Skip to content
  • facebook
  • twitter
  • Youtube
  • Instagram
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
Subscribe
Close

Search

DelhiDarapantv DelhiDarapantv
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • facebook
  • twitter
  • Youtube
  • Instagram
दिल्ली के नांगलोई में एक विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस जांच करती हुई,

मेरी बच्ची किसी को मत देना…” आखिरी वीडियो छोड़कर गई महिला, नांगलोई में विवाहिता की मौत से मचा हड़कंप

By delhidarpantv
June 25, 2026 2 Min Read
0

राजधानी  दिल्ली के नांगलोई इलाके से एक बेहद और दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 24 वर्षीय विवाहिता ने कथित रूप से ससुराल में प्रताड़ना से परेशान होकर अंत में अपनी जान दे दी। घटना से पहले महिला ने एक बेहद ही  भावुक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपने पिता से अपनी डेढ़ साल की बेटी का ख्याल रखने की अपील की।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार दोपहर महिला का शव उसके घर में पंखे से लटका मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ, लेकिन उसके मोबाइल फोन में एक वीडियो मिला है, जिसे उसने कथित तौर पर मौत से पहले रिकॉर्ड किया हुआ था।

महिला ने आखिरी वीडियो में बयां किया दर्द

वीडियो में महिला ने अपने वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियों का जिक्र करते हुए ससुराल पक्ष पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि वह सिर्फ एक खुशहाल और छोटा परिवार चाहती थी, लेकिन उसे लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ा।

वीडियो में महिला अपने पिता से भावुक अपील करते हुए कहती है कि उसकी बेटी का अच्छे से ख्याल रखा जाए और उसे किसी के हवाले न किया जाए। उसने यह भी कहा कि उसकी मौत के बाद कोई विवाद या झगड़ा न किया जाए।

ढाई साल पहले ही हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, महिला की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी और वह अपने पति के साथ नांगलोई में रह रही थी। दंपति की एक डेढ़ साल की बेटी भी है। महिला की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल से मिले वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर घरेलू विवाद और वैवाहिक जीवन में मानसिक तनाव जैसे गंभीर मुद्दों को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

Post Views: 2
Author

delhidarpantv

Follow Me
Other Articles
दिल्ली के कथित 600 करोड़ रुपये के हेल्थ स्कैम की जांच के तहत ईडी द्वारा स्वास्थ्य विभाग से दस्तावेज मांगने से जुड़ी सांकेतिक तस्वीर।
Previous

दिल्ली के 600 करोड़ रुपये के हेल्थ स्कैम की जांच में तेजी, ED ने मांगे टेंडर से भुगतान तक के सभी रिकॉर्ड

संगम विहार में पति पर पत्नी की गोली मारकर हत्या का आरोप।
Next

2 साल पहले ही हुई थी शादी, 7 फेरे के वादों के बावजूद, पति ने पत्नी को मारी 4 गोलियां

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Premier News

Nisl semper taciti vulputate neque vitae primis, malesuada tortor habitasse vestibulum dictum nascetur vehicula, natoque parturient nullam diam congue. Convallis curabitur primis turpis commodo fames proin augue, senectus parturient vestibulum quam aliquam curae eros, placerat interdum lobortis erat phasellus odio.

Recent Posts

  • दिल्ली में अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई: आखिर क्यों टूट रहे हैं लोगो के आशियाने ?
  • विपक्ष पक्ष ने तोड़ी चुप्पी,सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने के लिए की अपील
  • गुरुग्राम में बाइक को मारी टक्कर, फिर पुलिस से की हाथापाई विडिओ सोशल मीडिया वायरल
  • दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल जा रही 11 साल की बच्ची को बस ने कुचला
Copyright DelhiDarpantv Since 2008