Saturday, May 16, 2026
spot_img
Home Blog Page 1071

मंगोलपुरी में हुआ रिंकू शर्मा का मर्डर

मुकेश राणा, संवाददाता

दिल्ली।। दिल्ली के मंगोल पूरी में पड़ोसियो के आपसी झगड़े में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, मृतक की पहचान मंगोल पूरी के ब्लॉक निवासी  रिंकू के रूप में हुई है हत्या के बाद मंगोल पूरी थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


ये तस्वीर है मंगोल निवासी रिंकू की जो अब इस दुनिया मे नही है बीती देर रात पड़ोसियो से हुए झगड़े में  रिंकू की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार मृतक रिंकू बीजेपी के युवा मोर्चा का कार्यकर्ता था पड़ोस के रहने वाले नसरूदीन नाम के युवक से आये दिन धार्मिक टिप्पणी को लेकर पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी है।  जिसको लेकर दोनों परिवार के बीच आपसी मतभेद रहते थे।



जिले के एडिशनल डीसीपी के अनुसार रात गली में बर्थडे पार्टी थी जिसको लेकर झगड़ा हुआ और रिंकू नाम के युवक की पीठ में चाकू मारा जिससे उसकी हॉस्पिटल में मौत हो गई। वही  झगड़े का लाइव वीडियो भी सामने आया है जिसमे एक लड़का चाकू लेकर आता दिख रहा है।



वही मृतक रिंकू के परिवार के लोगो के अनुसार काफी समय से पड़ोस में रहने वाले नसरूदीन नाम के युवक से धार्मिक टिपण्णी को लेकर विवाद होता रहता था। जिसके बाद झगड़े में कुछ और लड़के आ गए और घर मे हमला कर दिया। उसी दौरान रिंकू की पीठ में चाकू मार दिया जब उसे संजय गांधी हॉस्पिटल ले गए तो अस्पताल के भीतर भी झगड़ा हुआ।



बरहाल मंगोल पूरी थाने पर लोगो का हुजूम जमा है और इलाके में रिंकू की हत्या के बाद लोगो मे गुस्सा है। मंगोल पूरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही इलाके में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस को भी अलर्ट पर रखा है।

टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

दिल्ली।। दिल्ली में अब तक एक लाख से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगा दी गई है। जिसके बाद बीते गुरुवार को दिल्ली में 15 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है। बता दे कि ​​बुधवार को 14,743 लोगों को टीका लगाया गया था। जो लक्ष्य का 80 फीसदी था।

कोविड-19 को मात देने के लिए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के चौथे हफ्ते में, दिल्ली में गुरुवार को 15,800 से अधिक लोगों को टीका लगाया गया जो लक्ष्य का 62 फीसदी है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि टीकाकरण केंद्रों की संख्या 183 से बढ़ाकर गुरुवार को 253 की गई।


बुधवार को 14,743 लोगों को टीका लगाया गया था जो लक्ष्य का 80 फीसदी था। आपको बता दे कि अब  हफ्ते में छह दिन टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण अभियान के लिए दिल्ली में बनाए गए सभी सेंटर्स पर सभ तरह के बंदोबस्त किए गए हैं।

अब तक 1 लाख से अधिक लोगों को दी गई वैक्सीन
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘आज 15,807 लोगों का टीकाकरण किया गया, टीका लगने के बाद 12 लोगों में कुछ प्रतिकूल प्रभाव नजर आए।’ अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में अब तक एक लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है,

13 फरवरी से खुलेगा मुग़ल गार्डन, रखना होगा कोरोना गाइडलाइन्स का ध्यान

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

दिल्ली।। दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में स्थित मुग़ल गार्डन आम जनता के लिए 13 फरवरी 2021 से खोला जा रहा है। आपको बता दे कि मुग़ल गार्डन 13 फरवरी से लेकर 21 मार्च 2021 तक सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खुला रहेगा। मुग़ल गार्डन जाने वालों को ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी और कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करना होगा।

बता दे कि इस बार सभी लोगों को मुग़ल गार्डन का आंनद उठाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग  करानी होगी जिसके बाद ही पर्यटकों को ही मुग़ल गार्डन में एंट्री दी जाएगी। यह जानकारी राष्ट्रपति भवन ने बृहस्पतिवार को एक बयान में जारी कि है। बयान के मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 12 फरवरी को राष्ट्रपति भवन के वार्षिक ‘उद्यानोत्सव’ का शुभारंभ करेंगे।

कोरोना के दौरान इस बार हर स्लॉट में अधिकतम 100 लोगों को ही एट्री दी जाएगी और पर्यटकों को भी कोविड-19 प्रोटोकॉल जैसे सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने के नियमों को प्रथमिकता देनी होगी। आपको बता दे कि एंट्री गेट पर पर्यटकों का बॉडी टेम्परेचर चेक किया जाएगा। कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए के बीमारी के लिहाज से संवेदनशील लोगों को मुग़ल गार्डन न आने की सलाह दी गई है।


मुग़लगार्डन में जाने के लिए लोगों को राष्ट्रपति भवन के गेट-35 से एंट्री मिलेगी जो नॉर्थ एवेन्यू के करीब है। पर्यटक मुगल गार्डन के अलावा राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति भवन म्यूज़ियम के साथ-साथ ‘चेंज ऑफ गार्ड’ फेस्टिवल भी देख सकते हैं।

विकास गोयल ने लगाए महापौर जय प्रकाश पर अवैध निर्माण के आरोप

डिम्पल भारद्वाज, संवाददाता

दिल्ली।। विकास गोयल नेता विपक्ष ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जयप्रकाश पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता को पत्र लिखकर महापौर के इस्तीफे की मांग की।

नेता विपक्ष ने अपने पत्र में लिखा कि महापौर श्री जयप्रकाश जी ने डूसिब की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके उस पर 4 मंजिला इमारत का अवैध निर्माण किया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस संपत्ति में इनके पुत्र के नाम से बिजली का मीटर लगा हुआ है। जिसके नियमित बिल भी आ रहे हैं। इतना ही नहीं इस अवैध संपत्ति के संबंध में डूसिब द्वारा पांच बार पत्र भी लिखा जा चुका है।

नेता विपक्ष ने बताया कि दिनांक 12/02/ 2021 को बजट सदन की विशेष बैठक है और इस दिन नेता सदन उत्तरी दिल्ली नगर निगम बजट प्रस्तावों को अंतिम रूप देंगे। आम आदमी पार्टी बजट सदन की बैठक के महत्व को भलीभांति जानती है और अपना कर्तव्य निर्वहन करने के लिए भी तैयार है परंतु महापौर के ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगने के कारण अब जयप्रकाश जी द्वारा उपरोक्त बैठक का संचालन करना उचित ओचित्यपूर्ण एवं न्याय पूर्ण नहीं है।

विकास गोयल ने कहा कि महापौर के विरुद्ध भ्रष्टाचार का इतना गंभीर मामला प्रकाश में आए जाने के बाद नैतिकता के आधार पर श्री जयप्रकाश जी का आने वाली सदन की बैठक को महापौर के गरिमामय पद पर बैठकर संचालन करने का ओचित्य नहीं है। महापौर द्वारा इस प्रकार का गैर कानूनी कार्य उत्तरी दिल्ली नगर निगम से अवैध निर्माण को एवं भ्रष्टाचार को खत्म करने की मूल भावना के विरुद्ध है। नेता विपक्ष विकास गोयल ने बताया कि उन्होंने श्री आदेश गुप्ता से दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते यह मांग की है कि यदि महापौर अवैध निर्माण की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे दें और निगम सदन की बजट बैठक का संचालन माननीय उप- महापौर अथवा अन्य किसी वरिष्ठ पार्षद से करवाया जाए तो आम आदमी पार्टी बजट सदन की बैठक में हिस्सा लेने को तैयार है।

विकास गोयल ने भाजपा नेतृत्व से मांग की है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सदन में महापौर के पद की गरिमा को बनाए रखने के लिए श्री जयप्रकाश जी का इस्तीफा लेकर निगम के भ्रष्टाचार को विराम देने की शुरुआत की जाए।

क्या है इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी ऑन प्रदूषण ऑफ अभियान ?

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

दिल्ली।। दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार लगातार कदम उठाती रहती है। जिसके चलते दिल्ली सरकार ने सबसे पहले ऑड-इवन अभियान शुरुआत कि। जिसके बाद दिल्ली सरकार ने रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ का भी कदम उठाया। आपको बता दे कि अब दिल्ली सरकार दिल्लीवासियों के लिए के नई योजना लेकर आई है जिसका नाम इस बार इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी ऑन प्रदूषण ऑफ से जाना जायेगा। जिसमें दिल्ली सरकार का कहना है कि अगर ये योजना दिल्ली में सफल होती है तो दिल्ली जल्द ही प्रदूषण मुक्त हो जायेंगी।

बता दे कि इस योजना के तहत अब दिल्ली सरकार इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को ज्यादा बढावा दे रही है। दिल्ली सरकार का कहना है कि यदि दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को ज्यादा बढ़ावा मिलेगा तो दिल्ली जल्द ही प्रदूषण मुक्त हो जायेगी। आपको बता दे कि दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को खरीदने के लिए सब्सिडी को भी देनी की घोषणा की है।

जब इस बारे में दिल्ली कि जनता से पुछा गया कि क्या वे इस बात से सहमत है कि दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के चलन से दिल्ली के प्रदूषण को कम किया जा सकता है क्या ? तो लोगों का कहना था कि ये संभव तो नहीं पर हम इसे खरीदकर कोशिश जरुर कर सकते है। कई लोगों का तो ये भी कहना था कि दिल्ली सरकार जरुर समय-समय पर प्रदषूद के विरुध कदम उठाती रहती है पर प्रदूषण का दर कभी कम नहीं होता है। हालांकि अब देखने वाली बात ये होगी कि दिल्ली सरकार के इस कदम से दिल्लीवासियों को कितनी राहत मिलेगी।