Monday, October 7, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRकांग्रेस का आरोप दिल्ली में शिक्षकों के तबादले पर जमकर राजनीति, आतिशी...

कांग्रेस का आरोप दिल्ली में शिक्षकों के तबादले पर जमकर राजनीति, आतिशी ने तबादले रुकने को बताया दिल्ली सरकार की जीत

नई दिल्ली, 9 जुलाई 2024। दिल्ली के पांच हजार शिक्षकों के तबादले को लेकर जमकर बवाल काटा जा रहा है।उपराज्यपाल वी के सक्सेना टीचर्स के तबादले के आदेश को स्थगित किया तो दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने इसे केजरीवाल सरकार की जीत बताया। आप पार्टी एलजी पर दिल्ली का शिक्षा मॉडल बर्बाद करने की कोशिश का आरोप भी लगा रही है।
दरअसल शिक्षा मंत्रालय की तरफ से इस आदेश के जारी होने पर दिल्ली में काफी बवाल मचा हुआ था। दिल्ली शिक्षा मंत्री शिक्षकों के तबादले के आदेश को एलजी का तुगलकी फरमान बता रही थी। वहीं दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर टीचरों के ट्रांसफर की साधारण प्रक्रिया को राजनीतिक इवेंट बनाकर पेश करने का आरोप लगाया है। पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव का कहना है कि राजधानी की मूल समस्याओं, जल संकट, जल भराव, गंदगी, भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने की आप और भाजपा ने एक बार टीचरों के ट्रांसफर की साधारण प्रक्रिया के मामले का राजनीतिक इवेंट बनकार पेश कर रहे हैं।
उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि उपराज्यपाल द्वारा दिल्ली सरकार के स्कूल के टीचरों के इतनी बड़ी संख्या में ट्रांसफर की जानकारी शिक्षा मंत्री को नहीं होना दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था पर केजरीवाल सरकार की निष्क्रियता और दुर्दशा को दर्शाता है। यादव ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया।
जब शिक्षा व्यवस्था में टीचरों के ट्रांसफर की प्रक्रिया गर्मी छुट्टियों के दौरान होनी चाहिए, उपराज्यपाल कार्यालय द्वारा सेशन शुरु होने के समय ट्रांसफर होने से बच्चों की पढ़ाई का नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिसके कारण दिल्ली के पेरेंटस भी परेशान हो रहे हैं। सर्वोच्च शिक्षा व्यवस्था की दुहाई देने वाली शिक्षा मंत्री शायद भूल गई है कि 10वीं और 12वीं के परिणाम में दिल्ली किस पायदान है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments