Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअन्यराजधानी दिल्ली में दो नए फ्लाईओवर का निर्माण...

राजधानी दिल्ली में दो नए फ्लाईओवर का निर्माण…

एकता चौहान

नई दिल्ली।। राजधानी दिल्ली में लाखों लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए केजरीवाल सरकार दो फ्लाईओवर का निर्माण करने जा रही है।  मंगलवार को उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजुदगी में इन दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। सरकार का दावा है कि काम शुरू होने के बाद दोनों परियोजनाओं पर डेढ़ साल में काम पूरा कर लिया जाएगा।

 इन परियोजनाओं से दोनों इलाकों में जाम की समस्या दूर करने में मदद मिल सकेगी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इन जगहों पर ट्रैफिक की परेशानी को खत्म करने और आने वाले समय में सड़क की क्षमता को बढ़ाने में ये दोनों प्रोजेक्ट काफी मददगार और गेम चेंजर साबित हो सकते है।  इसी के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारा फोकस दिल्ली की सड़कों से भीड़भाड़ कम करना, उन्हें बेहतर बनाना और लोगों को सड़कों के इस्तेमाल का बेहतर अनुभव प्रदान करना है।

ये भी पढ़ेंएनडीएमसी कान्वेंशन सेंटर में हुआ सीता नवमी महोत्सव

 जानकारी के अनुसार पहली परियोजना के तहत अप्सरा बार्डर से आनंद विहार के बीच फ्लाईओवर बनाया जाएगा।वहीं दूसरी परियोजना के तहत राजा गार्डन और पंजाबी बाग फ्लाईओवर के बीच फ्लाईओवर बनेंगे। ये परियोजनाएं शहर के यातायात जाम को कम करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। जिन दो परियोजनाओं को वित्तीय मंजूरी दी गई है इसके तहत ¨रग पर पंजाबी बाग फ्लाईओवर और राजा गार्डन फ्लाईओवर के बीच जाम की समस्या दूर करने के लिए 352.32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह अप्सरा बार्डर से आनंद विहार तक मार्ग पर जाम दूर करने के लिए 372.04 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर के बीच नया फ्लाईओवर बनने से पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से उत्तर प्रदेश की सीमा में जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इसी तरह, दूसरे फ्लाईओवर के निर्माण से पश्चिमी दिल्ली में रिंग रोड के आसपास के इलाकों में जाने वाले वाहन चालकों को आवाजाही में आसानी होगी। लाखों लोगों को ट्रैफिक जैसी परेशानी से राहत मिलेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments