Saturday, May 16, 2026
spot_img
Home Blog Page 1069

टूटी सड़कें हो किसानों के हवाले- नीरज शर्मा

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर। किसानों के मुद्दे और टूटी सड़कों को लेकर एनआईटी फरीदाबाद के विधायक नीरज शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ व्याली चौक पर धरना प्रदर्शन किया और कहां कि प्रदेश में जो सड़कें लंबे समय से टूटी पड़ी है उन्हें किसानों के हवाले कर देना चाहिए। ताकि वहां किसान अनाज उगा कर देश का भला कर सके ।

किसानों के मुद्दों को लेकर प्रदेश में कांग्रेस द्वारा लगातार धरना प्रदर्शन कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई जा रही है। इसी कड़ी में  आज एनआईटी फरीदाबाद के कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने स्थानीय लोगों और समर्थकों के साथ प्याली चौक पर अपना रोष व्यक्त किया। जहां उन्होंने किसानों का समर्थन किया वहीं उन्होंने मुख्य रूप से पिछले 2 सालों से टूटी हुई सड़कों को लेकर सरकार को चेताया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो सड़कें 2 साल से ज्यादा समय से टूटी फूटी पड़ी हैं और उन में गड्ढे हो चुके हैं जिसके चलते कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं ऐसी सड़कें जिनकी रिपेयर की उम्मीद भी खत्म हो चुकी है मेरा सुझाव है कि सरकार उन्हें किसानों के हवाले कर दे ताकि किसान उस पर अनाज होगा कर देश का भला कर सके ।

बवाना पूठखुर्द वार्ड में नारी शक्ति सम्मान का आयोजन

पत्रिका संवाददाता,

नई दिल्ली। दिल्ली में निगम उपचनावों के बीच मौजूद निगम पार्षद भी चुनावी रंग में आ गए है। बवाना इलाके के पूठखुर्द वार्ड की ये तसवीरें भी कुछ यह संकेत दे रही है। यहाँ की महिला निगम पार्षद अंजू अमन कुमार ने अपने वार्ड में नारी शक्ति सम्मान का आयोजन किया और एक हज़ार से ज्यादा महिलाओं को शॉल देकर सम्मानित किया। अंजू अमन कुमार का कहना है की उनके वार्ड की महिलाओं ने जो स्नेह और सहयोग दिया है उसे देख उनके मन में भी इच्छा हुयी की वह भी अपनी इन बहनों और माताओं का सम्मान करें। सम्मान पाकर  महिलायें भी बेहद खुश थी।

इस मौके पर दिल्ली बीजेपी प्रभारी सिद्धार्थन सहित कई नेता भी पहुंचे। दिल्ली बीजेपी प्रभारी सिद्धार्थन ने कहा की दिल्ली बीजेपी में अंजू अमन कुमार जैसे तमाम कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में दिल्ली के लोगों की सेवा की। जब अन्य राजनैतिक दलों के लोग कोरोना के डर से बहार नहीं निकल रहे थे उस समय बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर जरूरत मंद लोगों को मास्क , सैनेटाइज , राशन और खाना पहुंचाने का काम किया।

पूठखुर्द वार्ड की निगम पार्षद अंजू और उनके पति अमन कुमार ने हमेशा अपने वार्ड की समस्याओं के लिए संघर्ष किया। इलाके में सबको साथ लेकर काम किया। साफ़ सफाई उनकी प्राथमिकता में रही। बावजूद कुछ कमा कुछ वजह से अभी पुरे नहीं हो पाए। अब उन्हें पूरा करने की तयारी है।

इस सम्मान समारोह में शॉल बेशक एक हज़ार महिलाओं को मिली हो ,लेकिन यह पहुंचने वाली महिलाओं की संख्या करीब डेढ़ हज़ार थी। लेकिन बावजूद इसके महिलाएं व्यवस्थित ढंग से इस समारोह में शामिल हुयी और अंजू और अमन कुमार को दुआएं दी। जाहिर है इनकी कोशिस भी यह रहेगी की ये दुआएं आगमी चुनाव में बीजेपी के लिए वोट में तब्दील हो पाएं।

फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री का दौरा

जयप्रकाश भाटी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। बल्लभगढ़ हरियाणा कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ जॉन के नगर निगम का दौरा किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की । बैठक के दौरान बल्लभगढ़ में हो रहे विकास कार्यों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली । इतना ही नहीं पानी की समस्या को लेकर अधिकारियों में जमकर फटकार लगाई ।


वही कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ के मशहूर पथवारी मंदिर का सौंदर्य करण करने को लेकर अधिकारियों के साथ दौरा भी किया।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ ऐतिहासिक नगरी है और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब बल्लभगढ़ में रैली करने के लिए आए थे तो पथवारी मंदिर को हाथ जोड़कर नमन करने के बाद रैली की थी ऐसे ऐतिहासिक पथवारी मंदिर का सौंदर्य करण कराने के लिए खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा कहां गया है। इतना ही नहीं बल्लभगढ़ विधानसभा में हो रहे चौमुखी विकास के लिए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया।

पस्त होने लगे प्रदर्शनकारी किसान, सिंघु बार्डर पर कम होने लगे ट्रैक्टर-ट्राॅली

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

बाहरी दिल्ली। राजधानी के एनसीआर में प्रदर्शनकारी किसानों के आंदोलन की धार कम होने लगी है। वे पस्त होने लगे हैं। सिंघु बार्डर पर एक तरफ जहां कृषि कानून विरोधी प्रदर्शनकारियों में मायूसी बढ़ गई है, वहीं दूसरी ओर ट्रैक्टरों और ट्रालियों की संख्या भी घट गई है। प्रदर्शनकारियों ने 27 नवंबर से सिंघु बार्डर पर प्रदर्शन शुरू कर किया था। तब सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर- ट्राली लेकर प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा लगा था। उसके बाद से उनकी संख्या लगाता बढ़ती चली गई थी। गणतंत्र दिवस के दिन राजधानी में उपद्रव करने के बाद से लगातार संख्या घटती जा रही है।

तब से ट्रैक्टर वापसी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोई ट्रैक्टर ट्राली लेकर गांवों के रास्ते से पंजाब का रुख कर रहा है तो कोई नरेला रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर जा रहा है। प्रदर्शन के 76वें दिन  10 फरवरी की शाम तक प्रदर्शन छोड़कर इतने ज्यादा लोग घर जा चुके हैं कि अब सिंघु बार्डर पर मात्र 93 ट्रैक्टर-ट्राली व 14 ट्रक ही बचे हैं। इसमें से 32 ट्रैक्टर व चार ट्रक नरेला रोड पर खड़े हैं। इसके साथ ही यहां लगे टेंट भी उखड़ने लगे हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रदर्शन में शामिल कई उपद्रवियों ने जनवरी के आखिर में स्थानीय लोगों व पुलिस कर्मचारियों पर तलवारों से हमला कर दिया था। इस दौरान कई लोग घायल हो गए थे। इसे देखते हुए  नरेला रेलवे स्टेशन की ओर पैदल जाने वाले प्रदर्शनकारी किसान भी सहमे हुए हैं। उन्हें आशंका है कि कहीं स्थानीय लोग उनसे बदला लेने के लिए उन्हें जाने से रोक न दें।  इस कारण वे अपने संगठन के झंडों को डंडों में लपेटकर चुपचाप जा रहे हैं, ताकि किसी को पता न लगे कि वह किस संगठन से हैं।

सिंघु बार्डर पर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी (पंजाब) की ओर से धरना दिया जा रहा है। इस कमेटी के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू  ं और महासचिव सरवन सिंह पंधेर हैं। इस कमेटी के साथ केवल पंजाब के लोग ही हैं। हरियाणा या दिल्ली के लोग इनके साथ नहीं हैं। इस कारण यहां पर पंजाब के प्रदर्शनकारियों की संख्या ही ज्यादा थी। इनमें दिल्ली या हरियाणा के प्रदर्शनकारियों की संख्या नाममात्र की थी।

लीजिए शुरू हो गई रिंकू शर्मा की हत्या पर सियासत

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 10 फरवरी की रात को 24 वर्षीय रिंकू शर्मा की हत्या को लेकर न केवल सियासत तेज हो गई, बल्कि ट्विटर समेत दूसरी सोशल साइटों पर सिलेब्रेटियों की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से वायरल होन लगी है। आम आदमी पार्टी की विधायक और दिल्ली की पूर्व मंत्री राखी बिड़लान 12 फरवरी को रिंकू शर्मा के परिजनों से मिलने पहुंचीं। एक तरफ वह घंटो तक रिंकू शर्मा के परिजनों के साथ बनी रही। दूसरी तरफ उसी दौरान ‘राखी बिड़लान वापस जाओ’ व ‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल’ के खिलाफ नारेबाजी भी हुई।

दिल्ली पुलिस ने भारी सुरक्षा के बीच राखी बिड़लान को सुरक्षित बाहर निकाला। राखी के जाने के बाद  उत्तरी पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद हंस राज हंस भी रिंकू के परिजन से मिलने जा पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद व पुलिस अधिकारियों से मिलकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। यही नहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी रिंकू शर्मा के परिजनों से मुलाकात की। इसके अतिरिक्त लोनी से विधायक नंद किशोर गुर्जर भी पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय दिलाने की मांग की।

 
विभिन्न दलों के नेताओं के आने के सिलसिले को देखते हुए पुलिस ने वहां पर सुरक्षा बल की बढ़ोतरी कर दी है। इलाके पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया।


उल्लेखनी है कि रिंकू शर्मा की मौत से हिन्दू संगठनों में भी भारी गुस्सा है। इसे देखते हुए ही इलाके में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं। मामूली विवाद में इलाके के कुछ बदमाशों ने चाकू मारकर रिंकू शर्मा की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान जाहिद, मेहताब, दानिश और इस्लाम के तौर पर हुई है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि घर के पास ही रिंकू शर्मा अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गया था। इस दौरान वहां झगड़ा हो गया और दर्जनभर लोगों ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। वहीं, परिवार का आरोप है कि रिंकू की हत्या इसलिए कि गई की वो इलाके में जय श्री राम के नारे लगाता था। बताया तो यहां तक जाता है कि जिस दौरान रिंकू शर्मा को चाकू मारा गया तो वह घायल होने के बावजूद जय श्रीराम के नारे लगाता था। इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट ने भी ट्वीट कर रिंकू शर्मा के लिए न्याय की मांग की है।