Tuesday, April 30, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़कहां कैसे होंगे इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग प्वाइंट

कहां कैसे होंगे इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग प्वाइंट

खुशबू काबरा, संवाददाता
नई दिल्ली।।
राजधानी को प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने की योजना बनाई है। दिल्ली सरकार ने कदम उठाते हुए 100  चार्जिंग प्वाइंट स्टेशन नेटवर्क लगाने का फैसला ले लिया है। चार्जिंग स्टेशनों का टेंडर पास कर दिया गया है।

अगले 12 महीनों में 500 ई–वाहनों के लिए यहां एक साथ चार्जिंग करने की सुविधा उपल्बध होगी। अधिकतर स्टेशन डीएमआरसी और डीटीसी डिपो पर बनाए जाने हैं। ऐसे में सभी वाहनों की जरुरत पूरी करने के चार्जिंग स्टेशनों पर 20 प्रतिशत स्लो चार्जर और 10 प्रतिशत हाई स्पीड चार्जर अनिवार्य हैं।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार ने देश के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का टेंडर जारी किया है। इस योजना के तैयार होने के बाद लोगों को घर से बाहर निकलने के बाद चार्जिंग सुविधा उपल्बध होगी और वह इस फैसीलिटी का लाभ उठा पाएंगे। इस बारे में स्वास्थ्य मेंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि ये चार्जिंग प्वाइंट सभी लोगों को उपल्बध रहेंगें और वह चाहते है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करें। इलेक्ट्रिक वाहन खरीदें और चार्जिंग को लेकर बिलकुल भी परेशान नहीं हों।

आपको बता दे कि ई – वाहनों के लिए अलग से चार्जिंग स्टोशन बनाया जाएगा। यह बसें अलग से आती हैं और वह कन्वर्ट नहीं होती हैं, तो वहीं 100 चार्जिंग स्टेशनों पर यात्रियों से सामान्य शुल्क लिया जाएगा। डीएमआरसी ने पहले से ही 4-5 रुपये प्रति यूनिट शुल्क तय कर रखा है। उसी के अनुसार शुल्क लिया जाएगा।  लगाए जाने प्वाइंट इस प्रकार हैं —

 ·    दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन 71

·         दिल्ली ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन 11

·         ट्रांसपोर्ट विभाग 4

·         बीएसईएस राजधानी 3

·         बीएसईएस यमुना 3

·         टाटा पॉवर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन 3

·         डीएसआईआईडीसी 3

·         दिल्ली जल बोर्ड 1

·         सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments