Monday, December 15, 2025
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़मनोज तिवारी ने देशभक्ति के नाम पर जनता का मजाक उड़ाया और...

मनोज तिवारी ने देशभक्ति के नाम पर जनता का मजाक उड़ाया और लोगों को पता भी नहीं चला

दिल्ली प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी नोटबंदी के दौरान जब जनता के बीच गये तो सोच में पड़ गये की परेशान जनता को खुश कैसे किया जाये। तभी उन्हें ये तरकीब सूझी की आज कल भोली भाली जनता को देशभक्ती के नाम पर बड़ी आसानी से फुसलाया जा सकता है। तुकबंदियों और गीत गढ़ने में महारत गवैये नेता मनोज तिवारी ने तुरंत एक गीत गढ़ दिया। ये गीत परेशान जनता को देशभक्त की उपमा दे रहा था,लाइन में खड़े होने को राष्ट्र निर्माण से जोड़ रहा था। जनता खुश हो गयी और मनोज तिवारी नेता हो गये।
ये खुलासा मनोज तिवारी ने खुद भाजपा नेताओं की एक मजलिस में किया जहाँ भाजपा के कई दिग्गज नेता और खुद नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता भी राउंड टेबल पर मौजूद थे। मनोज तिवारी की इस स्मार्ट ट्रिक से सब इतने प्रभावित और ओत प्रोत दिख रहे थे की जोरदार ठहाकों और तालियों के साथ मनोज तिवारी का समर्थन किया गया।
जनता का मजाक बन रहा था और भाजपा नेता टेबल पीट पीट कर ठहाके लगा रहे थे। टेबल पीटने का कम्पटीशन निगम पार्षद और भाजपा नेता रेखा गुप्ता ने जीता।
बाकी सब विडियो में साफ़ दिख रहा है, ऊपर देखें विडियो।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments