Sunday, May 17, 2026
spot_img
Home Blog Page 1064

DMRC का बड़ा फैसला, मेट्रो जल्द होगी कैशलेस

डिम्पल भारद्वाज, संवाददाता

दिल्ली।। मेट्रो जल्‍द ही पूरी तरह कैशलेस होने जा रही है। इस बदलाव के बाद यात्रियों को क्यूआर कोड (QR Code) के जरिए किराए का भुगतान करना होगा। इसके लिए दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के सभी स्टेशनों पर लगे ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (AFC) गेट को अपग्रेड करने का काम भी शुरू हो गया है.

दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया क‍ि कोरोना संक्रमण (Covid-19) से बचाव के मद्देनजर डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) को बढ़ावा देने के लिहाज से ये फैसला किया गया है। इसी के चलते सबसे तेज पेमेंट करने के तरीके क्विक रिस्पॉन्स (QR Code) को लागू किया गया है। अभी तक दिल्ली में केवल हवाई अड्डा एक्सप्रेस लाइन पर QR कोड से पेमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन अब मेट्रो में इसी से पेमेंट की जाएगी.

जानकारी  के अनुसार, शुरुआत में क्‍यूआर कोड सिस्टम दिल्ली मेट्रो के 9 कॉरिडोर पर उपलब्ध होगा, जो 314 किलोमीटर और 245 स्टेशनों तक फैला हुआ है. DMRC के आंकड़े बताते हैं क‍ि तकरीबन 2.86 मिलियन लोग रोजाना मेट्रो में सफर करते हैं. और वित्तीय वर्ष 2019-20 में कुल 100 करोड़ लोगों ने मेट्रो में सफर किया है.

वार्ड 32 की जनता को कितना है कांग्रेस पर विश्वास ?

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

दिल्ली।। दिल्ली में 5 सीटों पर हो रहे है उपचुनाव अब सभी पार्टियों के नाक का सवाल बन चुके है। आपको बता दें कि ये उपचुनाव आने वाले एमसीडी चुनावों का सेमिफाइनल है। इन चुनवों में सभी पार्टियां जोरों शोरों से अपना शक्ति प्रदर्शन कर रही हैं और जनता के सामने अपने कामों को गिनवा रही हैं। बता दें कि उपचुनावों की पांच सीटों में से एक शाहबाद डेरी वार्ड नंबर 32 का हाल बेहाल है। लोगों की माने तो उनका कहना है कि यहां पर अब रहना हम सभी के लिए बेहाल हो चुका है, कई बार परेशानी इतनी होती है कि गंदा पानी हमारे घर के अंदर तक आ जाता है। पर हमारी कोई सुनने को तैयार नहीं है।

जब परेशान जनता से पुछा गया की इस समस्या में वो कौन सी पार्टी पर विश्वास करेगी और किससे उम्मीद लगा रही है, तो लोगों का कहना था की इस बार हमारा पूरा समर्थन कांग्रेस पार्टी से चुनी गई प्रत्याशी मेमवती बरवाला के साथ है। बता दें कि वार्ड 32 में कांग्रेस की तरफ से इस सेमिफाइनल के लिए मेमवती बरवाला को चुना गया है।

शाहबाद डेरी के कई लोगों का कहना है कि हम कांग्रेस को समर्थन देंगे और उनसे उम्मीद भी करते की जैसे पहले काम होता था वैसे ही इस बार भी होगा। क्योंकि इस बार हम बाकी सभी पार्टियों से दुखी हो चुके है और इस बार विश्वास है तो बस कांग्रेस पर। लोगों की बात सुनकर तो ऐसा ही लगा की इस बार जनता उसी प्रत्याशी को मतदान करेगी जो इन्हें इनकी समस्याओं से निजात दिलावएगा।   

भाजपा अपने राजनीति फायदों के लिए न ले बच्चों की जान- सौरभ भारद्वाज

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

दिल्ली।। बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 25 वर्षीय रिंकू शर्मा की चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड को लेकर पुलिस ने किसी भी सांप्रदायिक एंगल होने से इनकार कर रही है।

राजधानी के मंगोलपुरी में बृहस्पतिवार को हुई युवक रिंकू की हत्या के मामले में आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है। आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा राज में हिंदू खतरे में है।

आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की इन हत्याओं में पूरी जिम्मेदारी है। इनकी नाक के नीचे हत्याएं हो रही है और पुलिस होने दे रही है। इसमें भाजपा और अमित शाह का क्या राजनीतिक फायदा है? आप नेता ने कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक फायदे के लिए हिन्दू बच्चों की जान मत ले। हमारे बच्चों को इसलिए मत मरवाओं ताकि राजनीतिक रोटियां सेंक सको।

दिल्ली में काटे जा रहे गलत चालान ?

डिम्पल भारद्वाज, संवाददाता

दिल्ली।। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि खाकी वर्दी पहनकर अगर कोई COVID-19 नियमों के उल्लंघन में आपका चालान काटता है, तो चालान स्वीकार करने से पहले उन कर्मचारियों की सही ढंग से पहचान जरूर कर लें।

पुलिस ने साफ किया है कि सिविल डिफेंस के कुछ वॉलंटियर्स जिनके पास कोविड​​-19 उल्लंघन के लिए चालान काटने का अधिकार नहीं है, इसके बावजूद वो ऐसा कर रहे हैं और उनके इस कदाचार के लिए दिल्ली पुलिस को जिम्मेदार ठहराया जाता है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि ऐसे कुछ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और इन बदमाशों को गिरफ्तार भी किया गया है। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर कहा, “दिल्ली पुलिस को ज्ञात हुआ है कि दिल्ली सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स कोविड नियमों की अवहेलना के चालान कर रहे हैं। इनके पास अभियोजन का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। अक्सर इन्हें दिल्ली पुलिसकर्मी समझ लिया जाता है और इनके कुछ कुकृत्य दिल्ली पुलिस के समझ लिए जाते हैं। तो दिल्ली दर्पण टीवी भी आपसे सर्तक रहने की अपील करता है।

राजधानी दिल्ली में बनेंगा देश का सबसे बड़ा पार्क

डिम्पल भारद्वाज, संवाददाता

दिल्ली।। राजधानी दिल्ली में देश का सबसे बड़ा पार्क बनकर तैयार होने वाला है यहा पार्क दिल्ली के द्वारका के सेक्टर-20 में बनेगा। पार्क का नाम भारत वंदना रखा गया है। यहा पार्क डीडीए के अन्डर आने वाला पार्क है जिसे 200 एकड़ ज़मीन पर बनाया जा रहा है। जो क्षेत्रफल के हिसाब से देश का सबसे बड़ा पार्क है। बता दें की पार्क के प्लान और डिजाइन अप्रूवव मिल चुका है। और जल्द ही पार्क दिल्ली की जनता के लिये बनकर तैयार हो जाएगा।

यह पार्क देश का ऐसा पहला पार्क होगा, जिसमें देश के हर कोने की संस्कृति के साथ नैचुरल हेरिटेज की झलक भी देखने को मिलेगी। इस 200 एकड़ के पार्क को मिनी इंडिया की थीम पर तैयार होगा। पार्क के आकार की बात करें तो पार्क को कमल के आकार का बनाया जा रहा है। जिसमें 9 पत्तियां भी बनाई जाएंगी। हर पत्ती का एक अलग थीम होगी। पार्क को चार चांद लगाने के लिये पार्क में रिक्रिएशनल जोन, फन जोन, लेक व्यू रेस्टोरेंट, एनवायरनमेंट जोन, ट्री वॉक जोन वगैरह भी बनाया जा रहा है।

पार्क में 17 पर्सेंट हिस्से में वॉटर बॉडी बनाई जा रही है। लेकिन हर वॉटर बॉडी अलग तरह की होगी। इस पार्क के बीच सबसे बड़ी झील बनाई जा रही है जिसे वंदना सरोवर नाम दिया गया है। इसके अलावा कुछ 11 झीलें पार्क में बनाई जा रही है। झीलों में बोटिंग का अरेंजमेंट भी होगा। झीलों में पानी साफ रखने पर भी ध्यान रखा गया है लिहाज़ा झीलों पर एक्विफायर सिस्टम लगाया गया है।

देश के सबसे पार्क वाले इस प्रोजेक्ट में दुनिया के सात अजूबों को भी शामिल किया गया है। यहां तक की पार्क में बहुत सी सुंदर और मोहक लोकेशन की रिपलिका भी बनाई जाएंगी। इस पार्क में देश की ही हर प्रकार की घास, फूल और पौधे लगाए जाएगे पार्क में दुनिया भर के हिस्सों से पौधे, फूल और घास लाकर उसका इस्तेमाल किया जाएगा। पार्क में पार्किंग के लिए 250 बसों और 1634 कारों की जगह रहेगी। बताते चलें की यह पार्क मार्च 2022 में पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा और जल्द ही दिल्ली समेत अन्य राज्यों के लोग भी पार्क आन्नद ले सकेंगे।