Saturday, May 16, 2026
spot_img
Home Blog Page 1074

शालीमार गांव में उपचुनाव के लिए कांग्रेस हुई तैयार

संवाददाता दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। दिल्ली नगर निगम की 5 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस पूरा दम लगा रही है और अपने कार्यकर्ताओं को यह समझा रही है कि इस चुनाव के परिणाम आगामी 2022 में होने वाले निगम चुनाव का प्रतिबिंब होंगे। बुधवार को शालीमार बाग इलाके में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ममता के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता और पूर्व विधायक भी मौजूद रहे।

कांग्रेस के यह तेवर और तैयारियां बता रहे हैं कि एमसीडी के उपचुनाव को वह कितनी गंभीरता से ले रही है। शालीमार बाग में आज कांग्रेस उम्मीदवार ममता के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन पर कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि यह चुनाव उनके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। कांग्रेस एक तरफ शीला दीक्षित के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्य गिना रही है तो वहीं बीजेपी और आम आदमी पार्टी सरकार की खामियों को भी जनता के सामने रख रही है ।  आरोप लगा रही है कि दोनों पार्टियों में अंदर खाते सांठगांठ है। अब जनता इनकी नूरा कुश्ती को समझ चुकी है और कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है।

चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर पहुंचे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कार्यकर्ताओं को अपने ही अंदाज में संदेश दिया।  शालीमार बाग वार्ड से टिकट के जितने भी दावेदार थे चुनाव जिताने की जिम्मेदारी भी उन्हीं के कंधे पर रख दी।

कांग्रेस को मालूम है दिल्ली नगर निगम के ये उपचुनाव आगे का रास्ता भी साफ करेंगे और यही एक कारण भी है कि कांग्रेस पूरी तरह से इसमें जुटी हुई है, देखना ये होगा कि जनता कैसे कांग्रेस के साथ खड़ी होती है।

कांग्रेस ने किसान सम्मेलन कार्यक्रम कर किसानों को दिया समर्थन

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर। फरीदाबाद किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए कांग्रेस पार्टी मैदान में उतर आई है। इसी को लेकर आज बल्लभगढ़ सेक्टर 3 जाट धर्मशाला में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मनोज अग्रवाल द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। वह बात दूसरी रही कि इस किसान सम्मेलन में किसान तो बहुत कम नौकरी मजदूरी करने वाले लोग ज्यादा दिखे।


किसान आंदोलन को आज 75 दिन हो गए हैं। लगातार किसान 75 दिन से कृषि बिलो के विरोध में धरने पर बैठे हैं तो वही सरकार भी अपनी बातों पर अड़ी हुई है। परंतु अब किसानों को समर्थन देने के लिए कांग्रेस पार्टी मैदान में उतर आई है। कांग्रेस पार्टी जगह-जगह पर किसान सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं और किसानों को जोड़ने का काम कर रहे हैं।

इसी को लेकर आज बल्लभगढ़ के जाट धर्मशाला में किसान सम्मेलन का आयोजन कांग्रेसी कार्यकर्ता मनोज अग्रवाल ने किया इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित 52 पाल के अध्यक्ष अरुण जैलदार भी मौजूद रहे तो वही कार्यक्रम भले ही किसान सम्मेलन था परंतु कार्यक्रम में किसान बहुत कम बल की झाड़ी मजदूरी करने वाले लोग ज्यादा दिखाई दिए।

इतना ही नहीं कार्यक्रम में कुछ लोग कांग्रेसी नेताओं की बात सुनना छोड़कर कार्यक्रम में सोते हुए नजर आए तो कुछ लोग अपने मोबाइल पर गेम खेल रहे थे इससे साफ जाहिर है कि कहीं ना कहीं कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ किसान सम्मेलन के नाम पर मजाक कर रही है या फिर यह कहे कि अपनी राजनीतिक रोटी सेक रही है ।

वही कार्यक्रम आयोजक कर्ता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम किसानों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। ताकि किसान संगठन और ज्यादा मजबूत हो हालांकि आयोजक कर्ता को कृषि बिलों के बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं थी। इतना ही नहीं आयोजक कर्ता को तो खेतीबाड़ी के बारे में भी नहीं पता ऐसे में आयोजक कर्ता ने अपने आप को बिजनेसमैन होने के साथ-साथ किसान भी बता रहे हैं। अब आप ही समझ सकते हैं कि जिसको खेती बाड़ी की जानकारी नहीं हो वह आखिर कैसा किसान हो सकता है इससे साफ जाहिर है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जानकारी हो या ना हो पर हाईकमान के आदेश पर लोगों को इकट्ठा कर गुमराह करने का काम करते हैं।।

फरीदाबाद के सैक्टर 55 में आशा वर्करो का हंगामा

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर। फरीदाबाद के सैक्टर 55 में स्थित PHC सेंटर में आज आशा वर्करों का जोरदार हंगमा देखने को मिला। आशा वर्करों ने हंगामा कर आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में मौजूदा सीनियर डॉक्टर ने सफाई कर्मचारी से मारपीट की  और इसके साथ – साथ आशा वर्करों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उनका कहना है जब उन्होंने इसकी शिरकत डॉक्टर से की तो उन्होंने उनके साथ भी बदतमीजी की। इतना ही नही आशा वर्करों ने कहा कि सीनियर डॉक्टर देर शाम तक जबरन काम करवाती है ।


वहीं इस मामले में सीनियर डॉक्टर ने बताया कि काम से बचने के लिए आशा वर्करों ने हंगामा किया है। उनका कहना है कि काम और डिसिप्लिन को लेकर सफाई कर्मचारी और आशा वर्करो को उन्होंने डाटा जरूर है काम करवाने के लिए पुचकारना और डांटना पड़ता है। उन्होंने किसी को कोई थप्पड़ नहीं मारा । उन्होंने बताया कि काम को लेकर कई बार मीटिंग की जाती है तो कई बार शाम भी हो जाती है इसी के चलते काम से बचने के लिए ही इन आशा वर्करों ने हंगामा किया है। उन पर लगे सभी आरोप निराधार है।

शिवचरण गोयल ने मानसरोवर गार्डन में किया सीवर लाईन का उद्घाटन

पत्रिका संवाददाता,

मानसरोवर गार्डन।  मोती नगर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक शिवचरण गोयल ने एफ 51 से एफ 45 मानसरोवर गार्डन तक नई सीवर लाईन डलवाने के कार्य का उद्घाटन नारियल अर्पण कर के किया। सभी लोगो ने विधायक जी का फूल-माला पहना कर उनका स्वागत किया।

यहाँ के निवासियों ने हमें बताया कि इस सीवर लाईन के डल जाने से क्षेत्र के सभी लोगों को फायदा पहुंचेगा लोगों के घरों में पानी चला जाता था। सभी लोगो ने इस कार्य के लिए  विधायक गोयल जी का आभार प्रगट किया। यह कार्य विधायक शिवचरण गोयल के विधायक निधि व दिल्ली जल बोर्ड विभाग द्वारा किया गया।

जिसमे विधायक शिवचरण गोयल जी ने आरडब्लूए के सभी पदाधिकारीगण व क्षेत्र के निवासियों को सम्बोधित करते हुए कहाँ की माननीय दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के दिल्ली मॉडल को साकार करते हुए मोती नगर विधानसभा के सभी क्षेत्रों में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा सीवर लाईन डलवाने का कार्य बड़ी तेजी से किया जा रहा है। ताकि सभी लोगों को सीवर से सम्बंधित किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।

उन्होंने आगे बताया की दिल्ली सरकार ने दिल्ली के निवासियों के लिए जल बोर्ड द्वारा सीवर के कनेक्शन निःशुल्क कर दिए है। जिससे आम जनता को इसका काफी लाभ मिलेगा। पहले पानी के कनेक्शन साथ-साथ सीवर का शुल्क भी लोगों को भरना पड़ता था लेकिन अब लोगों को इसे भरने की जरूत नहीं है। उद्घाटन में मोती नगर विधानसभा के सभी कर्मठ कार्यकर्ता मौजूद थे।  

जानवरों को मारने पर होगी 5 साल की सज़ा और जुर्माना

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

फरीदाबाद।। जानवरों को मारने वाला कोई भी व्यक्ति अब 50 रुपये का जुर्माना भरकर भाग नहीं सकता, इसके लिये उस निर्मम व्यक्ति को 75 हजार रूपये का जुर्माना और 5 साल की सजा हो सकती है। सरकार सजा को और अधिक सख्त बनाने के लिए पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के 60 साल पुराने संशोधन पर प्रस्ताव ला रही है। जिसके लिये मेनिका गांधी की संस्था पीपल फाॅर एनिमल की फरीदाबाद अध्यक्ष प्रीती दुबे ने सराहना की है और कहा कि इस एक्ट में बदलाव के बाद लोग डरेंगे और जनवरों पर अत्याचार कम होगा।


कुत्तों से लेकर बिल्लियों तक, घोड़ों से लेकर हाथियों तक, सब  पर इंसानों ने क्रूरता की हद पार की है। लेकिन भारत में इसकी सजा बहुत कम है। मगर अब जल्द ही बदलाव किया जा रहा है। सरकार ने एक मसौदा तैयार किया है, मसौदे में तीन श्रेणियों में अपराधों का प्रस्ताव दिया गया है। मामूली चोट, स्थायी विकलांगता के कारण बड़ी चोट, और क्रूर व्यवहार के कारण एक जानवर की मौत – और विभिन्न अपराधों के लिए 750 रुपये से लेकर 75,000 रुपये तक का जुर्माना और पांच साल तक की जेल की सजा।

मौजूदा कानून में किसी भी जानवर की पिटाई, लात मारना, यातना देना, भूख से मरना, ओवरलोडिंग, ओवरराइडिंग और उत्पीड़न जैसे क्रूरता के किसी भी कार्य के लिए 10 से 50 रुपये के बीच जुर्माना लगाया जाता है।  इसमें क्रूरता के लिए विभिन्न प्रकार के अपराध नहीं हैं। राज्यसभा में संसद के एक प्रश्न के लिखित जवाब में, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, सरकार ने 60 साल पुराने प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स एक्ट (पीसीए) में संशोधन के लिए एक मसौदा तैयार किया है। अधिक कठोर दंड पेश करके पीसीए, 1960 में संशोधन की आवश्यकता को सरकार द्वारा मान्यता दी गई है।


इस एक्ट में संसोधन से पीपल फाॅर एनिमल संस्था की जिला अध्यक्ष प्रीती दुबे ने खुशी जाहिर की है और कहा कि इस एक्ट में कठोर दंड का प्रावधान होने से समाज में बदलाव आयेगा, जब लोगों को लंबी सजा और बडा जुर्माना भरना पडेगा तो पशुओं पर अत्याचार करने से डरेंगे जो कि बहुत जरूरी है।