Monday, May 18, 2026
spot_img
Home Blog Page 1044

बल्लभगढ़ में गहरे गड्ढे में फसी गाय

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर। बल्लभगढ़ की ट्रेन की पटरी के समीप बने एक गड्ढे में गाय जा गिरी। लोगों ने खुद गाय को बाहर निकालने की काफी कोशिश की लेकिन जब जह ऐसा नहीं कर पाए तो उन्होंने इसकी सूचना गौ सेवा धाम चिकित्सालय के शिवा दी।

जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही शिवा अपनी टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे। जहां जा कर पता चला कि गाय दे दीवारों के बीच बने गड्ढे में काफी बुरी तरह से फस गई है। जिसके बाद उन्होंने क्रेन की मदद से रेस्क्यू कर गाय को बाहर निकाल लिया।

काफी जद्दोजहद के बाद गौ सेवा धाम चिकित्सालय के लोगों द्वारा गाय को गड्ढे से सुरक्षित बाहर निकाला गया था। आपको बता दें कि गाय के इस तरह फसने या गढ्ढे में गिरने का यह कोई पहला मामला नहीं है। ऐसी ही वारदात कई बार देखने को मिलती रहती है।

महिलाओं के सम्मान समारोह में पहुँचे सांसद हंसराज हंस

पुनीत गुप्ता, संवाददाता

नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के बवाना विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं का सम्मान समारोह पूठ खुर्द वार्ड 31N की निगम पार्षद के द्वारा आयोजित किया जाना लगातार जारी है। आज सुल्तानपुर डबास में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सांसद हंसराज हंस भी पहुँचे।

राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूठ खुर्द वार्ड 31N की निगम पार्षद अंजू देवी ने महिलाओं को शॉल दे कर सम्मान करने की एक मुहिम छेड़ी थी जो लगातार जारी है। इस अभियान के तीसरे चरण में आज वार्ड के सुल्तानपुर डबास में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस आयोजन में सैंकड़ो की संख्या में स्थानीय महिलाएँ इकट्ठा हुई जिन्होंने भजन कीर्तन का आनंद भी लिया और बाद में इन्हें शॉल और प्रसाद दे कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर पश्चिमी दिल्ली के सांसद हंसराज हंस बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे जिन्होंने न केवल निगम पार्षद व उनके पति अमन कुमार की सराहना की, बल्कि महिलाओं के सम्मान को सर्वोपरि भी बताया।

मातृशक्ति के सम्मान समारोह में बाहरी दिल्ली क्षेत्र के अन्य कद्दावर नेता भी मौजूद थे। किसान मोर्चा के अध्यक्ष विनोद सहरावत ने महिलाओं और वहां मौजूद अन्य लोगों को कृषि कानूनों के महत्व पर जागरूक किया। निगम पार्षद अंजू देवी ने कहा है कि इस तरह के कार्यक्रम उनके वार्ड में आने वाले सभी गाँव और कॉलोनियों में भी आयोजित किये जाएँगे।

जाहिर तौर पर महिलाओं के सम्मान समारोह में महिलाओं की भीड़ भी उमड़ी और सम्मान में मिले शॉल को पा कर महिलाओं में उत्साह भी भरपूर दिखा। अब आगे के कार्यक्रम शाहबाद गाँव और अन्य इलाकों में होने हैं जिसमें भाजपा दिल्ली प्रदेश के कई वरिष्ठ चेहरे मंच पर नजर आएंगे।

गाड़ियों में तोड़फोड़ और फायरिंग करने वालों की CCTV फुटेज आई सामने

ब्यूरो रिपोर्ट, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली। सोमवार शाम के वक्त मुकुंदपुर एरिया के समता विहार में एक प्लॉट के आपसी विवाद के बाद कुछ बदमाशों का गिरोह दूसरे पक्ष पर हमला करने के लिए पहुंचा।  बदमाशों के इस गिरोह ने पूरी गली में तांडव मचाना शुरू कर दिया था।  गली के अंदर लोगों की मोटरसाइकिल, कारें जो भी व्हीकल खड़े थे सभी को गिरा गिरा कर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी थी।  साथ ही इन बदमाशों ने फायरिंग भी की और पूरे एरिया के लोगों में डर एवं दहशत का माहौल बना दिया। 

