Wednesday, March 11, 2026
spot_img
Homecrime newsरेलवे यूनिट पुलिस ने किया बैग लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

रेलवे यूनिट पुलिस ने किया बैग लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

अंशु ठाकुर, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली पुलिस की रेलवे यूनिट ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर सक्रिय अंतरराज्यीय बैग चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों के कब्जे से 12 बैग, दो मोबाइल फोन और 47,000 रुपए नकद बरामद किए हैं।

दिनांक 3 जुलाई को ट्रेन संख्या 12477 श्री माता वैष्णो देवी कटरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस) के ए-1 कोच से पांच बैग चोरी की सूचना दिल्ली पुलिस की रेलवे यूनिट को मिली थी, जिस पर पुलिस स्टेशन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी रेलवे केपीएस मल्होत्रा की सुपरविजन में एसीपी राजेश कुमार और एसएचओ विश्वनाथ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें इकाई पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया टीम के द्वारा जांच शुरू की गई जांच में CCTV फुटेज से सुराग मिलते ही पुलिस टीम ने पहाड़गंज स्थित क्रिस्टल होटल पर छापा मारकर तीन आरोपियों – अमित कुमार, करन कुमार और गौरव – को गिरफ्तार किया। ये सभी बिहार के रहने वाले हैं और पहले भी चोरी, हथियार व मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में शामिल रहे हैं।

चौथे आरोपी पुनीत महतो को आनंद विहार रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। वह बिहार, राजस्थान और दिल्ली में सक्रिय रहा है और NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में शामिल पाया गया है ।

पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि पूछताछ कि यह गिरोह विशेष रूप से काले और नीले रंग के बैगों को निशाना बनाता था, जिससे CCTV पर पहचान मुश्किल हो सके दिल्ली पुलिस से बचा जा सके । ये लोग होटल में रहकर बैग बदलने की चाल अपनाते थे और चोरी के बैगों को पहचान से बचाने के लिए बार-बार अदला-बदली करते थे।

गिरोह चोरी की वस्तुओं को बेचने के लिए फरीदाबाद-बराड़पुर सीमा के पास ठिकानों का उपयोग करता था और पहचान छुपाने के लिए बार-बार सिम कार्ड और मोबाइल बदलते थे। बरहाल दिल्ली पुलिस इस ग्रह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 12 बैग और 47000 नगद बरामद किए हैं ।

रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने सामान पर नजर रखें, खास रंग के और लॉक वाले बैग उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments