Saturday, May 16, 2026
spot_img
Home Blog Page 1073

शालीमार गांव में उपचुनाव के लिए कांग्रेस हुई तैयार

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।।आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरी किशन जिन्दल ने बताया कि शालीमार बाग विधानसभा के अन्तर्गत शालीमार बाग (नार्थ) वार्ड 62 की कांग्रेस प्रत्याशी ममता के चुनाव कार्यालय, शालीमार बाग का उद्घाटन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. श्री अनिल कुमार और उत्तराखंड के प्रभारी, CWC मेम्बर पूर्व विधायक देवेन्द्र यादव द्धारा किया गया और उसके बाद पब्लिक के साथ बातचीत कि गई ।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चौ. श्री अनिल कुमार और अन्य उपस्थित नेताओ ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस को मजबुत करना है और कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील की और कहां कि लोग आम आदमी पार्टी और भाजपा से तंग आ चुके है दोनो पार्टियो ने क्षेत्र के लोगो के लिये कुछ नही किया, क्षेत्र के लोग चारों तरफ फैली हुई गंदगी से परेशान है, लोगो को वेतन नही मिल रहा है पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों रोजाना बढ़ती जा रही है |

उत्तराखंड के प्रभारी श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि यहां से कांग्रेस बहुमत से जीतेगी, एक बहुत अच्छी टीम शालीमार बाग में लगाई गयी है जो घर घर जाकर कांग्रेस के लिये प्रचार करेंगी और गरीबो व किसानों के मुद्दे पर लोगो के सामने अपनी बात रखेगी |

उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अमृता धवन, प्रदेश उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल, जयकिशन, जिलाध्यक्ष हरी किशन जिन्दल, मो. उस्मान, पुर्व विधायक हरिशंकर गुप्ता, राजेश जैन, अलका लांबा, कंवर करन सिंह, अनिल भारद्धाज, विधायक प्रत्याशी कमलकांत शर्मा, जे एस नेयोल, देवराज अरोडा, नरेश गुप्ता, ब्लाक आब्जर्वर त्रिलोक सिंह, मेम्बर रोशनलाल आहुजा, पुर्व मंत्री-दिल्ली सरकार मंगतराम सिंघल जी के पुत्र संजय जी, ब्लाक अध्यक्ष प्रधुम्न सिंह, अंकुर गुप्ता, बिजेन्द्र सिंह, भारत सिंह यादव, जनेश भडाना, जोगिन्दर खारी के साथ जीवनाथ झा, मोना शौकीन, राजेश गुप्ता, अमित कौशिक और तमाम विधानसभा बुथ लेवल पर लगाये गये कोआर्डीनेटर, ब्लाक अध्यक्ष, निगम पार्षद और पूरी लोकसभा की टीम और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजुद थे |

कैसा है वार्ड 32 का हाल ?

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

दिल्ली।। दिल्ली में एमसीडी उपचुनावों का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम की भी घोषणा कर दी है। आपको बता दे कि जब हमारी टीम ने वार्ड नंबर 32 का जायजा लिया और लोगों से उनकी समस्या पुछी तो सभी लोगों ने दिल खोलकर अपनी समस्या हमारे सामने रखा। वहां के लोगों की माने तो उनका कहना था कि यहां की सबसे बड़ी समस्या गंदगी है। यहां भले ही उपचुनाव होने जा रहे है। पर लोगों में आक्रोश बहुत है। सभी का यही कहना है कि आज तक ना ही निगम पार्षद ने और ना ही विधायक ने हमारी सुनी है। और कहते है कि हम तुम्हारी वोट से जीते ही नहीं है। आपको बता दे कि ये उपचुनाव हर एक पार्टी के नाक का सवाल बन गया है। सभी पार्टियां इन सीटों पर जितने के लिए पूरा-पूरा जोर लगा रही है।

आपको बता दे कि समस्याओं का जायजा लेते समय एक छोटी बच्ची ने सभी पार्टियों की पोल खोल डाली और कहां की कोई सी भी पार्टी इस इलाकें को ठीक नहीं कर सकती। बता दे कि शाहबाद डेरी के डी ब्लॉक इलाके के हाल बिल्कुल पस्त हो चुका है। और साथ ही लोगों में आने वाले निगम पार्षद के लिए कोई उम्मीद भी नहीं है कि उनके आने से इस इलाके का कुछ उदार होगा।

हम आपको ये भी बता दे कि 28 फरवरी को उपचुनाव होने जो आने वाले चुनावों का सेमिफाइनल है। पर शाहबाद डेरी के लोगों की परेशानी जानकर तो ऐसा लगा ही इस बार जो इन लोगों के साथ खड़ा होगा तो आने वालें चुनावों मे लोग उनके साथ खड़े होंगे।   

अराजक स्थिति में कांग्रेस ने किया सदन की कार्यवाही का बहिष्कार

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। उत्तरी दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस दल के नेता और वरिष्ठ निगम पार्षद मुकेश गोयल ने बुधवार को कहा कि सदन में चर्चा के दौरान हुई अराजकता की स्थिति के लिए भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी समान रूप से जिम्मेदार हैं। दोनों दलों के नेताओं ने भारी शोर-शराबा मचाया जिसकी वजह से निगम पार्षद बजट पर बोल नहीं पा रहे थे। इसके चलते कांग्रेस पार्टी के सभी निगम पार्षदों को बजट चर्चा का सामूहिक रूप से बहिष्कार करना पड़ा।

मुकेश गोयल ने कहा कि आप और बीजेपी नेता अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं। दिल्ली सरकार निगम के कामकाज को सुचारू रखने के लिए फंड नहीं देना चाहती है। दूसरी ओर बीजेपी अपने संसाधनों से निगम को चला नहीं पा रही है। चर्चा के दौरान दोनों पार्टियों के नेता अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए हंगामा करने लगते हैं। ऐसा ही बुधवार को बजट पर चर्चा के दौरान भी हुआ।


मुकेश गोयल ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के बजट पर चर्चा के दौरान दूसरे दिन बुधवार को सदन की कार्यवाही सही ढंग से चल रही थी। तभी आम आदमी पार्टी के एक विधायक और आप पार्षदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से निगम पार्षद बोल नहीं पा रहे। अतः मजबूरी में कांग्रेस पार्षदों को कार्यवाही का बहिष्कार करना पड़ा।

श्री राम जन्मभूमि निर्माण निधि की टीम पहुंची बल्लभगढ़

जय प्रकाश भाटी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। श्री राम जन्म निर्माण निधि समिति द्वारा राम जन्म मंदिर निर्माण में सहयोग करने के लिए विश्व हिंदू परिषद की टीम अपने अभियान के तहत बल्लभगढ़ की सब्जी मंडी में व्यापारियों के बीच पहुँची जहा पूरी टीम का जोरदार स्वागत किया गया और जय श्रीराम का घोष किया गया। इस मौके पर हरियाणा के केबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा के भाई टिपरचंद शर्मा भी मौजूद रहे।


दिखाई दे रहे हैं यह दृश्य बल्लभगढ़ की सब्जी मंडी के हैं जहां आज श्री राम मंदिर निर्माण समिति टीम  का व्यापारियों ने स्वागत किया । इस अवसर पर लोगों ने श्रद्धा भावना से जय श्री राम का घोष करते हुए यथाशक्ति अपना योगदान मंदिर निर्माण के लिए दिया। इस टीम में झांसी से विश्व हिंदू परिषद के पांच राज्यों के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश कुमार पहुंचे थे। जहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री राम के मंदिर को बनाने में पर चढ़कर सहयोग करने की अपील की उनकी टीम देश के पांच लाभ गांव तक जाएगी। उन्होंने बताया इस अभियान के चलते देशभर में 15 जनवरी से  27 फरवरी तक करीब 5 लाख गांवों और लगभग 11 करोड़ हिंदू परिवारों से यह टीम घर-घर जाकर संपर्क करेगी ताकि सभी के सहयोग से श्री राम मन्दिर काम हो गया निर्माण हो सके धर्म राज्य की स्थापना में सभी की हाजरी भगवान श्री राम के चरणों में लग सके।

उन्होंने बताया कि सहयोग राशि के लिए 10 रुपए से लेकर हजार रुपए तक के कूपन उपलब्ध है इसके अलावा कोई ज्यादा धनराशि देना चाहता है तो वह चेक से सहयोग राशि दे सकता है । वही कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई एवं वरिष्ठ भाजपा नेता टिपर चंद ने सभी लोगों से बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की ।

लाल किला हिंसा का आरेपी दीप सिद्धू गिरफ्तार

काव्या बजाज, संवाददाता

नई दिल्ली। किसान रैली के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि दीप सिद्धू 26 जनवरी को हुई हिंसा के दिन से ही गायब था, जिसकी वजह से उस पर एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा भी की गई थी। पुलिस की नाकाम कोशिशों के बाद अब हिंसा के चर्चित आरोपी को करनाल के पास से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जहां पर उससे कई तरह की जानकारी ली जाएगी और अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे कई तरह की जानकारी निकल कर आ सकती है। उन जानकारियों के आधार पर हिंसा किसके इशारे पर हुई, इसका भी पता लगाया जा सकता है।

आपको बता दें कि लाल किले पर धार्मिक झंड़ा फहराने के साथ – साथ उस घटना को फेसबुक लाईव भी किया गया था। फरार होने के बाद वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसी को चुनौती दे रहा था। जिसके बाद पुलिस ने कई जगह छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 9 फरवरी को दीप सिद्धू को तीस हज़ारी कोर्ट में पेश किया गया था जहां से उसे रिमांड के लिए भेजा गया है।