Saturday, May 23, 2026
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़खड़गे के 'जहरीले' प्रहार पर प्रवीन खंडेलवाल का कड़ा पलटवार: "विनाशकाले विपरीत...

खड़गे के ‘जहरीले’ प्रहार पर प्रवीन खंडेलवाल का कड़ा पलटवार: “विनाशकाले विपरीत बुद्धि” का शिकार हुई कांग्रेस

दिल्ली दर्पण ब्यूरो

भाजपा सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा भाजपा और आरएसएस को “जहरीला सांप” बताने वाले बयान पर बेहद तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस टिप्पणी को लोकतंत्र की मर्यादाओं के खिलाफ और अत्यंत निंदाजनक बताते हुए कहा कि यह न केवल राजनीतिक स्तर के पतन को दर्शाता है, बल्कि समाज में वैमनस्य और गलत संदेश फैलाने की एक सोची-समझी साजिश है। खंडेलवाल ने दो टूक कहा कि खड़गे जी का यह बयान कांग्रेस की संकीर्ण सोच और जनता के बीच लगातार कम होते समर्थन से उपजी गहरी हताशा को उजागर करता है।

खंडेलवाल ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी ही गलत नीतियों और कुकर्मों के कारण आज देश की राजनीति में समाप्ति की कगार पर पहुंच चुकी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा, मजबूत अर्थव्यवस्था और डिजिटल विकास का जिक्र करते हुए कहा कि जहाँ भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं कांग्रेस ऐसे उत्तेजक बयानों से देश की प्रगति की भावना के विपरीत काम कर रही है। उनके अनुसार, कांग्रेस अब पूरी तरह अपनी दिशा खो चुकी है और जनता का विश्वास खोने के बाद अब केवल नकारात्मकता का सहारा ले रही है।

सांसद ने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में स्वस्थ बहस का स्थान होना चाहिए, न कि हिंसात्मक भाषा का। इस प्रकार की बयानबाजी युवाओं के सामने गलत उदाहरण पेश करती है और समाज में नकारात्मकता घोलती है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से मांग की कि वे इस बयान पर आत्ममंथन करें और अपनी जिम्मेदारी समझते हुए देश से माफी मांगें। खंडेलवाल ने अंत में चेतावनी भरे लहजे में कहा कि ऐसी ओछी राजनीति से कांग्रेस का जनाधार और भी कमजोर होगा, जबकि भारतीय जनता पार्टी जनता के आशीर्वाद के साथ विकास पथ पर निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।

यह भी पढ़ें: https://delhidarpantv.com/delhi-assembly-security-breach-accused-sarabjit-sent-to-8-day-police-custody/

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments