Thursday, February 12, 2026
spot_img
Homeअपराधघर में महिला को अकेला पाकर चाकू मारकर की हत्या

घर में महिला को अकेला पाकर चाकू मारकर की हत्या

मुकेशा राणा, संवाददाता

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा है बल्कि लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली के रोहिणी जिले में 3 दिन में तीसरी बड़ी वारदात हुई। रोहिणी सेक्टर 26 में घर में महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। महिला परिवार के साथ रहती थी लेकिन आज महिला घर पर अकेली थी किसी ने महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी।

महिला का नाम मुन्नी है पति मोहमद मुर्तजा की पंचर की दुकान है 2 पत्नियां है। घटना के बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची है, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। रोहिणी जिले में लगातार इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है आज मुन्नी नाम की महिला की हत्या तो कल CNG पंप पर 2 छात्रों को गोली मारी गई जिनमें से एक छात्र की मौत हो गई दूसरा छात्र अस्पताल में भर्ती है। उससे एक दिन पहले रोहिणी में ज्वेलर्स के शॉप के ऊपर फायरिंग की। 

इस तरह से रोहणी जिले में क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। पुलिस कल छात्र की हत्या के मामले में अभी तक कोई सुराग नहीं निकाल पाई है। पुलिस द्वारा किसी के पकड़े जाने या शिनाख्त होने की पुष्टि नही की गई है उससे पहले इस महिला की हत्या की घटना और घटित हो गई।

फिलहाल अब देखने वाली बात होगी कि दूसरी घटनाओं की तरह इस घटना में भी कोई पकड़ा जाएगा या नहीं । फिलहाल दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments