Skip to content
  • facebook
  • twitter
  • Youtube
  • Instagram
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
Subscribe
Close

Search

DelhiDarapantv DelhiDarapantv
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • facebook
  • twitter
  • Youtube
  • Instagram
संपत्ति विवाद के बाद मृतक रामदेव के मामले की जांच करती पुलिस।

100 गज की संपत्ति बनी मौत की वजह? बड़े भाई से विवाद के बाद युवक की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

By delhidarpantv
June 27, 2026 2 Min Read
0

दिल्ली में पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद एक व्यक्ति की मौत का कारण बन गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि बड़े भाई और उनके बेटों के साथ हुए झगड़े के बाद घायल हुए रामदेव की अगले दिन तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, रामदेव अपने परिवार के साथ 100 गज के पुश्तैनी मकान के 40 गज हिस्से में रहते थे, जबकि उनके बड़े भाई 60 गज हिस्से में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते थे। जमीन का बंटवारा बराबर नहीं होने के बावजूद रामदेव ने कभी इसको लेकर कोई विवाद नहीं किया। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि बड़े भाई और उनके बेटे अक्सर पूरी संपत्ति अपने नाम करने की बात कहकर विवाद करते रहते थे।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को संपत्ति को लेकर दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हुआ। इसी दौरान बड़े भाई के बेटों के बीच भी कहासुनी होने लगी। रामदेव उन्हें समझाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान रामदेव के साथ मारपीट हुई, जिससे उन्हें शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं।

परिजनों का कहना है कि रामदेव ने इन चोटों को सामान्य समझकर इलाज नहीं कराया। अगले दिन वह रोज की तरह अपने काम पर इंदरलोक पहुंचे, लेकिन वहां अचानक उनके सीने में तेज दर्द शुरू हो गया। साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि संपत्ति विवाद के दौरान हुई मारपीट के कारण ही रामदेव की जान गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post Views: 3

Tags:

#Delhi #DelhiNews #PropertyDispute #CrimeNews #FamilyDispute #Ramdev #PoliceInvestigation #BreakingNews #HindiNews #DelhiDarpanTV
Author

delhidarpantv

Follow Me
Other Articles
रघुबीर नगर में विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद जांच करती पुलिस।
Previous

दहेज की मांग और संतान न होने की प्रताड़ना बनी मौत की वजह? दिल्ली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति-ससुर गिरफ्तार

कल्याणपुरी में युवक पर हमले के मामले की CCTV फुटेज।
Next

दरवाजा खुलते ही हमला’… कल्याणपुरी में युवक को घर से घसीटकर पीटा, CCTV आया सामने

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Premier News

Nisl semper taciti vulputate neque vitae primis, malesuada tortor habitasse vestibulum dictum nascetur vehicula, natoque parturient nullam diam congue. Convallis curabitur primis turpis commodo fames proin augue, senectus parturient vestibulum quam aliquam curae eros, placerat interdum lobortis erat phasellus odio.

Recent Posts

  • दिल्ली में टिल्लू ताजपुरिया गैंग को फिर से सक्रिय करने का प्लान हुआ फ़ैल: हेड कॉन्स्टेबल सहित 3 आरोपी रच रहे थे बड़ी साजिश
  • दिल्ली का एतिहासिक लाल किला रहेगा एक महीने के लिए बंद
  • सोनम वांगचुक के बिगड़े स्वास्थ पर दिल्ली हाई कोर्ट ने की सख्ती
  • सरकारी काम में हुई बाधा: SIR अभियान में हुई महिला BLO से अभद्रता, 4 आरोपी गिरफ्तार
Copyright DelhiDarpantv Since 2008