Skip to content
  • facebook
  • twitter
  • Youtube
  • Instagram
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
Subscribe
Close

Search

DelhiDarapantv DelhiDarapantv
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • facebook
  • twitter
  • Youtube
  • Instagram
मुंडका की फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से तीन मजदूरों की मौत।

मुंडका में दर्दनाक हादसा, जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत

By delhidarpantv
June 27, 2026 1 Min Read
0

पश्चिमी दिल्ली के मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की जान चली गई। फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक में उतरे तीनों मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री नंबर 93/8 स्थित सेप्टिक टैंक में सबसे पहले एक मजदूर सफाई के लिए उतरा। कुछ देर बाद जब वह बाहर नहीं आया, तो उसे बचाने के लिए दो अन्य मजदूर भी एक-एक कर टैंक में उतर गए। लेकिन वे भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए और बेहोश हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने तीनों मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान अरुण (38), संदीप (32) और चांद (42) के रूप में हुई है। तीनों सुल्तानपुरी के इंद्रा झील इलाके के रहने वाले थे।

मुंडका थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि सेप्टिक टैंक के अंदर जहरीली गैस का स्तर अधिक होने के कारण मजदूरों का दम घुट गया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं और मजदूरों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे या नहीं।

यह हादसा एक बार फिर सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Post Views: 2

Tags:

#Delhi #Mundka #BreakingNews #Accident #SepticTank #Workers #DelhiNews #IndustrialAccident #HindiNews #BharatNationalNews24
Author

delhidarpantv

Follow Me
Other Articles
दिल्ली में नल से निकलते गंदे पानी का वीडियो।
Previous

दिल्ली में गंदे पानी पर सियासत गरम, AAP ने BJP सरकार पर साधा निशाना

सुंदरनगर में संतमत सत्संग शिविर का दृश्य।
Next

सुंदरनगर में पांच दिवसीय संतमत सत्संग एवं आनंद-योग शिविर सम्पन्न, ध्यान-साधना और आत्मिक जागरण का बना केंद्र

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Premier News

Nisl semper taciti vulputate neque vitae primis, malesuada tortor habitasse vestibulum dictum nascetur vehicula, natoque parturient nullam diam congue. Convallis curabitur primis turpis commodo fames proin augue, senectus parturient vestibulum quam aliquam curae eros, placerat interdum lobortis erat phasellus odio.

Recent Posts

  • दिल्ली में टिल्लू ताजपुरिया गैंग को फिर से सक्रिय करने का प्लान हुआ फ़ैल: हेड कॉन्स्टेबल सहित 3 आरोपी रच रहे थे बड़ी साजिश
  • दिल्ली का एतिहासिक लाल किला रहेगा एक महीने के लिए बंद
  • सोनम वांगचुक के बिगड़े स्वास्थ पर दिल्ली हाई कोर्ट ने की सख्ती
  • सरकारी काम में हुई बाधा: SIR अभियान में हुई महिला BLO से अभद्रता, 4 आरोपी गिरफ्तार
Copyright DelhiDarpantv Since 2008