Sunday, May 17, 2026
spot_img
Home Blog Page 1065

केजरीवाल जब अखलाख के घर जा सकते है तो रामभक्त रिंकू शर्मा के क्यों नहीं – कपिल मिश्रा

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। दिल्ली के मंगोल पूरी इलाके में हुयी रिंकू शर्मा की ह्त्या को बीजेपी जिहाद के जहर का परिणाम बता रही है। मंगलवार को रिंकू के घर पहुंचे बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने रिंकू के परिजनों से मिलने पहुंचे उन्होंने रिंकू के परिजनों को एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को आड़े हाथों लिया।

दिल्ली के मंगोल पूरी इलाके में बीजेपी कार्यकर्ता रिंकू शर्मा हत्याकांड पर बीजेपी नेताओं का आना बदस्तूर जारी है। मंगलवार को बीजेपी नेता कपिल मिश्रा भी रिंकू शर्मा के परिजनों का हाल जानने पहुंचे।उनके साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं का काफिला था जो जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे।कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया की रिंकू शर्मा की ह्त्या जिहादी जहर वाली सोच का परिणाम है। उसकी ह्त्या केवल इसलिए कर दी गयी की वह श्रीराम मंदिर  निर्माण के लिए चन्दा इक्कठा कर रहा था। कपिल मिश्रा ने ऐलान किया कि बीजेपी रिंकू शर्मा के परिजनों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देगी। यह राशि 26 फरवरी तक उनके खाते में जमा हो जाएगी। उन्होंने इस ह्त्या को एक साजिश बताया और सभी को बेनकाब उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। 

कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा की केजरीवाल धर्म देखकर सांत्वना और सवेदना व्यक्त करते है। वे अखलाख के घर जा सकते है लेकिन रामभक्त रिंकू शर्मा के घर नहीं आ सकते।

मंगोल पूरी में रिंकू शर्मा हत्याकांड पर अब जमकर राजनीती हो रही है। पुलिस इस हत्याकांड पर चाहे जो कुछ कहे पर बीजेपी इसे जेहादी सोच वालों की साजिश बता रही है और विपक्ष की इस मुद्दे पर चुप्पी पर उसे आड़े हाथों ले रही है। सवाल उठा रही है की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल रिंकू शर्मा शर्मा के परिजनों से मिलने क्यों नहीं आ रहे है।

DTC की सभी बसों में शुरु हुआ ई-टिकटिंग का ट्रायल

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

दिल्ली।। डीटीसी की 128 बसों में चल रहा ई-टिकटिंग (कॉन्टैक्टलेस मोबाइल टिकट सिस्टम) का ट्रायल अब सभी 3760 बसों में शुरू होने जा रहा है। 17 फरवरी से नॉर्थ और ईस्ट रीजन के सारे बस डिपो की बसों में Chartr App के जरिए टिकट के साथ-साथ डेली पास की भी सुविधा शुरू हो जाएगी और उसके बाद 24 फरवरी से वेस्ट और साउथ रीजन की हर बस ई-टिकटिंग सिस्टम के दायरे में आएगी।

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत द्वारा कॉन्टैक्टलेस मोबाइल टिकटिंग सिस्टम लागू करने के लिए बनाई गई टास्क फोर्स कमिटी की सिफारिशों के बाद डीटीसी ने अपनी सारी बसों में ई-टिकटिंग सिस्टम लागू करने का फैसला किया है।

14 सितंबर से शुरू हुआ था ट्रायल


डीटीसी की बसों में सबसे पहले पिछले साल 14 सितंबर 2020 को 29 बसों में कॉन्टैक्टलेस मोबाइल टिकट का ट्रायल शुरू किया गया। और उसके बाद से यह ट्रायल जारी है। पांचवीं बार ट्रायल को बढ़ाया गया और 128 बसों में इसको लागू कर दिया गया।

डीटीसी के डिप्टी सीजीएम (पीआर) डॉ. आर. एस. मिन्हास से जब डीटीसी के इस फैसले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब डीटीसी की हर बस में यह ट्रायल शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सितंबर-2020 से चल रहे ट्रायल के काफी अच्छे नतीजे सामने आए हैं और टास्क फोर्स कमिटी ने भी नतीजों की स्टडी की है।

फरवरी के शुरुआती हफ्ते में कमिटी की मीटिंग में तय हुआ कि अब डीटीसी की 100 फीसदी बसों को ट्रायल के दायरे में लाया जाए। डॉ. मिन्हास ने कहा कि सभी बसों में क्यू आर कोड और पोस्ट लगा दिए जाएंगे, ताकि जनता को कोई परेशानी ना हो।

शालीमार गांव की एक महिला ने लगाई इंसाफ के लिए गुहार

काव्या बजाज, संवाददाता

दिल्ली।। देश भर में जहां एक तरफ सभी महिला सुरक्षा की बात करतें है तो वहीं देश में कई महिलाएं ऐसी भी हैं जो इंसाफ के लिए दर – दर भटक रहीं है। और एक एसी ही हैरान कर देने वाली घटना दिल्ली के शालामार गांव से सामने आ रही है। जहां एक शख्स अपनी पत्नी को धोखा दे कर फरार हो गया है।

आंखो में ढेर सारी उम्मीदें लेकर एक परिवार अपनी बेटी को विदा करता है और उसकी खुशहाल ज़िंदगी की कामना करता है। ऐसा ही कुछ सोच कर इस परिवार नें भी अपनी बेटी को विदा किया था। लेकिन इन्हें क्या पता था कि आगे चल कर इन्हें ऐसा दिन भी देखना पड़ेगा।

आपको बता दें कि धोखे की जानकारी मिलने के बाद परिवार ने शिकायत दर्ज करवाने के बाद कई जगह से मदद लेने की कोशिश की। उनको उम्मीद थी कि कोई ऐसा रास्ता ज़रूर होगा जिससे उनकी परेशानी का हल निकल सके। लेकिन उनके हाथ सिर्फ और सिर्फ निराशा ही लगी। अब आगे देखना यह होगा कि प्रशासन किस तरह से परिवार की मदद कर उन्हें इंसाफ दिलाता है।

फरीदाबाद में प्रेमी युगल ने संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर की आत्महत्या

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। प्रेमी युगल ने संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर की आत्महत्या। मामला फरीदाबाद का है जहां के दो नंबर इलाके में एक कमरे के अंदर प्रेमी प्रेमिका की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। दोनों की मौत गोली लगने से हुई है। इस मामले में सस्पेंस ये हैं कि मरने से पहले लड़के ने अपने कुछ दोस्तों को एक मैसेज भेजा था जिसमें उसने  प्रेमिका पर बेवफाई का आरोप लगाकर उसे सबक सिखाने की बात कही थी। फिलहाल पुलिस मामले में आत्महत्या के नजरिए से जांच कर रही है।

 
दिखाई दे रहा यह नजारा फरीदाबाद के दो नंबर इलाके का है सुबह पुलिस को सूचना मिली कि यह किराए पर रहने वाले एक लड़के और लड़की की लाश घर में पड़ी हुई है दोनों की मौत गोली लगने से हुई है जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर जा पहुंचे । पुलिस के मुताबिक लड़का राहुल मथुरा का रहने वाला था जबकि लड़की प्रिया फरीदाबाद की ही रहने वाली थी।

मकान मालिक के मुताबिक राहुल ने कुछ महीने पहले उसके यहां कमरा किराए पर लिया था और उसे बताया था कि प्रिया से उसकी सगाई हो चुकी है। और जल्दी ही शादी होने वाली है। मकान मालिक के मुताबिक प्रिया रोज सुबह राहुल के पास आ जाती थी और फिर दोनों मिलकर गुड़गांव के कंपनी में नौकरी करने जाते थे शाम को प्रिया अपने घर लौट जाती थी । मकान मालिक के मुताबिक घर पर कोई नहीं था और वह भी दुकान से रात को लेट लौटा था। इस दौरान उसने कोई भी आवाज गोली चलने की नहीं सुनी। सुबह पुलिस की टीम कमरे पर जा पहुंची और जब कमरा खोला तो अंदर कमरे में दोनों की लाश पड़ी थी और कमरे में दो कट्टे भी पड़े हुए थे।

इस बीच राहुल के दोस्तों के बीच एक व्हाट्सएप मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें राहुल प्रिया पर बेवफाई का आरोप लगाकर उसे सबक सिखाने की बात कह रहे है। 


दो नंबर पुलिस चौकी के इंचार्ज धर्मवीर की मानें तो उन्हें सारन थाने के हेड कांस्टेबल द्वारा सूचना मिली थी कि उनके इलाके में एक प्रेमी जोड़े ने सुसाइड कर लिया है। जिसके बाद वह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि दोनों एक ही कमरे में मृत अवस्था में पड़े थे और मृतक राहुल के हाथ में एक कट्टा था और दूसरा कट्टा भी वही गिरा हुआ था।  फिलहाल पुलिस इसे सुसाइड मानकर चल रही है और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उनके मुताबिक अभी वायरल मैसेज उन तक नहीं पहुंचा है। जांच में जो भी कार्रवाई होगी वह अमल में लाई जाएगी।

मंगोल पूरी -नशे में बहस हुयी और दोस्त ने कर दी पत्थर से मार-मार कर ह्त्या

-मुकेश राणा ,दिल्ली दर्पण 

मंगोल पूरी। दोस्त ने ही कर दे छोटी से बात पर हटाया। इस तरह की खबरें दिल्ली में आये दिन आती है। दिल्ली के मंगोल पूरी में फिर ऐसी वारदात सामने आयी है। इसमें एक जिगरी दोस्त ने अपने दोस्त की पत्थर से मार-मार कर ह्त्या कर दी। बाहरी जिला पुलिस के मंगोल पूरी थाना पुलिस ने इस ह्त्या के मामले को महज एक घंटे में ही सीसीटीवी फुटेज की मदद से सुलझा लिया।

मामला 16 फरवरी का है। पुलिस को मंगोल पूरी डीएसआईडीसी पार्क नाले के पास के अज्ञात शव मिला था। शव पर जगह जगह चोट के निशान और मौके के हालत अनुसार मामला शुरुआती जांच में ही ह्त्या का लग रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर जाँच शुरू तो उसे मौके के पास से एक सीसीटीवी फुटेज मिली जिसमें एक शख्स मृतक को गोदी में उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। जांच के बाद मर्तक की उसकी पहचान मंगोल पूरी के रहने वाले 18 वर्षीय विकास के रूप में हुयी। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए इसके नजदीकी मित्रों के बारें में पूछताछ की तो उसके के नजदीकी मित्र  हिमांशु उर्फ़ गोलू के बारें में पता चला। मंगोल पूरी के एक्स ब्लॉक के रहने वाले हिमांशु और मृतक विकास ने रात को एक साथ शराबा पी थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुयी। किसी बात से गुसाई हिमांशु ने गोलू लगभग बेसुध हालत पार्क में ले जाकर पत्थर मार कर उसकी हत्या कर दी। हिमांशु के पिता कीअमन विहार इलाके में फेब्रीकेटिंग यूनिट है।