Saturday, May 16, 2026
spot_img
Home Blog Page 1068

वज़ीरपुर में फिर हुई दिल दहलाने वाली वारदात

डिम्पल भारद्वाज, संवाददाता

दिल्ली।। वज़ीरपुर में हत्याओं का सिलसिला थमने का नामा नहीं ले रहा है।  एक दिन पहले अपहरण और ह्त्या का मामला सुलझा भी नहीं था की चाकूबाजी में एक शख्स की हत्या को लेकर फिर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस से नाराज लोगों ने मृतक के शव को वज़ीर पुर इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस चौकी पर शव को रखकर प्रदर्शन किया। इन लोगों को समझने में पुलिस को भी पसीने आ गए। बताया जा रहा है झगड़ा दो गुटों के बीच सट्टेबाजी को लेकर हुआ। आरोपी आदतन अपराधी है और पेरोल पर बहार आये है। गिरफ्तार होने से पहले इन्होने पुलिस के साथ सेल्फी ली जिसे देख पीड़ित परिवार और स्थानीय लोग गुस्से में आ गए और चौकी के बहार शव रखकर प्रदर्शन किया।

अशोक विहार थाना क्षेत्र के वज़ीर पुर इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस के कब्जे में दो युवक सेल्फी ले रहे है, इस गुस्साई भीड़ की वजह भी यही फोटो है। पुलिस ने इन्हे एक 26 वर्षीय युवक की ह्त्या के आरोप में पकड़ा है, लेकिन इनकी हिम्मत तो  देखिये  पुलिस की जिप्सी में बैठकर ये पुलिस के साथ सेल्फी ले रहे है। इन्हे इस बात का कोइ अफ़सोस नहीं है की इन्हौंने इस शख्स की निर्मम ह्त्या की है। इन्हे कड़ी सजा हो सकती है। बस इसी फोटो ने मृतक महेंद्र सिंह के परिजनों के साथ साथ लोगों का गुस्सा भी भड़का दिया। और उसके बाद जो हुआ वह इन तस्वीरों में साफ़ दिख रहा है। प्रदर्शन के शॉ इन लोगों ने मृतक के शव को पुलिस चौके के सामने रखकर प्रदर्शन किया और पुलिस के नियत और काबिलयत पर सवाल उठाये।

दरअसल मामला 10 फरवरी को हुए एक झगड़ा का है। इसमें महेंद्र के भाई राकेश का इलाके के कुछ अपराधियों से झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है की इन आरोपियों ने राकेश से सट्टे में जीते रुपयों से हिस्सा माँगा। राकेश ने इन्हे केवल एक हज़ार रुपये दिए तो यह इन्हे अपना अपमान लगा और उसकी पिटाई शुरू कर दी। वह भाग गया तो आरोपियों ने राकेश के भाई महेंद्र को बुलाया और बड़े प्यार से गले लगाकर उसके पेट में चाकू मार  दिए। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों और से झगडे का मामला बना दिया और मृतक के परिवार से के सदस्य को भी बंद कर दिया। इन लोगों ने का कहना था की मृतक का अंतिम संस्कार के लिए भी कोइ पुरुष परिवार में नहीं है, जो है पुलिस ने उन्हें बंद किया हुआ है। जब तक वह अंतिम संस्कार के लिए बहार नहीं आएगा शव पुलिस चौकी के सामने से नहीं उठाएंगे।

वज़ीर पुर इंडस्ट्रियल एरिया में आये दिन हो रही हत्याओं पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है। अभी दो दिन पहले फिरौती के लिए हुयी ह्त्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था की इस मामले ने स्थानीय लोगों में दहशत बढ़ा दी है।इस मामले में नार्थ वेस्ट जिला पुलिस आयुक्त से भी बात करने की लगातार कोशिश की लेकिन वे फ़ोन पर उपलब्ध नहीं हो सकी स्थानीय पुलिस भी इस पर बात करने से लगातार बचती रही —

भारत नगर- अलर्ट पुलिस ने दबोचा वाहन चोर , बटनदार चाकू और चोरी की स्कूटी बरामद 

0

-दिल्ली दर्पण  ब्यूरो 

अशोक विहार। नार्थ वेस्ट जिले के भारत नगर थाना पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। सावन पार्क के रहने वाले 20 वर्षीय गौरव उर्फ़ गौतम नाम के इस वाहन चोर के कब्जे से से चोरी की स्कूटी और बटन वाला चाकू बरामद किया है। 

12 फरवरी को भारत नगर थाना क्षेत्र में संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग कर रहे हवलदार दीपक और सिपहली मनमोहन को इस ऑटो लिफ्टर के बारें में गुप्ता सोचना मिली थी। रूटीन चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने इसे दबोच लिया और तलाशी ले तो इसके कब्जे से बटन वाला चाकू बरमाद हुआ। पूछताछ और जांच के बाद सामने आया कि सफ़ेद रंग की जिस स्कूटी पर वह सवार था वह भी केशव पुरम इलाके से चोरी की गयी थी। आरोपी गौरव पर भारत नगर थाना में इससे पहले भी आपराधिक मामला दर्ज़ है। 

रिंकू शर्मा के परिजनों से मिलने पहुँचे मनोज तिवारी

काव्या बजाज, संवाददाता

नई दिल्ली। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने मंगोलपुरी में रिंकू शर्मा के परिजनों से मुलाकात की। परिवार से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि राजधानी दिल्ली में लगातार हिंसक घटनाएं हो रहीं हैं। पहले शाहीन बाग में हुए दंगों ने कई लोगों की जान ली फिर 26 जनवरी के दिन राजधानी दिल्ली को शर्मसार होना पड़ा। जिसमें कई लोगों की जान गई और कई लोगों की जान जाते – जाते बची। और अब यह घटना जिसने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टियों का ऐसे मुद्दों पर मौन रहना राजधानी को कई तरह से नुकसान पहुँचा रहा है और आगे चल कर हालात इससे भी ज्यादा खराब हो सकते हैं। लेकिन उन्हें सिर्फ सत्ता में आने का शौक है।

अपने परिवार के सदस्य को खोने के बाद परिवार पर क्या बीतती है यह कोई नहीं समझ सकता और ना ही कोई मुआवज़ा दे कर इसे बदल सकता है। लेकिन यह दिल्ली सरकार का फर्ज़ बनता है कि वह उनके परिवार को आर्थिक मदद दें। लेकिन उनकी जगह पर कपिल मिश्रा और वैशाली पोद्दार ने परिवार की सहायता के लिए यह कदम उठाया। जिसकी वजह से उन्होंने मात्र दो दिन में 76 लाख रुपए एकत्र कर लिए हैं।

अपनी पत्रिका साप्ताहिक समाचार पत्र – अंक 07/2021

किसान आंदोलन : नुकसान एक लाख करोड़ रु. काशंभु सुमन
बवाना कारोबारियों का अनसुना दर्दराजेंद्र स्वामी
बजट चर्चा में मुकेश गोयल ने दिया भाजपा का साथडिम्पल भारद्वाज
700 स्कूल, तीन लाख बच्चे लेकिन किसी को नहीं मिलीं कॉपी-किताबेंडिम्पल भारद्वाज
खस्ताहाल निगम का जिम्मेदार ‘आप’ और ‘भाजपा’: मुकेश गोयलडिम्पल भारद्वाज
भाजपा की सुरभि जाजू चुनावी मैदान मेंशिवानी मोरवाल
मेधावी छात्रों को अब मिलेगी 5000 रुपये की छात्रवृतिखुशबू काबरा
राजधानी दिल्ली में लिया गया गंदगी जायजाकाव्या बजाज 
एमसीडी के रिटायर कर्मचारियों की 6 माह से पेंशन बाकीराजेंद्र स्वामी
उत्तरी दिल्ली के महापौर का ऐलान गोदामों के लिए आम माफी योजनाडिम्पल भारद्वाज
कोर्ट तक जा पहुंचा इंटरनेट बैन का मामलाकाव्या बजाज
लाल किला हिंसा का अरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तारकाव्या बजाज
सोशल मीडिया से लेकर संसद तकनरेश शर्मा
किसान आंदोलन को लंबा खींचने की तैयारीअंशुल त्यागी
आप ने दिए 1095 करोड़ रुपये देने के सबूत, लगाया लूट-खसोट का आरोपअंशुल त्यागी
आंदोलन के जरिए सुर्खियां बटोरने वाली ग्रेटा थनबर्गकाव्या बजाज
इलेक्ट्रिक वाहनों पर छूट की पेशकशकाव्या बजाज
‘आत्मनिर्भर’ बना गया वर्ड ऑफ द ईयर 2020नेहा राठौर
कमला हैरिस होंगी डीयू दीक्षा समारोह की मुख्य अतिथि!खुशबू काबरा
कॉलेज खुले, मगर पढ़ाई ऑनलाइन हीकाव्या बजाज
अब ‘टूलकिट’ बन गया किसान आंदोलन को बढ़ाने का औजारनेहा राठौर
राजधानी में 9वीं और 11वीं कक्षा के खुले स्कूलकाव्या बजाज
एमसीडी सेमीफाइनल: पार्टियों की ज़ोर आज़माइश के साथ पोल खोल अभियानशिवानी मोरवाल
चुनावी मैदान में ‘आप’ प्रत्याशी सुनीता मिश्राशिवानी मोरवाल