Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeअन्यचंडीगढ़ के लोगों ने भ्रष्ट राजनीति को नकारा-विधायक शिवचरण गोयल

चंडीगढ़ के लोगों ने भ्रष्ट राजनीति को नकारा-विधायक शिवचरण गोयल

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

चंडीगढ़ निकाय चुनाव में जनता ने भ्रष्ट राजनीति को नकारा-विधायक शिवचरण गोयल
चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए सोमवार को आए नतीजों ने जाहिर किया है कि यहां के मतदाताओं ने भ्रष्ट राजनीति को नकार दिया है। कुल 35 वार्डों में पहली बार चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी ने सबसे ज्यादा 14 सीटें जीती हैं। वहीं भाजपा के खाते में 12 सीट आई हैं। कांग्रेस को 8 सीट मिली तो एक सीट शिरोमणि अकाली दल को मिली।


मालूम हो कि अभी चंडीगढ़ नगर निगम पर भाजपा का कब्जा था। भाजपा के मौजूदा मेयर को आप प्रत्याशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आए इन परिणामों से आम आदमी पार्टी में भारी उत्साह है। माना जा रहा है कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी का सबसे अधिक असर होगा।

ये भी पढ़ें राजेश जैन इंडिया एक्सपो मार्ट के स्वतंत्र निदेशक नियुक्त


यह भाजपा और कांग्रेस के लिए खासतौर पर चिंता की बात हो सकती है।


वही मोती नगर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक शिवचरण गोयल ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए आप और अरविन्द केजरीवाल पर भरोसा जताया। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments