Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअन्यअमृत महोत्सव के आयोजन पर जोगीराम जैन ने सफाई कर्मचारियों को किया...

अमृत महोत्सव के आयोजन पर जोगीराम जैन ने सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

जूही तोमर

75 वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कमला नगर की गीता कालोनी में आज अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सभी सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया और साथ ही कोरोना काल में जान गवा चूँके सफाई कर्मचारियों के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। बता दें कि स्थाई स्मिती के अध्यक्ष जोगीराम जैन ,डीसी वीवेक ,और बीजेपी के सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में मौजूद रहें।

स्थाई स्मिती के अध्यक्ष जोगीराम जैन ने सभी सफाई कर्मचारियों को माला पहनाते हुए और शॉल देकर उनका सम्मान किया और कहा कि कोरोना काल में सबसे ज्यादा अगर किसी ने काम किया है तो वो सफाई कर्मचारियों ने किया है इसलिए आज अमृत महोत्सव का आयोजन कर सभी सफाई कर्मचारियों को ना सिर्फ सम्मानित किया बल्कि 2006 तक के सभी सफाई कर्मचारियों को कच्चे से पक्का करने का अश्वासन भी दिया गया है।

जोगीराम जैन ने कहा कि जब सभी सफाई कर्मचारीयों को कच्चे से पक्का किया जाएगा तब एक बड़ा कार्यक्रम का आयोजन कर कच्चे से पक्के हुए सभी सफाई कर्मचारीयों को सम्मानीत किया जाएगा ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments