Wednesday, May 6, 2026
spot_img
Homecrime newsसोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी मामले में रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन की...

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी मामले में रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन की बड़ी कार्रवाई, वकील निलंबित

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

नई दिल्ली: रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन (RCBA) ने अधिवक्ता विभस कुमार झा की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है । यह निर्णय एसोसिएशन की कार्यकारी समिति द्वारा 5 मई 2026 को आयोजित एक विशेष बैठक में लिया गया । समिति ने अधिवक्ता द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई कुछ पोस्टों की भाषा और सामग्री को पेशेवर नैतिकता के विरुद्ध पाया है 

एसोसिएशन द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, विभस कुमार झा पर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के खिलाफ अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी करने का आरोप है । नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि ये टिप्पणियां न्यायपालिका की गरिमा को कम करने वाली हैं और माननीय उच्चतम न्यायालय ने इस मामले में पहले ही स्वत: संज्ञान (Suo Motu) ले लिया है 

इसके अतिरिक्त, अधिवक्ता पर बार की महिला सदस्यों के प्रति अपमानजनक पोस्ट करने का भी गंभीर आरोप है । एसोसिएशन ने बताया कि इस संबंध में वरिष्ठ और युवा महिला अधिवक्ताओं की ओर से कड़ी आपत्ति और शिकायतें दर्ज कराई गई थीं । समिति ने माना कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार के साथ-साथ न्यायपालिका और साथियों के सम्मान की रक्षा करना भी हर वकील का अनिवार्य कर्तव्य है 

रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन के मानद सचिव, प्रदीप खत्री द्वारा जारी इस नोटिस में  ने विभस कुमार झा को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी किया है । उन्हें नोटिस प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण और संबंधित दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया है । यदि निर्धारित समय के भीतर संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होता है, तो बार एसोसिएशन उनकी सदस्यता को स्थायी रूप से समाप्त करने की दिशा में आगे की कार्रवाई करेगा 

यह भी पढ़ें: https://delhidarpantv.com/mp-praveen-khandelwal-celebrates-bengal-victory-with-jhalmuri-event-slams-oppositions-arrogance/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments