Saturday, May 16, 2026
spot_img
Home Blog Page 1072

फरीदाबाद में शादी से पहले एक युवती ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को किया ट्वीट

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। फरीदाबाद कि पर्वतीय कॉलोनी में शादी से पहले एक युवती ने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और नगर निगम कमिश्नर को एक ट्वीट कर दिया जिसके बाद पूरे फरीदाबाद प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए आनन फानन में नगर निगम प्रशासन हरकत में आया और अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुँच गए रात भर सफाई का काम चला और आज भी गली में भरे गंदे पानी और ओवरफ्लो सीवर को साफ किया जा रहा है। जिसके बाद युवती ने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री अनिल विज का धन्यवाद और उम्मीद जताई कि अब उसकी शादी से पहले उसके आस पास की साफ सफाई हो जाएगी जिसके बाद उसकी बारात को आने में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

दिखाई दे रही तस्वीरें एनआईटी फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी कि हैं जिसमें आप देख सकते हैं कि इस रास्ते में कई सीवर के मेन हॉल खुले पड़े हैं सीवर हॉल आज से नहीं बल्कि पिछले 2 सालों से खुले हुए हैं। जब इस मामले में हमने स्थानीय लोगों और ट्वीट करने वाली युवती से बात की तो उसने बताया कि यह सीवर के मेनहोल पिछले 2 सालों से खुले हुए हैं जिसके चलते इसमें कई बार बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं और उनकी जान जाते-जाते बची है।

ऐसा ही एक वीडियो उसने मुख्यमंत्री को ट्वीट किया था ट्वीट करने वाली युवती ने बताया कि उसकी इसी महीने की 16 तारीख को शादी है लेकिन उसकी गली और आसपास के इलाके में सीवर ओवरफ्लो होने के चलते पैदल भी निकलना दूभर रहता है। जिसके चलते उसके परिजन और आसपास के लोग कई बार नगर निगम में शिकायत कर चुके हैं। उसने बताया कि अभी हाल ही में 2 दिन पहले हुए नगर निगम गए थे। लेकिन कोई आश्वासन नहीं मिला जिसके चलते युवती को बस एक ही उम्मीद बची थी कि वह मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से मिलकर इसकी शिकायत करें लेकिन वह उनसे मिल नहीं सकती थी। इसलिए उसने ट्वीट कर अपनी शिकायत करना ही उचित समझा इसके बाद उसने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव को मंगलवार की शाम ट्वीट कर इसकी शिकायत की शिकायत करने के बाद से ही नगर निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया आनन-फानन में कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे और रात भर यहां पर सीवर को साफ करने का काम चला।

जिसके बाद अब इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि गलियों से सीवर का पानी साफ किया जा रहा है जेसीबी की मशीन लगाई गई है। यहां से किचड़ हटाई जा रही है ताकि आने वाली 16 तारीख को इस युवती के घर आने वाली बारात सही सलामत इसके घर के दरवाजे तक पहुंचे। ट्वीट के बाद हरकत में आये अधिकारी और विधायक ने बताया कि इस इलाके की सफाई के लिए टेंडर पास कर दिया गया है जल्दी 16 तारीख के बाद यहां पर सीवर लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

भाजपा और आप पार्टी के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली ‘पोल खोल’ अभियान यात्रा

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरी किशन जिन्दल ने बताया कि भाजपा और आप पार्टी के खिलाफ पोल खोल अभियान पदयात्रा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार के निर्देशानुसार त्रिनगर विधानसभा में शान्तिनगर से शुरु होकर तोताराम बाजार, त्रिनगर तक हुई, पदयात्रा का नेतृत्व विधायक प्रत्याशी कमलकांत शर्मा ने किया।


पोल खोल यात्रा मे उपस्थित नेताओं ने कहा कि लोग आम आदमी पार्टी और भाजपा से तंग आ चुके है। दोनो पार्टियो ने क्षेत्र के लोगो के लिये कुछ नही किया, क्षेत्र के लोग चारों तरफ फैली हुई गंदगी से परेशान है, निगम कर्मियों को वेतन नही मिल रहा है पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतें रोजाना बढ़ती जा रही है, किसानो को न्याय नही मिल रहा है।



पदयात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता चतर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल, जिलाध्यक्ष हरी किशन जिन्दल, पूर्व विधायक अनिल भारद्धाज, ब्लाक अध्यक्ष पवन मेहरा, इंदर कौशिक, रुपेश खारी, मुरारीलाल, दीपक जोशी, मोहित अवाना, रोहतास बसोया, पंकज गुप्ता, सन्नी गोयल, प्रमोद गुप्ता और त्रिनगर विधानसभा के तमाम कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजुद थे।

“हर घर जल” उपलब्ध कराने में सकारात्मक कार्य कर रही है केजरीवाल सरकार:- विधायक शिवचरण गोयल

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

न्यू मोती नगर। माननीय मुख़्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को साकार करते हुए, “हर घर जल” इसी वचन के साथ मोती नगर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक शिवचरण गोयल ने टीसी ब्लॉक न्यू मोती नगर में पानी की पाईप लाईन का उद्घाटन नारियल अर्पण कर के किया।

इस पानी के पाईप लाईन का कार्य विधायक कोष से किया गया। जिसमे दिल्ली जल बोर्ड विभाग ने पानी के पाईप लाईन डलवाने का कार्य किया। सभी क्षेत्रवासियो ने विधायक गोयल का फूल-माला पहनकर उनका स्वागत किया। स्थानीय निवासियों ने हमें बताया की पहले यहाँ पर गंदे पानी की बहुत बड़ी समस्या थी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कुछ माह पहले विधायक गोयल ने यहाँ के निवासियों को वादा किया था की जल्द से जल्द इस ब्लॉक में गंदे पानी की समस्या  का समाधान निकाला जायेगा।

गत दिनों में विधायक गोयल ने अपना वादा पूरा कर क्षेत्रवासियों  को गंदे पानी की समस्या से निजात दिलवाई। विधायक शिवचरण गोयल ने सभी लोगों को सम्बोधित करते हुए कहाँ की आने वाले वर्षो में दिल्ली सरकार दिल्ली के निवासियों को साफ और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने में सकारात्मक कार्य कर रही है। जिससे लोगों के जीवनस्तर में बदलाव आ सके। उद्घाटन में आम आदमी पार्टी मोती नगर विधानसभा के सभी कर्मठ कार्यकर्ता मौजूद थे।  

अराजक स्थिति में कांग्रेस ने किया सदन की कार्यवाही का बहिष्कार

डिम्पल भारद्वाज, संवाददाता

दिल्ली।। उत्तरी दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस दल के नेता और वरिष्ठ निगम पार्षद मुकेश गोयल ने बुधवार को कहा कि सदन में चर्चा के दौरान हुई अराजकता की स्थिति के लिए भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी समान रूप से जिम्मेदार हैं। दोनों दलों के नेताओं ने भारी शोर-शराबा मचाया जिसकी वजह से निगम पार्षद बजट पर बोल नहीं पा रहे थे। इसके चलते कांग्रेस पार्टी के सभी निगम पार्षदों को बजट चर्चा का सामूहिक रूप से बहिष्कार करना पड़ा।

मुकेश गोयल ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के बजट पर चर्चा के दौरान दूसरे दिन बुधवार को सदन की कार्यवाही सही ढंग से चल रही थी। तभी आम आदमी पार्टी के एक विधायक और आप पार्षदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से निगम पार्षद बोल नहीं पा रहे। अतः मजबूरी में कांग्रेस पार्षदों को कार्यवाही का बहिष्कार करना पड़ा।

बता दें की कांग्रेस के निगम पार्षद सदन में चल रहे हंगामे के बीच भी बजट पर चर्चा करते रहे। तो वहीं आप के पार्षदों को निलंबित करने बाद और कांग्रेस द्वारा सदन का बहिष्कार करने बाद भी बीजेपी पार्षद बजट पर चर्चा करते रहे। 

बजट सत्र पर चर्चा के दौरान सदन में हुआ हांगामा

डिम्पल भारद्वाज, संवाददाता

दिल्ली।। बुधवार को नॉर्थ एमसीडी के बजट सत्र में चर्चा तो एमसीडी के बजट पर होने पर भी बजट सत्र में चर्चा से अलग कई चीजें ऐसी हुई जो पहली बार देखने को मिली। नॉर्थ एमसीडी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब बजट सत्र विपक्ष के पार्षदों निलंबित किया गया। बता दे की आप विधायक समेत पार्षदों को सदन में हंगामा करने बाद सदन से से बर्खात दिया गया। इस हंगामा पर मेयर जय प्रकाश ने आरोप लगाया की आप विधायक सदन में हंगामा करने की मानसिकता के साथ पहुंचे थे। जो उनके व्यवहार में साफ झलक रहा था।

नॉर्थ एमसीडी में बुधवार के दिन बजट सत्र पर अंतिम चरण की चर्चा चल रही थी। इस दौरान मॉडल टाउन से आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने दिल्ली सरकार के बचाव में ऐसे तथ्य सामने रखे जिसके बाद सदन में हंगामा शुरु हो गया। जहां बीजेपी के पार्षद विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी द्वारा पेश किये गये आकंडो को झूठा बता रहे थे तो वहीं आप पार्षद चौकिदार चोर के जबरदस्त नारे लगाने लगे। बीजेपी के एक पार्षद ने सवाल किया कि जो आंकडे आप बता रहे हैं क्या वह केवल उत्तरी दिल्ली नगर निगम के है इसके जवाब में त्रिपाठी ने बताया की यह आंकडे उत्तरी दिल्ली नगर निगम के नहीं बल्कि दिल्ली की तीनों एमसीडी के हैं। इसके बाद बीजेपी के पार्षद इस बात से नाराज़ हो गये की सदन में नॉर्थ एमसीडी के बजट पर चर्चा चल रही है तो फिर आंकडे तीनों एमसीडी पेश क्यों किये जा रहे हैं। जिसके बाद आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी द्वारा जबरदस्त हंगामा किया गया।

यह हंगामा इतना बढ़ा की विधायक समेत सभी पार्षद वेल में आकर मेयर के सामने नारेबाजी करने लगे। मेयर जयप्रकाश ने कई बार विधायक समेत पार्षदों को चेतावनी दी समझाने की कोशिश की लेकिन आप विधायक और पार्षद नहीं माने और लगातार वेल में आकर विरोध प्रदर्शन और हंगामा करते रहे। जिसके बाद महापौर ने विधायक समेत पार्षदों को सदन से बाहर का रास्ता दिखा दिय़ा।लेकिन विधायक और पार्षद सभागार से बाहर जाने को तैयार नहीं थे तो महापौर ने उन्हे बाहर निकालने के लिये मार्शलों को आदेश दिया। जिसके बाद पार्षद अपने विधायक के साथ बाहर निकाल दिये गये।