Saturday, April 27, 2024
spot_img
HomeDELHI POLICEबुजुर्ग महिला पर जान लेवा हमला, पानी के बहाने घुसा था घर...

बुजुर्ग महिला पर जान लेवा हमला, पानी के बहाने घुसा था घर में

प्रियंका रॉय

बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर की लूटपाट

बुजुर्ग महिला पर जान लेवा हमला

पानी के बहाने घुसा था घर में

सोना-चाँदी लेकर फरार

दिल्ली के जीटीबी एंक्लेव इलाके में 80 साल की बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है. दरअसल महिला का एक जानकार व्यक्ति घर में इसी बहानें से घुस गया और बुजुर्ग महिला से लूटपाट करने लगा। महिला ने जब इस चीज का विरोध किया तो आरोपी ने बुजुर्ग महिला पर चाकूओं से हमला कर उसका गला रेत दिया। और महिला के घर से सोने की चैन, कंगन ,अंगूठी और अन्य सामान लेकर फरार हो गया। महिला के शोर मचाने के बाद आस-पास के लोग उसके घर पहुंचे जिसके बाद आनन-फानन में महिला को अस्पताल मे भर्ती कराया गया।

वही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की छानबीन शुरू कर दी है। पीडि़ता के द्वारा दिये गए ब्यान के अनुसार पीड़िता का नाम जे. सुशीला है और वह अकोली ही पॉकेट-बी एलआईजी फ्लैट में रहती है। पीड़िता को पति का 17 वर्ष पहले ही देहांत हो चुका है। वही पीड़िता का बेटा अपने परिवार सहित मुंबई मे रहता है। आरोपी की पहचान गोपी जैन के रूप में की गई है। वे सुशीला को धार्मिक कार्य में मिला करता था। उस दिन गोपी पानी के बहाने घर में घुसा था । पानी पीने के बाद उसने दरवाज़ा बंद कर दिया और सुशीला को चाकू दिखाने लगा। जिसका विरोध करने पर उसने हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है।

ReplyForward
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments