Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMCDसाहिबजादों की स्मृति में होगा ‘MCD वीरता कप’, निगम स्कूलों के बच्चे...

साहिबजादों की स्मृति में होगा ‘MCD वीरता कप’, निगम स्कूलों के बच्चे फुटबॉल मैदान में दिखाएंगे दमखम

दिल्ली दर्पण ब्यूरो |नई दिल्ली: वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली नगर निगम (MCD) के शिक्षा विभाग द्वारा “1st MCD वीरता कप 2025” फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह टूर्नामेंट दसवें सिख गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों, बाबा फतेह सिंह जी और बाबा जोरावर सिंह जी की महान शहादत को समर्पित है। शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री योगेश वर्मा (एडवोकेट) ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान से परिचित कराना और उनके भीतर साहस व राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना है।

टूर्नामेंट का आयोजन 19 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक दिल्ली नगर निगम के सभी जोन में किया जाएगा। प्रतियोगिता में निगम के सभी प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे, जिनके लिए लड़कों और लड़कियों की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। शुरुआती चरण के मुकाबले विभिन्न जोन में खेले जाएंगे, जबकि टूर्नामेंट के निर्णायक सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले वेस्ट जोन स्थित खाटू श्याम स्टेडियम में आयोजित होंगे। इस आयोजन के लिए निगम प्रशासन द्वारा आवश्यक फंड भी आवंटित कर दिया गया है।

इस पहल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया’ अभियान को गति देने और स्कूली स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने का लक्ष्य रखा गया है। श्री योगेश वर्मा के अनुसार, खेल के मैदान पर उतरने से बच्चों में टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होगा। निगम का शिक्षा विभाग इस टूर्नामेंट के जरिए न केवल शहीदों की स्मृति को जीवंत रखना चाहता है, बल्कि मेधावी खिलाड़ियों को भविष्य में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के अवसर भी प्रदान करना चाहता है।

यह भी पढ़ें- https://delhidarpantv.com/important-day-of-literature-and-thought-in-dalal-dalal-shabdatsav-2026-starts/

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments