Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRWeather Update : दिल्ली में मौसम खुशगवार, आज हो सकती है हल्की...

Weather Update : दिल्ली में मौसम खुशगवार, आज हो सकती है हल्की बारिश, आकाश में छाए रहेंगे बादल

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में शनिवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 236 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
 

 दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 
दिल्ली में शनिवार को धूप खिलने के बाद ठंड का असर कायम रहा। रविवार को हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी बूंदाबांदी की संभावना है। पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही।

धूप खिली, लेकिन गलन बढ़ी

दिल्ली में खिली धूप से दिन में मौसम खुशगवार रहा, लेकिन गलन भी रही। ठंडी पछुवा हवाओं ने मौसम सर्द बनाए रखा। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली की हवा में नमी 89 से 51 फीसद के बीच दर्ज की गई। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में शनिवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 236 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

कल भी आकाश में बादल छाए रहेंगे

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक रविवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में सोमवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे जबकि 31 जनवरी से तीन फरवरी तक आसमान साफ रहेगा।
 
अगर आज हो जाए लोकसभा चुनाव तो कितनी सीटें जीतेगी भाजपा? एनडीए सरकार के काम से कितना खुश लोग
जबलपुर जिले में दृश्यता शून्य हुई
मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे जबलपुर जिले में दृश्यता शून्य हो गई। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी। विभाग ने अगले 72 घंटे में मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबादी होने और बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में बठिंडा राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है। इसके अलावा, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.3 डिग्री, आठ डिग्री, 5.6 डिग्री, 5.8 डिग्री, 2.6 डिग्री और 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी एवं केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और हिसार में न्यूनतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। वहीं, राज्य के करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.2 डिग्री, 2.6 डिग्री, 4.6 डिग्री, 3.5 डिग्री और 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments