राजधानी दिल्ली : सुल्तानपुरी के एक इलाके में एक पार्क की दीवार काफी लम्बे समय से टूटी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को लगातार परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगो का कहना है की वह सब मिलकर काफी समय से इस टूटी दीवार की शिकायत कर चुके है और उन्होंने दिल्ली नगर निगम से इस दीवार की मरम्मत की मांग की है।
लेकिन अब तक उस टूटी दीवार के लिए कोई भी समाधान नही हुआ है जिससे लोग काफी परेशान हो रहे है! फ़िलहाल अभी सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पार्क की दीवार का एक हिस्सा कितना जायदा टूटा हुआ है। इससे लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि mcd विभाग में कई बार शिकायत के बाद भी अब तक कोई कार्ययवाही नही हुई है! लोगो का गुस्सा है की अगर कही बड़ी जगह कुछ जरा सी की कोई परेशानी होती है! उस को तुरंत ठीक कर दिया जाता है और जब आम जनता इतने दिनों से परेशान है जनता की परेशानी को क्यों बार बार अनदेखा किया जा रहा है! दीवार लंबे समय से टूटी हुई है और इसकी मरम्मत के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है ! लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी शिकायत में दिल्ली नगर निगम और अन्य सरकारी अधिकारियों को टैग किया है और जल्द से जल्द मरम्मत कार्य कराने की मांग की है। उनका कहना है कि टूटी हुई दीवार के कारण पार्क की सुरक्षा प्रभावित हो रही है और असामाजिक तत्वों के प्रवेश की आशंका भी बनी रहती है।
पार्क के आसपास का क्षेत्र अव्यवस्थित दिखाई दे रहा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले का संज्ञान लेकर जल्द मरम्मत कार्य शुरू किया जाए, ताकि पार्क आने वाले बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अन्यथा किसी बड़े हादसे की उमीद भी जताई जा सकती है!
इस मामले में संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी शिकायत पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

