Sunday, May 17, 2026
spot_img
Home Blog Page 1066

सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग हुआ अनिवार्य

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। 15 फरवरी से पूरे देश प्रदेश में सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया है। फास्ट्रेक के बगैर टोल पर क्रॉस करने वाले फोर व्हीलर को डबल टोन देना होगा। इसी को लेकर जिन वाहनों पर फास्ट्रेक नहीं लगा हुआ है। वह लोग अब आनन-फानन में अपने वाहनों को लेकर टोल प्लाजा ऊपर जाकर फास्टट्रैक लगवा रहे हैं।

वही फास्ट लगाने से कुछ लोगों को समस्याएं आ रही रही है तो कुछ लोगों को फायदा भी मिल रहा है।

वही इस बाबत टोल मैनेजर चंद्रशेखर से बात की तो उन्होंने बताया कि 90 परसेंट लोग फास्टट्रैक लगवा चुके हैं सिर्फ 10% लोग बाकी है। वह भी जल्द ही फास्ट्रेक लगवा लेंगे फास्टैग लगवाने से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

दिल्ली। पुलिस की स्पेशल सेल ने लाल किला हिंसा का एक और मोस्ट वांटेड अपराधी दबोचा, 

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लाल किला हिंसा से जुड़े एक और मोस्ट वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एसीपी अत्तार सिंह , इंस्पेक्टर शिव कुमार ,पवन कुमार ,और कर्मबीर सिंह के टीम ने दिल्ली के स्वरुप नगर का रहने वाला पेशे से कार ए.सी.मकैनिक मनिंदर सिंह उर्फ़ मोनू को पौने आठ बजे पीतम पूरा सीडी ब्लॉक से गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके घर के तलाशी के दौरान इसके कब्जे से दो तलवार भी मिली है जो उसने 26 जनवरी को लाल किला हिंसा के दौरान लहराई थी।

 दरअसल दिल्ली पुलिस ऐसे तमाम लोगों की शिनाख्त में लगी थी जिनकी फुटेज टीवी चैनल या सोशल मीडिया में राष्ट्र विरोधी ताकतों को प्रेरित करते हुए दिखाई दे रहे थे। इनमें कई लोग तलवारें लहरा रहे थे , लाठियां लोहे की रोड ,कुल्हाड़ी से पुलिस वालों पर हमले करते हुए दिखाई दे रहे थे। ऐसे ही एक विडिओ में मनिदर सिंह उर्फ़ मोनू भी दिखाई दी रहा था। दिल्ली पुलिस को इसकी भी तलाश थी। गिरफ्तार अभियुक्त मनिंदर सिंह स्वीकार किया है कि उसने सोशल मीडिया के फेसबुक और व्हाट्सअप के जरिये लोगों को भड़काने का काम किया है और कट्टपंथी लोगों को उकसाने का काम किया है। यह शख्स नियमित रूप से दिल्ली के सिंधु बॉर्डर भी जाता था और वहां लीडरों द्वारा दिए जा रहे भाषों से काफी प्रेरित होता था। पूछताछ में मनिदर ने बताया की स्वरूप नगर इलाके में करीब आधा दर्जन लोग और भी है जो कटटरपंथी ताकतों से प्रेरित है। ये ट्रेक्टर रैली के साथ अपनी बाइक से  26 जनवरी को सिंघु बॉर्डर से मुकरबा चौक तक गए थे। उस समय भी मनिदर के पास दो तलवारें थी। 

दिल्ली पुलिस के अनुसार मनिदर ने अपने अन्य अज्ञात पाँचों साथियों के साथ लाल किले में हथियारों के साथ प्रवेश किया। मनिंदर सिंह उर्फ़ मोनू ने हवा में तलवार लहराते हुए डांस भी किया और हिंसा के लिए प्रेरित भी किया और अपनी ड्यूटी कर रहे पुलिस प्रशासन के साथ हिंसा कर ऐतिहासिक ईमारत लाल किले को नुक्सान पहुंचने की वजह बने। पुलिस के अनुसार मनिदंर स्वरूप नगर इलाके में एक खाली पड़े प्लाट पर तलवारबाजी की स्कूल भी चलता है। इसके पास से मिले मोबाइल में लाल किले पर तलवार लहराने वाला के लम्बा वीडियो भी बरामद हुआ है। 

