Thursday, September 19, 2024
spot_img
Homeअपराधनई दिल्ली रेलवे पुलिस ने बिहार में ऑटो चालक और उसके दोस्त...

नई दिल्ली रेलवे पुलिस ने बिहार में ऑटो चालक और उसके दोस्त को किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

नेहा राठौर

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस ने बुधवार को 32 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। ऑटो चालक पर आरोप है कि उसने एक लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के दोस्त को भी लूट के आरोप में गिरफ्तार किया है।  

यह घटना 27 अगस्त की है। जब पीड़ित लड़की बिहार के पूर्णिया से अपने दोस्त के साथ दिल्ली आयी थी। आरोप है कि उसी दौरान आरोपी पीड़िता को नौकरी का झांसा देकर अपने घर ले गया। जहां उसने उसके साथ रेप किया। आरोपी ने पीड़िता को नौकरी का झांसा दिया था। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि उसके साथ न सिर्फ रेप हुआ बल्कि आरोपी के दोस्त ने उसके साथ लूट की।

यह भी पढ़ें- भारी बारिश से बढ़ी राजधानी की परेशानी, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई अंडरपास को किया बंद

पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता बिहार से दिल्ली आई थी। उसी दौरान यह घटना घटी। आरोपी घटना के बाद अपने गांव बिहार में जाकर छिप गया था। जिसके बाद पुलिस उसे तलाशते हुए उसके गांव गई जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments