Saturday, May 16, 2026
spot_img
Home Blog Page 1075

फरीदाबाद में शुरु हुई कोरोना वैक्सीन के दूसरे चरण की शुरुआत

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर। फरीदाबाद में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज के दूसरे चरण की शुरुआत की गई। इस मौके पर प्रदेश के गृह सचिव एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने फरीदाबाद पहुंचकर वैक्सीनेशन की शुरुआत की।

 
इस दौरान फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह, जिला उपायुक्त यशपाल यादव समेत तमाम बड़े अधिकारियों ने वैक्सीन लगवाई। इस मौके पर राजीव अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में लगातार वैक्सीनेशन का काम किया जा रहा है। फरीदाबाद और गुरुग्राम में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन होनी है। इसलिए उन्होंने फरीदाबाद पहुंच कर दूसरे चरण की शुरुआत की। इस चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स जैसे पुलिस बल, सीआईएसएफ, जेल कर्मचारी, नगर निगम कर्मचारी, राजस्व विभाग और पंचायत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को वैक्सीन लगनी है। वैक्सीन को लेकर भ्रम की स्थिति पर उन्होंने कहा कि जब से वैक्सीनेशन का कार्यक्रम शुरू हुआ है। किसी को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आई है। उनकी कोशिश है कि पहले चरण को जल्द खत्म कर लिया जाए ताकि दूसरे चरण की शुरुआत की जा सके। 


इस मौके पर बतौर गृह सचिव राजीव अरोड़ा ने किसान आंदोलन को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ कहा कि कई दौर की वार्ताएं हो चुकी हैं और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।


वैक्सीन लगवाने पहुंचे पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने कहा कि उन्हें वैक्सीन लगवाने में कोई परेशानी नहीं हुई है और आधे घंटे तक भी सब कुछ नॉर्मल है। उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कर से अपील की कि वह भी वैक्सीनेशन की प्रक्रिया में भागीदार हो और किसी भी तरह से डरने की जरूरत नहीं है।



वही जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने भी वैक्सीन लगवाई और कहा कि वैक्सीनेशन की प्रक्रिया बिल्कुल पेनलेस है। इसे लगवाने में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। बाकी लोगों को प्रेरित करने के लिए उन्होंने कहा कि एक सामान्य सी प्रक्रिया है उसके बाद किसी तरह की कोई समस्या नहीं आती और यह फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए जरूरी है और जल्द से जल्द इस वैक्सीन को लगवा लें।

सदर बजार में गिरी इमारत, 5 लोगों की हुई मौत

0

नेहा राठौर

दिल्ली: सदर बजार इलाके में मंगलवार सुबह एक बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई। इससे पुरे इलाके में अफरा-तफरी का मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। इस हादसे में 5 लोग मलबे में दब गए थे। सभी को बाहर निकाल लिया गया है। दमकल विभाग के मुताबिक, हादसा सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर हुआ। दमकल के अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से 3 की हालत बेहद गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा सदर बाजार के कुरैशी नगर के चरखी वाली गली में हुआ। घटना की सूचना मिलने पर दमकल की 6 गाड़ियों को राहत एवं बचाव के लिए मौके पर भेजा गया। इस घटना में सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि “सदर बाजार इलाके में एक आवासीय इमारत के ढहने के बारे में सुनकर गहरी चिंता हुई। बचाव और चिकित्सा दल के साथ जिला प्रशासन मौके पर मौजूद है। बचाव अभियान चल रहा है, मैं लगातार स्थिति पर नजर रख रहा हूं।” घटना के बाद इलाके के महापौर जय प्रकाश ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।

बता दें कि स्टेंडिंग कमेटी के अध्यक्ष और नेता विकास गोयल ने इलाके के महापौर से कई बार झर्झर ईमारतों पर कार्रवाई करने को कहा, लेकिन महापौर ने उनकी इस बात पर गौर नहीं किया।

फरीदाबाद में एक युवक पर पड़ोसियों ने किया हमला

 मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर। फरीदाबाद के पावटा गांव में सुबह दूध निकलवाने जा रहे शख्स को पड़ोसियों ने घेरकर लाठी-डंडों और चाकू से बुरी तरह घायल कर दिया। जिसके बाद आनन-फानन में घायल युवक को फरीदाबाद के सिविल अस्पताल बादशाह खान में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों के मुताबिक उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।


तस्वीरों में दिखाई दे रहा यह वही शख्स है जो सुबह आज अपने गांव पावटा में दूध निकलवाने के लिए निकला था कि लेकिन तभी घात लगाए उसके कुछ पड़ोसियों ने उसको लाठी-डंडे चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया । जब तक वह संभल पाता तब तक उसे काफी चोटें लग चुकी थी और हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

घायल युवक के बड़े भाई के मुताबिक हमलावर गांव का ही एक शख्स है जिसके साथ मिलकर कुछ अन्य युवकों ने उसके भाई पर हमला किया है । घायल के मुताबिक हमलावर उसके छोटे भाई की पत्नी पर बुरी नजर रखता था। जिसका घर वालों को पता चल गया था जिसके चलते वह उसका बार-बार विरोध कर रहे थे। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने कल देर शाम भी उन पर हमला किया था। जिसकी कल उन्होंने सूचना पुलिस को दे दी थी। इसी रंजिश के चलते आज उसने घात लगाकर उनके छोटे भाई पर हमला किया है। इस हमले उसके भाई को काफी गंभीर चोटें आई है जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल बादशाह खान में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

चुनाव से पहले भाजपा और आप में तकरार

काव्या बजाज

नई दिल्ली। एमसीडी के उप चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। कई मुद्दों पर चुनाव लड़े जा रहे हैं, लेकिन इसी बीच चुनावों से ठीक पहले पार्टियों में आरोपों के सिसिलसिले की शुरुआत हो गई है।


हाल ही में हुई आम आदमी पार्टी की प्रेस वार्ता में आप नेता दुर्गेश पाठक ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास एमसीडी के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं है। काफी समय से कर्मचारी हड़ताल कर रहे थे और अपनी मांगे सरकार को बता रहे थे, लेकिन सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। भाजपा के नेता सिर्फ एमसाीडी के पैसों से विदेश की यात्रा करना जानते हैं। इतने समय से कर्मचारियों की हड़ताल से कर्मचारियों के साथ – साथ दिल्ली की जनता को भी दुविधाएं झेलनी पड़ी।


आप के आरोप के बाद भाजपा ने बयान जारी करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी के लोग सिर्फ झूठा आरोप लगाना जानते हैं। पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि फंड का दुरुपयोग उनकी पार्टी अच्छे से करना जानती है। हाल ही में उनकेमंत्री का उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का दौरा इस बात का सबूत है। उन्होंने कहा कि इस दौरे का पूरा खर्च दिल्ली सरकार ने उठाया है।

निगम की खस्ताहाल के लिए ‘आप’ और ‘भाजपा’ जिम्मेदार – मुकेश गोयल

डिम्पल भारद्वाज, संवाददाता

नई दिल्ली। उतरी दिल्ली नगर निगम की विशेष सदन की बैठक में कांग्रेस नेता दल के नेता मुकेश गोयल ने बजट बैठक के दौरान पक्ष-विपक्ष की खोल के रख दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम और वर्तमान में दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण और लेडफिल साईड के कचरे को कम करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में ही भलस्वा लैंडफिल की एक साईड को हरियाली में बदल दिया था। लेकिन आम आदमी पार्टी और भाजपा की सरकारें लैंडफिल साइडो के कचरे को घटाने के लिए गंभीर नहीं है।

नेता मुकेश गोयल ने कहा कि करोना की ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले केवल सफाई, शिक्षा और स्वास्थ्य विभागों के ही नहीं बल्कि दुसरे अन्य विभागों के कमियों के लोग भी आज तक मुआवजे के लिए तरस रहे हैं। लेकिन विपक्ष के नेताओं ने निगम के कर्मियों उनको  मुआवजा दिलाने की की कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा की हाउस टैक्स में भी बड़ा धोटाला चल रहा है बिल लाखों के भेजे जाते हैं। लेकिन बाद में वो हजारों के रहें जाते हैं।

उन्होंने कहा कि करोना काल के कारण विज्ञापन विभाग को करोड़ों रुपए ‌की छूट दी। लेकिन व्यापारियों और आम जनता को कोई छूट नहीं दी। उन्होंने कहा इसी तरह पार्किंग माफियाओं को भी निगम ने भारी छूट दी है जबकि करोना काल में लोगों की गाड़ियां पार्किंगो में खड़ी रही। इतना ही नहीं कोरोना काल में लोग अस्पतालों में इलाज करा रहे थे।वहां सभी पाकिग भरी हुई थी , फिर भी पार्किंग ठेकेदारो को भारी छूट दी गई।उन्होंने कहा कि निगम से रिटायर हो चुके कमचारियों को पैंशन तक नहीं मिल रही है कमचारी अपने इलाज तक के लिए तरस रहे हैं ।