नार्थ वेस्ट जिला -छोटी सी बात पर फायरिंग कर दो को किया घायल ,चार नाबालिग सहित मुख्य आरोपी गिरफ्तार

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 
जहांगीर पूरी। महज एक छोटी से बात दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया जिसमें एक शख्स ने गोली चला दी। इस घटना में दोनों गुटों के लोग घायल हो गए। इस फायरिंग में दो लोग घायल हुए है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। जहांगीर पूरी थाना पुलिस ने इस मामले में चार नाबालिग सहित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 मामला 15 फरवरी देर शाम करीब 10 बजे का है। पुलिस पीसीआर को काल मिली थी की जहांगीर पूरी जी ब्लॉक में गोली चली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि वहां दो पक्षों का झगड़ा हुआ है। उनमें कई नाबालिग लड़के कभी थे। उनमें के एक पक्ष का शख्स नशे की हालत मोटरसाइकल पर बैठे दूसरे शख्स से टकरा गया जिससे उसकी बाइक गिर गयी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया और गोली चल गयी। इसमें एक पक्ष के दो लोग गोली लगाने से घायल हो गए। घायल हुए लोगों के नाम सुरेश उर्फ़ अप्पू  उम्र 48 साल व सूरज उम्र 30 साल है। इनमें सुरेश उर्फ़ अप्पू अभी भी अस्पताल में भर्ती है जबकि सूरज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। दूसरे पक्ष के लोग भी आंशिक रूप से घायल है लेकिन सभी को  उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है।

नार्थ वेस्ट जिला पुलिस उपयुक्त ऊषा रंगनानी के अनुसार इस मामले में धारा 307 /109 /43 और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुक़दमा दर्ज़ कर लिया गया है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अशोक विहार -सेवा भारती द्वारा आयोजित सामूहिक  विवाह में आशीर्वाद देने पहुंचे समाज और सियासत के बड़े नाम 

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो

 अशोक विहार। कोरोना काल में संघ की इकाई सेवा भारती कमला नगर जिला अपने क्षेत्र की सेवा बस्तियों की तीन गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह पूर्वक सम्पन्न कराया। अशोक विहार के आदर्श सदन में हुए इस सामूहिक विवाह समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से लेकर समाज सेवी और प्रबुद्धजन भी शामिल हुए और वर वधु को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। अशोक विहार की आदर्श रामलीला कमेटी से जुड़े संस्था आदर्श विवाह समिति के सहयोग से सम्पन्न हुए इस समारोह में पहुंचे लोग कार्यक्रम की व्यवस्था देखकर काफी प्रभावित थे। आदर्श विवाह समिति हर वर्ष बड़े पैमाने पर सामूहिक विवाह का आयोजन करती आ रही है,इस वर्ष कोरोना काल के चलते बड़े पैमाने पर यह आयोजन नहीं हो पाया। लिहाज़ा समिति और सेवा भारती ने मिलाकर इस वर्ष यह आयोजन किया।

जिन तीन कन्याओं का विवाह सम्पन्न हुआ वे तीनों की वज़ीर पुर के सेवा बस्ती यानी स्लम एरिया की रहने वाली है। इस विवाह में वर और वधु पक्ष के परिजन और निकट सम्बन्धी भी शामिल हुए। सभी यह देखकर खुश थे कि इस शादी में हर वह इंतजाम और व्यवस्था थी जो की एक आम आदमी अपनी बेटी की शादी में करना चाहता है।

 इस आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि योगेश वर्मा ,नेता सदन नार्थ एमसीडी ,मंजू खंडेलवाल ,डिप्टी चैयरमैन केशव पुरम जोन, सेवा भारती से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी जिनमें डॉ रामकुमार , अनिल यादव , अशोक गर्ग ,(महामंत्री आदर्श रामलीला ) डॉ महेंद्र नागपाल , एसीपी CAW दिल्ली पुलिस गरिमा तिवारी (आईपीएस ) भी आदि प्रमुख रूप थे।

 गरिमा तिवारी इस शादी में शामिल होकर काफी भावुक हो गयी। सेवा भर्ती की व्यवस्था और माहौल को देखकर उसकी प्रसंशा करते हुए कहा की ऐसे पारिवारिक माहौल में यहाँ आना उन्हें अलग ही आनंद दे रहा है। गरिमा तिवारी ने सेवा भारती से जुड़े महिलाओं से काफी देर तक बातचीत भी की और वर-वधु को शुभकामनाएं दी। 

गौरतलब है कि अशोक विहार में सेवा भारती के कई प्रकल्प चल रहे है इनमें वढेरा भवन तो मानों आस पास के क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इसमें योगदान केंद्र , सिलाई सेंटर, डिगनोस्टिक सेंटर,डायलेसिस सेंटर,आदि चलायी जा रहे है। सावन सेवा सेवा बस्ती में कंप्यूटर सेंटर, प्रकल्प सेवा की मिसाल बने हुए है और सेवा भारती के नाम को सार्थक कर रहे है। इस विवाह में भी गरीब कन्याओं को वह सब कुछ सामान जैसे बेड ,बिस्तर ,बर्तन ,पंखा ,कपडे, दूल्हे -दुल्हन के कपडे आदि दिया गया जो एक नयी गृहस्ती बसाने के लिए आवश्यक है। इस विवाह में जिन कन्याओं की शादी सम्पन्न हुयी उनके लिए भी यह बेहद ख़ास है की उन्हें आशीर्वाद देने समाज के प्रमुख लोग और नेता के साथ साथ सामजिक लोग पहुंचे है। 

त्रिनगर -भाजपा-आप पार्टी के खिलाफ कांग्रेस का पोल खोल अभियान पहुंचा गली गली 

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस पार्टी दिल्ली की आम आदमी पार्टी और बीजेपी के खिलाफ हर विधान सभा में पोल खोल अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत कांग्रेस हर इलाके पदयात्रा कर लोगों को समझा रही है की इन दोनों ने जनता के लिए कुछ नहीं किया बस नूरा कुश्ती कर रही है। इसी कड़ी में आदर्श नगर जिला कांग्रेस ने त्रिनगर इलाके में भी पोल खोल अभियान यात्रा निकाली। त्रिनगर के प्रमुख इलाकों से होकर निकले इस पोल खोल पदयात्रा में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी भी शामिल हुए। त्रिनगर विधान सभा के प्रत्याशी रहे कमल कान्त शर्मा की अगुवाई में यह यात्रा शान्ति नगर से शुरू होकर  तोता राम बाजार ,त्रिनगर तक पहुंची।

इस पोल खोल अभियान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चतर सिंह , उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल ,जिला अध्यक्ष हरि किशन जिंदल पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज , ब्लॉक अध्यक्ष पवन मेहरा ,इंद्र कौशिक ,रुपेश खारी ,मुरारी लाला , दीपक जोशी ,मोहित अवाना ,रोहतास बसोया ,पंकज गुप्ता , सन्नी गोयल ,प्रमोद गुप्ता , और त्रिनगर विधान सभा के तमाम कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।  यात्रा में शामिल हुए नेताओं ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी की नाकामियों को सामने रखा। अनिल कुमार चौधरी ने कहा की दिल्ली में जगह जगह  कूड़े के ढेर है , देश की राजधानी में सफाई व्यवस्था शर्मशार कर रही है। गलियाँ रोड सब टूटे पड़े है। नगर निगम पूरी तरह से ठप्प हो चुका है। इसकी वजह निगम में फैला भ्र्ष्टाचार है। दिल्ली की हालत दयनीय है लेकिन इसकी जिम्मेदारी से दोनों सरकारें भाग रही है। 14  साल से नगर निगम में बीजेपी की सरकार है और दिल्ली में 7 साल से आम आदमी पार्टी की सरकार है। ऐसे में दोनों सरकारें अपनी ज़िम्मेदारी से कैसे भाग सकती है।