Monday, January 19, 2026
spot_img
Homecrime newsजेल से साजिश, दिल्ली में कत्ल: शास्त्री पार्क वसीम हत्याकांड की जिम्मेदारी...

जेल से साजिश, दिल्ली में कत्ल: शास्त्री पार्क वसीम हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली

नई दिल्ली:
दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में हुए वसीम हत्याकांड ने अब नया और सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। इस मामले में जहां दिल्ली पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आपसी रंजिश में हत्या की बात कह चुकी है, वहीं अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए इस हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अपने पोस्ट में कहा है कि यह हत्या उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा के लिए की गई थी। पोस्ट के मुताबिक, मृतक वसीम लगातार हाशिम बाबा के खिलाफ बोल रहा था, इसी वजह से उसे मारने का फैसला लिया गया। बता दें कि हाशिम बाबा फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है, जबकि लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।

पुलिस ने दो भाइयों को किया गिरफ्तार
इस हत्याकांड को दिल्ली पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में सुलझाने का दावा किया था। पुलिस ने शास्त्री पार्क से दो सगे भाइयों—26 वर्षीय शाकिर और 22 वर्षीय इस्लाम उर्फ बॉर्डर—को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मृतक वसीम के पड़ोस के ही निवासी हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

33 वर्षीय वसीम की चाकू मारकर हत्या
पुलिस के अनुसार, 30 और 31 दिसंबर की दरम्यानी रात शास्त्री पार्क स्थित जेपीसी अस्पताल से सूचना मिली थी कि चाकू से घायल एक युवक को अस्पताल लाया गया है। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 33 वर्षीय वसीम के रूप में हुई, जो बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क का रहने वाला था।

जांच में सामने आया कि वसीम पर डीडीए पार्क के पीछे बने लूप के पास चाकू से हमला किया गया था। सूचना मिलते ही शास्त्री पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की मदद से सबूत जुटाए गए। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर एसएचओ इंस्पेक्टर मनजीत तोमर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

आपसी रंजिश में हत्या की कबूलियत
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार दोनों भाइयों ने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपियों ने बताया कि वसीम के साथ उनका पुराना विवाद चल रहा था, इसी आपसी रंजिश के चलते उन्होंने चाकू से हमला किया।

फिलहाल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दावे के बाद पुलिस इस एंगल से भी मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह देखा जा रहा है कि गैंग का दावा महज सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश है या इसके पीछे कोई ठोस कड़ी भी मौजूद है।

यह भी पढ़ें- https://delhidarpantv.com/new-year-eve-on-the-turf-is-hard-to-see-the-party-pals-not-868-movement-cut-by-cutting-the-tough/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments