Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअन्यजौंती गांव में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन ईश्वर धर्म की...

जौंती गांव में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन ईश्वर धर्म की स्थापना करवा रहे हैं- कृष्णांगी गोमती जी

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी


नई दिल्ली। दिल्ली के जौंती गांव में आज 22 दिसंबर से चली आ रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन संपन्न हुआ। भागवत कथा आयोजन में आसपास के गांवों और कॉलोनियों से हजारों पुरूष, महिलाओं ने कथा अमृत का रसास्वादन किया। इस दौरान कलश यात्रा और हवन का आयोजन किया गया। कथा के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।


भागवत कथा का आयोजन जौंती गांव के प्राचीन शिव मंदिर व राधाकृष्ण मंदिर में किया गया।
कथा का वाचन कृष्णांगी गोमती जी द्वारा अपने सुमधुर स्वरों में जिस प्रकार किया गया, उससे श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। भक्ति की रसधारा में बह कर कथामृत का रसास्वादन कर रहीं महिला श्रोताओं द्वारा गोमती जी की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

ये भी पढ़ेंएमसीडी को भ्रष्टाचार मुक्त करेंगे-डॉ सत्यवान राणा, अध्यक्ष, वार्ड 24 एन रोहिणी एमसीडी में भाजपा के भ्रष्टाचार से जनता ऊब चुकी हैं


इस अवसर पर गोमती जी ने कहा कि ईश्वर धर्म की स्थापना करवा रहे हैं। ईश्वर धर्म का ज्ञान दे रहे हैं। किसी भी परिस्थिति में धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर उपस्थित होते हैं।
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ धर्म की स्थापना नहीं हैं, राष्ट्र की स्थापना है। पूरे राष्ट्र को एक गांव ने बांध लिया है।
जौंती गांव की ओर से उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया।


मुंबई से आए सिने आर्टिस्ट विक्रम भारद्वाज ने कहा कि उन्हें भागवत कथा में शामिल होने के लिए यहां आमंत्रित किया गया और बड़ी खुशी हुई। उन्होंने कहा कि वे स्वयं ठाकुर जी के बड़े भक्त हैं और उनसे वेब सिरीज व फिल्मों में आते रहने की विनती की।
गांव की कमेटी के राजसिंह छिकारा ने बताया कि हमारे गांव में भागवत कथा ज्ञान का प्रचार-प्रसार हुआ हैं लोगों ने ज्ञान का रसपान किया,। गांव के लोगों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ बढ चढ कर भाग लिया। इस आयोजन में गांव के सभी लोगों का सहयोग और योगदान रहा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments