmers-against-the-american-red-cross-is-being-held-in-the-national-capital-on-march-15/