दिल्ली में गंदे पानी पर सियासत गरम, AAP ने BJP सरकार पर साधा निशाना

दिल्ली में नल से निकलते गंदे पानी का वीडियो।

दिल्ली में गंदे पानी को लेकर एक बार फिर से  सियासत और भी  तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया है कि राजधानी के कई इलाकों में लोगों को लगातार गंदा और मटमैला पानी मिल रहा है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि सरकार जनता की शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रही है।

AAP द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक नल से काले और मटमैले रंग का पानी निकलता दिखाई दे रहा है। पार्टी का दावा है कि यह वीडियो दिल्ली के मौजपुर के कॉफी मग इलाके का है, जहां लोगों को पीने के लिए दूषित पानी मिल रहा है। AAP का कहना है कि ऐसे मामले केवल एक इलाके तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दिल्ली के कई हिस्सों से इसी तरह की शिकायतें  बार बार सामने आ रही हैं।

आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि राजधानी के लोग साफ पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए बेहद जायदा  भी परेशान हैं। पार्टी ने मांग की है कि सरकार तुरंत मामले की जांच कर प्रभावित इलाकों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करे।

हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, इस मामले में संबंधित विभाग या दिल्ली सरकार की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत की जांच कर क्या कार्रवाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *