Saturday, May 16, 2026
spot_img
Home Blog Page 1067

फरीदाबाद में माफियाओं ने किया पुलिस पर हमला

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली एनसीआर।। रेती माफियाओं के हौसले फरीदाबाद में बुलंद होते हुए दिखाई दे रहे हैं, इसी के चलते पुलिस पर भी हमला करने से नहीं चूकते।

मामला छायंसा थाने का है जहां अवैध रूप से यमुना रेत लेकर आ रहे लोगों को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उन पर ही उल्टा हमला कर दिया और बुरी तरह से 2 पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। दोनों पुलिसकर्मी चांदपुर चौकी में तैनात हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अभी सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

एसीपी तिगांव पृथ्वी सिंह का कहना है कि अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ में मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसमें तीन पुरुष और एक महिला आरोपी हैं, जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने किया गांव का दौरा, पानी कि समस्या का किया समाधान

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली एनसीआर।। फरीदाबाद के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा द्वारा अपने गृह क्षेत्र बल्लभगढ़ में लगातार लोगों की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी कड़ी में आज कैबिनेट मंत्री ने बल्लभगढ़ के बनिया वाड़ा क्षेत्र में 52 लाख की लागत से पीने के पानी की पाइप लाइन की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों को नाली मुक्त करने का काम चल रहा है और सीवर लाइन का काम अंतिम चरण में है इसके बाद यहां आरएमसी रोड का निर्माण होगा।

मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विकास कार्यों को लगातार कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा की निगरानी में करवाया जा रहा है और इसी सिलसिले में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ के बनिया बाड़ा क्षेत्र में 52 लाख की लागत से पीने के पानी की पाइप लाइन की आधारशिला रखी और कहा कि आसपास के तमाम क्षेत्रों को पीने का साफ पानी उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों में सीवर लाइन का काम अब अंतिम चरण में है इसलिए यहां आरएमसी रोड बनने से पहले लोग कनेक्शन ले ले और यदि सड़क बनने के बाद किसी ने रोड तोड़कर कनेक्शन लेने की कोशिश की तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने कहा की  इन तमाम क्षेत्रों  को नाली मुक्त बनाया जाएगा जिससे मच्छर और बीमारियों से लोगों को निजात मिलेगी । उन्होंने बताया कि काफी क्षेत्रों को नाली मुक्त किया जा चुका है वहीं कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन करने पर उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में सभी कर्मचारियों को समय पर तनख्वा मिल रही है इसलिए उन्हें शांति बनाए रखना चाहिए ।

दिल्ली -धर्मयात्रा महासंघ का श्री राम जन्मभूमि निर्माण निधि जुटाने का अभियान,पहले ही दिन डेढ़ करोड़ जमा

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाने के लिए धर्म यात्रा महासंघ ने श्री राम जन्मभूमि निर्माण निधि जुटाने का अभियान शुरू किया है। आज धर्म यात्रा महासंघ कार्यालय में इस अभियान की शुरुआत श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री श्री चम्पत राय और वीएचपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अलोक अग्रवाल अध्यक्ष की उपस्थित में हुयी। धर्मयात्रा महासंघ दिल्ली प्रांत के महामंत्री संजीव शर्मा ने बताया की आज इस आयोजन के लिए हुयी सभा में एक करोड़ 55 लाख की धनराशि एकत्रित हुयी। पूरा देश श्री राम जन्मभूमि पर भव्य और विशाल मंदिर बनाने के अभियान में अपना समर्पण दे रहा है। 

इस अवसर पर बोलते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ स्थान के महामंत्री श्री चम्पत राय ने कहा की अयोध्या में श्री राम जन्म स्थान पर मंदिर बने यह केवल हिन्दू आस्था से जुड़ा मामला नहीं है बल्कि उसकी संस्कृति और अस्मिता से जुड़ा मामला है। राष्ट्र निर्माण से जुड़ा मामला है। आज लगभग 500 साल पुराना हिन्दू समाज का यह सपना पूरा होता देख रहा है। उन्हें ख़ुशी है की पुरे देश से लोग इस अभियान में अपनी समर्पण राशि देकर जुड़ रहे है। हमने देशभर में 11 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा था लेकिन अब यह 17 करोड़  लोगों तक पहुंच रहा है। यानी देश के लगभग आधी आबादी इस अभियान में अपना समर्थन और सम्पर्क के साथ जुड़ रही है और राम मंदिर से राष्ट्र निर्माण की दिशा में यह देश तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर वीएचपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अलोक अग्रवाल ने आह्वान किया की वे अपने आस पास के लोगों को भी इस अभियान से जोड़े।  किया है। आज धर्म यात्रा महासंघ कार्यालय में इस अभियान की शुरुआत श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री श्री चम्पत राय और वीएचपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की उपस्थित में हुयी।

 धर्मयात्रा महासंघ दिल्ली प्रांत के महामंत्री संजीव शर्मा ने बताया की आज इस आयोजन के लिए हुयी सभा में एक करोड़ 55 लाख की धनराशि एकत्रित हुयी। पूरा देश श्री राम जन्मभूमि पर भव्य और विशाल मंदिर बनाने के अभियान में अपना समर्पण दे रहा है। इस अवसर पर बोलते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ स्थान के महामंत्री श्री चम्पत राय ने कहा की अयोध्या में श्री राम जन्म स्थान पर मंदिर बने यह केवल हिन्दू आस्था से जुड़ा मामला नहीं है बल्कि उसकी संस्कृति और अस्मिता से जुड़ा मामला है। राष्ट्र निर्माण से जुड़ा मामला है। आज लगभग 500 साल पुराना हिन्दू समाज का यह सपना पूरा होता देख रहा है। उन्हें ख़ुशी है की पुरे देश से लोग इस अभियान में अपनी समर्पण राशि देकर जुड़ रहे है। हमने देशभर में 11 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा था लेकिन अब यह 17 करोड़  लोगों तक पहुंच रहा है। यानी देश के लगभग आधी आबादी इस अभियान में अपना समर्थन और सम्पर्क के साथ जुड़ रही है और राम मंदिर से राष्ट्र निर्माण की दिशा में यह देश तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। 

इस मौके पर वीएचपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अलोक अग्रवाल ने आह्वान किया की वे अपने आस पास के लोगों को भी इस अभियान से जोड़े। अयोध्या में मंदिर निर्माण में अपना समर्पण देने का सौभाग्य मिलना सारे विश्व के लिए गर्व की बात है। उन्होंने जिहाद को निशाचर आतंक बताया। इस आयोजन में धर्मयात्रा महासंघ के प्रमुख पदाधिकारी ,राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल , महामंत्री नरेंद्र बिंदल ,भारत भूषण प्रांत कार्यवाह , नार्थ एमसीडी मेयर जय प्रकाश, हितेंद्र सिंह  , दिल्ली प्रांत अध्यक्ष ओम प्रकाश गोयनका , ओमप्रकाश सर्राफ , व संजीव शर्मा ने घर घर जाकर सम्पर्क कर समर्पण राशि जुटाने के अभियान का संकल्प लिया। 

वैलेंटाइन डे के दिन मिला प्यार में धोखा

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली एनसीआर।। वैलेंटाइन डे यानी कि प्यार वाला दिन और उसी के दिन एक युवती के साथ अब बेहद ही शातिर तरीके से धोखे करने का मामला सामने आया है। मामला फरीदाबाद के एसजीएम नगर का है जहां अरमान मलिक नाम के युवक ने असम की रहने वाली एक युवती को 2017 में फेसबुक के जरिए अपने जाल में फंसाया और फिर झूठ बोल कर 2019 में उसके साथ निकाह कर लिया। जिसके बाद युवक ने युवती से दहेज के लिए मारपीट की और करीब 10 लाख रुपए की मांग की ।युवती के पिता आर्मी से रिटायर हैं जिन्होंने देश की सेवा में अपने दोनों हाथ एक बम ब्लास्ट के दौरान गवा दिए। आज उसी रिटायर फौजी को अपनी बेटी के इंसाफ के लिए करीब 4000 किलोमीटर दूर असम से फरीदाबाद पिछले 6 महीने से चक्कर लगाने पड़ रहे हैं इतना ही नहीं शातिर आरोपी युवक पहले से शादीशुदा भी है जिसने हिंदू बनकर एक हिंदू युवती के साथ शादी की जिससे एक बच्चा भी है। फिलहाल फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर के आदेश पर एसजीएम नगर थाने में आरोपी युवक अरमान मलिक और उसके परिजनों पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है ।

दरअसल पूरे मामले की बात करें तो 2017 में इस व्यक्ति की बेटी की मुलाकात फेसबुक के जरिए फरीदाबाद के अरमान मलिक के साथ हुई बेटी की जिद के चलते पिता ने युवक अरमान मलिक के साथ शादी करने का फैसला लिया शादी के 1 महीने बाद ही शातिर आरोपी अरमान मलिक युवती से दहेज के रूप में पैसों की मांग करने लगा और गरीब 1000000 रुपए की मांग की पैसे ना देने पर व्यक्ति को जान से मारने की कोशिश भी की गई जिसके बाद व्यक्ति ने अपने पिता की सहायता ली पिछले 6 महीने से रिटायर फौजी अपनी बेटी के लिए फरीदाबाद के पुलिस चौकी थानों में घूमता रहा मगर कोई भी इंसाफ नहीं मिला फिर जाकर पीड़ित पिता और बेटी ने पुलिस कमिश्नर फरीदाबाद की सहायता ली और अपनी अर्जी लगाई जिस पर पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद एसजीएम नगर थाने में आरोपी अरमान मलिक और उनके परिजनों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर ली गई है।

वही पीड़ित व्यक्ति की माने तो उनके पति अरमान मलिक ने उनके साथ धोखाधड़ी से प्यार के जाल में फंसा कर शादी की और जिसके बाद दहेज के लिए प्रताड़ित किया शादी के करीब 1 महीने बाद पीड़ित युवती को पता लगा कि अरमान मलिक पहले से शादीशुदा है और उसने हिंदू बनकर एक हिंदू लड़की के साथ धोखे से शादी की जिसका एक बच्चा भी है उनकी मांग है कि आरोपी अरमान मलिक और उसके परिजनों को कानून के तहत कठोर सजा मिलनी चाहिए और उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए ।

त्रिनगर में लोगों ने कि किसानों के समर्थन में सभा

डिम्पल भारद्वाज, संवाददाता

दिल्ली।। दिल्ली के त्रिनगर इलाके में किसान आंदोलन के समर्थन में सभा का आयोजन किया गया। कहने को तो इस सभा का नाम सर्व समाज दिया गया था। लेकिन इसमें ज्यादातर कांग्रेस नेता नजर आये। सभी ने एक स्वर में काले कानूनों की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया है। इसमें शामिल लोगों का कहना था यदि इसे नहीं रोका गया तो देश में रसोई का बज़ट भी बिगड़ जाएगा।

देशभर में कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन से अब आम जनता को भी जोड़ने की तैयारी चल रही है। किसान आंदोलन के पक्ष में लगी पार्टियां पर्दे के पीछे से ही सही किसानों के समर्थन में अब शहर में भी सभा कर यह समझा रही है की यदि सरकार ने तीनों बिल वापस नहीं लिए तो इसका असर हर आम नागरिक और व्यापारी पर भी पडेगा। खाद्य वस्तुओं पर बड़ी-बड़ी कंपनियों का कब्जा हो जाएगा और रसोई  का बजट का बिगड़ जाएगा। दिल्ली के त्रिनगर में हो रही इस सभा का भी यह मकसद है। दिल्ली के त्रिनगर बस स्टैंड के पास हस्ताक्षर अभियान किया गया। इस  सभा में कांग्रेस के पूर्व विधायक और नेता भी शामिल हुए। इनका कहना है की यह केवल किसानों का ही रोष नहीं है बल्कि आम जनता भी किसान आंदोलन का समर्थन कर रही है। उन्होंने 26 जनवरी को हुयी हिंसा पुलवामा हमले को भी एक साजिश बताकर जाँच की मांग की।

इस सभा में विदेश से आये एक सिख शख्स ने भी हिस्सा लिया और बताया जिन देशों में कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग है वे भी भारत के किसान आंदोलन से प्रेरणा ले रहे है और अब विरोध करने लगे है। दिल्ली के त्रिनगर इलाके में हुय यह छोटी से सभा बड़ा सन्देश देर रही है। कांग्रेस और विपक्षी दल आम जनता को भी साफ़-साफ़  बता और समझा रही है की किसानों का आंदोलन केवल उनके हितों से  जुड़ा मामला ही नहीं है बल्कि आम जनता भी इसका खामियाजा भुगतना पडेगा जाहिर है यह आंदोलन को अब दिल्ली की सीमाओं से अलग अब शहर शहर और गली गली तक ले जाने की तयारी की जा रही है।