दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग के अपहरण और POCSO केस में युवक गिरफ्तार, पीड़िता की सुरक्षित बरामद

गोकलपुरी में नाबालिग के अपहरण और पॉक्सो मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की सांकेतिक तस्वीर।

राजधानी नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और पॉक्सो (POCSO) मामले में अब तक की सबसे एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षित बरामद भी  कर लिया है। आरोपी के पास से घटना के समय में इस्तेमाल किया गया एक मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया  गया है।

पुलिस के अनुसार, 23 जून को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 20 जून से लापता है। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई भी  सुराग नहीं मिलने पर अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत को दर्ज कर लिया ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गोकलपुरी थाना पुलिस ने एसएचओ इंस्पेक्टर उमेद सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी निगरानी, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से पीड़िता का पता लगाया।

जांच के दौरान पुलिस ने उत्तम नगर निवासी 22 वर्षीय करण को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *