Wednesday, June 3, 2026
spot_img
Home Blog Page 10

“दिल्ली में कॉलेज के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की गोली मारकर हत्या”

राजधानी दिल्ली में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब दिल्ली के वेलकम इलाके से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां कॉलेज के पास देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात वेलकम थाना क्षेत्र के केशव चौक स्थित श्याम लाल कॉलेज के पास हुई। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। इसके साथ ही एफएसएल यानी फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।

मृतक की पहचान 22 वर्षीय अमानुल्लाह कुरैशी के रूप में हुई है, जो मौजपुर के गुरुद्वारा मोहल्ला इलाके का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक पर अचानक फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अमानुल्लाह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, गैंगवार या कोई अन्य वजह है।

“दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर! पारा 45 के पार, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट”

देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दिल्ली में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि कई इलाकों में लू के थपेड़ों ने हालात और गंभीर बना दिए हैं। मौसम विभाग ने राजधानी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद बेहद कम है। दोपहर के समय तेज गर्म हवाएं चल रही हैं और रात में भी तापमान सामान्य से काफी ज्यादा बना हुआ है।

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र में भी हीटवेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। यूपी के बांदा में तापमान करीब 47 डिग्री तक पहुंचने की खबर है, जिससे यह देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गया है।

राजस्थान और हरियाणा के कई इलाकों में भी पारा 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

IMD ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें, ज्यादा पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। डॉक्टरों का कहना है कि लगातार गर्मी और लू के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।

एक तरफ उत्तर भारत भीषण गर्मी से झुलस रहा है, वहीं दक्षिण और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

“दिल्ली हाई कोर्ट में 96 घंटे के भीतर दो बड़ी सुनवाई, केजरीवाल और एक्साइज पॉलिसी केस पर टिकी नजरें”

दिल्ली हाई कोर्ट में अगले 96 घंटों के भीतर दो अहम मामलों पर सुनवाई होने जा रही है, जिन पर राजनीतिक और कानूनी गलियारों की नजरें टिकी हुई हैं। इनमें एक मामला आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal और अन्य नेताओं से जुड़ा है, जबकि दूसरा मामला एक्साइज पॉलिसी केस से संबंधित है।

पहले मामले में दिल्ली हाई कोर्ट सोशल मीडिया पर न्यायपालिका को कथित रूप से बदनाम करने वाले पोस्ट और बयानों को लेकर स्वत: संज्ञान से शुरू हुई आपराधिक अवमानना याचिका पर सुनवाई करेगा। इस मामले की सुनवाई दो न्यायाधीशों की खंडपीठ करेगी। इस याचिका में राज्यसभा सांसद Sanjay Singh, विधायक Saurabh Bharadwaj समेत कई आप नेताओं के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

वहीं दूसरी बड़ी सुनवाई एक्साइज पॉलिसी मामले से जुड़ी है। इस केस में CBI ने ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें Arvind Kejriwal, Manish Sisodia समेत 23 आरोपियों को आरोपमुक्त किया गया था।

यह मामला पहले न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ के समक्ष था, लेकिन बाद में इसे नई पीठ के गठन के लिए मुख्य न्यायाधीश के पास भेज दिया गया। अब न्यायमूर्ति मनोज जैन इस मामले में CBI की याचिका पर सुनवाई करेंगे।

इन दोनों मामलों की सुनवाई को लेकर दिल्ली की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हाई कोर्ट में होने वाली ये सुनवाई आने वाले दिनों में बड़ा असर डाल सकती है।

“दिल्ली-NCR में 3 दिन का चक्काजाम!थम सकती है राजधानी में सामान की सप्लाई”

दिल्ली-NCR में ट्रांसपोर्टरों का बड़ा ऐलान, 21 से 23 मई तक चक्काजाम
ग्रीन टैक्स समेत 6 मांगों को लेकर आंदोलन, जरूरी सामान की सप्लाई और यातायात प्रभावित होने की आशंका

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में ट्रांसपोर्टरों ने 21 से 23 मई तक तीन दिन के चक्काजाम का ऐलान किया है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन अनिश्चितकाल तक बढ़ाया जा सकता है। इस हड़ताल से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भारी ट्रैफिक जाम और जरूरी सामान की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

ट्रांसपोर्ट यूनियनों का कहना है कि दिल्ली में लागू किए गए ECC यानी ग्रीन टैक्स ने ट्रांसपोर्ट कारोबार पर भारी आर्थिक बोझ डाल दिया है। अब दिल्ली में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों से प्रति ट्रिप 2 हजार से 4 हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं। यूनियन का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट का निर्देश केवल ट्रांजिट वाहनों पर टैक्स लगाने का था, लेकिन अब सीधे दिल्ली आने वाले मालवाहक ट्रकों से भी यह शुल्क लिया जा रहा है।

AIMTC के अध्यक्ष डॉ. हरीश सबरवाल ने कहा कि बढ़ते टैक्स, डीजल की कीमतों और सख्त नियमों की वजह से लाखों ट्रक ड्राइवर और छोटे ट्रांसपोर्टर आर्थिक संकट में हैं। उनका कहना है कि अगर यही स्थिति रही, तो ट्रांसपोर्ट कारोबार चलाना मुश्किल हो जाएगा।

ट्रांसपोर्टरों की प्रमुख मांगों में ECC ग्रीन टैक्स वापस लेना, BS-4 कमर्शियल वाहनों पर लगा प्रतिबंध हटाना, BS-6 वाहनों को टैक्स से छूट देना और दिल्ली बॉर्डर पर लगे MCD टोल बैरियर खत्म करना शामिल है। यूनियन ने यह भी मांग की है कि जरूरी सामान लेकर आने वाले और खाली वाहनों को ग्रीन टैक्स से राहत दी जाए।

ट्रांसपोर्ट यूनियनों का कहना है कि अगर सरकार ने जल्द समाधान नहीं निकाला, तो इसका असर आम लोगों की जिंदगी पर भी पड़ेगा। दूध, सब्जियों, दवाइयों और रोजमर्रा के सामान की सप्लाई बाधित हो सकती है, जिससे महंगाई और बढ़ने की आशंका है।

“राजघाट ट्रैफिक सिग्नल पर अनियंत्रित हुई DTC बस, ड्राइवर ने डिवाइडर से टकराकर टाला बड़ा हादसा”

डिल्ली दर्पण ब्यूरो
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के राजघाट ट्रैफिक सिग्नल के पास सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक DTC बस का कथित तौर पर अचानक ब्रेक फेल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि बस चालक की सूझबूझ और सतर्कता की वजह से कई लोगों की जान बच गई।

पुलिस के मुताबिक, बस राजघाट ट्रैफिक सिग्नल की तरफ बढ़ रही थी, तभी अचानक उसके ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। उस वक्त सड़क पर सामान्य दिनों की तरह ट्रैफिक मौजूद था और आसपास कई वाहन चल रहे थे। स्थिति को गंभीर होता देख ड्राइवर ने बिना घबराए तुरंत बस को रोड डिवाइडर की तरफ मोड़ दिया, ताकि बस किसी दूसरे वाहन या राहगीर से न टकराए।

बस डिवाइडर से टकराकर रुक गई, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में सवार यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आने की बात कही जा रही है।

पुलिस का कहना है कि अगर ड्राइवर समय रहते फैसला नहीं लेता, तो यह हादसा काफी बड़ा रूप ले सकता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और बस की तकनीकी जांच भी कराई जाएगी, ताकि ब्रेक फेल होने की असली वजह सामने आ सके।