लोगों ने अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई।  लोगों का आरोप था कि आधे घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची आधे घंटे बाद जाकर पुलिस पहुंची तब तक यह बदमाश तांडव मचा रहे थे और जैसे ही पुलिस की पहली गाड़ी वहां पर पहुंचे उस पीसीआर गाड़ी को भी इन बदमाशों ने तोड़ डाला और बदमाश वहां से फरार हो गए।  इन बदमाशों की आज यह सीसीटीवी फुटेज सामने आई है और भलस्वा डेयरी थाना।  पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है एहतियात के तौर पर और लोगों में डर भी ना बने इसके मद्देनजर पूरे एरिया में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है ।

दिल्ली में 2डी बारकोड के बिना शराब बेचने पर होगी कार्यवाही

काव्या बजाज, संवाददाता

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में अब 2डी बार कोड के बिना शराब बेचने पर सख्त से सख्त कार्यवाही की चेतावनी दे दी गई है। सरकार के अबकारी विभाग ने एक चेतावनी जारी कर कहा है कि राजधानी में कई ऐसे होटल और बार है जहां बिना 2डी बार कोड के शराब बेची जा रही है जो कि गैर कानूनी है।

चेतावनी जारी कर उन्होंने कहा है कि अगर किसी बोतल पर 2डी बार कोड नहीं मिलता तो उसे बिना डयूटी शुल्क के भुगतान वाली शराब मान कर नियम तोड़ने का आरोपी माना जाएगा। साथ ही आबकारी अधिनियम 2009 और 2010 के तहत लाइसेंस धारक और होटल के खिलाफ एक्शन भी लिया जाएगा।

आबकारी विभाग का कहना है कि विभाग के अधिकारी जांच के लिए होटल और बार गए तो वहां पर अधिकतर ऐसी शराब थी जिनपर 2डी बार कोड नहीं था और जिन बोतलों पर बार कोड था वो पढ़ने के लायक नहीं था। आपको बता दें कि बार कोड के जरिए ही आबकारी विभाग को शराब के असली होने का प्रमाण मिलता है जिसकी वजह से अब विभाग ने यह कदम उठाया है।

फरीदाबाद में हिफाजत वैन के जरिए किया गया लोगों को जागरुक

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर। फरीदाबाद के बाल भवन में आज हिफाजत वैन के जरिए लोगों को जागरुक किया गया। देशभर में आए दिन बच्चियों के साथ हो रहे अपराध की वजह से बाल संरक्षण आयोग द्वारा यह कदम उठाया गया है। हरियाणा बाल संरक्षण आयोग जगह-जगह पर नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों के बीच जागरुकता लाने का काम कर रहै है।

फरीदाबाद के बाल भवन में आज हरियाणा बाल संरक्षण आयोग की तरफ से हिफाजत वैन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। दरअसल महिलाओं और बच्चों के साथ हो रहे अपराध को लेकर लोगों को जागरूक करने की शुरुआत पंचकूला से हो चुकी है। तो वहीं हरियाणा बाल संरक्षक आयोग की चेयरमैन भी इस खास मौके पर मौजूद रही।

हरियाणा बाल संरक्षक आयोग की चेयरमैन ने बताया कि महिला और बच्चियों के साथ अधिकतर घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जिसकी वजह से लोगों में जागरुकता फैलाना अब बेहद ज़रूरी हो गया है। सिर्फ यही कारण है जिसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ऐसी घटनाओं के विरुद्ध लोग आवाज़ उठाने से डरते है लेकिन लोगों के इसके प्रति खुल कर आवाज़ उठानी चाहिए। यह हिफाजत वैन 1 राज्य के हर जिले में जाएगी और लोगों को जागरूक करने का काम करेगी।