Wednesday, May 6, 2026
spot_img
Home Blog Page 1092

केशव पुरम – टीपीडीडीएल की सौगात, उपभोक्ता के लिए लॉन्च किया एंटी बैक्टिरिया एलईडी बल्ब

राजेंद्र स्वामी, संवाददाता

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बिजली वितरण करने वाली निजी बिजली कम्पनी टीपीडीडीएल अपने उपभोक्ताओं के लिए एंटी-बैक्टिरिया बल्ब लेकर आयी है। क्रॉम्पटन कम्पनी का दावा है कि नवीनतम तकनीक वाला यह एलईडी बल्ब हवा में मौजूद रोग जनित जर्म्स यानी बैक्टिरिया को खत्म करेगा।

यूँ तो यह बल्ब खुले बाजार में भी उपलब्ध  होगा, लेकिन TPDDL इसे अपने उपभोक्ताओं को 50 से 60 प्रतिशत डिस्काउंट पर देगी। दिल्ली के केशव पुरम इलाके में 25 जनवरी को क्रॉम्पटन कम्पनी और TPDDL के अधिकारियों ने स्थानीय RWA की मौजूदगी में इस बल्ब को लांच किया। साथ ही लोगों को यह भी बताया कि  कैसे यह बैटरियां को नष्ट करता है। कम्पनी का दवा है कि इस बल्ब के इस्तेमल से बिजली की खपत पर कोइ असर नहीं पड़ेगा।
इस बारे में टीडीडीएल के चीफ कामर्शियल अधिाकरी द्विजादास बसाक ने बताया कि कोरोना महामारी ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति बहुत सावधान और सचेत कर  दिया है। इसे  देखते हुए ही कॉर्पोरेट सेक्टर भी लोग भी इस जरूरत को समझ रहा हैं। इसी समझ का परिणाम है यह एलईडी बल्ब।


बल्ब के बारे में जानकारी देते हुए क्राम्पटन प्रतिनिधि नीतीश कुमार ने बताया कि दिल्ली में क्रॉम्पटन कम्पनी  के साथ मिलकर TPDDL अपने उपभोक्तओं के लिए ऐसा एलईडी बल्ब लेकर आयी है, जो न केवल रोशनी देगी बल्कि हवा में मौजूद जर्म्स और बैटरियां को भी खत्म करेगा. उन्होने बताया कि अब तक यह तकनीक केवल हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर में ही इस्तेमाल होती रही है और काफी महंगी भी है, लेकिन समय की जरूरत और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर इसे आम उभोक्ताओं के लिए सस्ते में उपलब्ध करा दिया है। यूँ तो यह एलईडी बल्ब खुले बाजार में उपलब्ध होगा, लेकिन टीपीडीएल इसे अपने उपभोक्तओं को 50 से 60 प्रतिशत तक डिस्काउंट पर देगा।


उपभोक्ता भी इस तकनीक का स्वागत कर रहे है। आरडब्लूए, मोती नगर के डा. कुणाल तनवर ने बल्ब के बारे बताया कि लोग अपनी सेहत को लेकर अब काफी सचेत हो गए हैं। अभी तक जर्म्स और बैक्टिरिया से बचने के लिए साबुन और हैंडवाश का इस्तेमाल होता है। खाने में स्वच्छता का ध्यान रखा जाता है, लेकिन लाइट भी बैक्टिरिया से बचा सकती है, यह सुनना सचमुच बहुत सुखद लगता है।


एक अन्य उपभोक्ता प्रियंका ने बताया कि इस बल्ब का इस्तेमाल करना किसी सुखद एहसास से कम नहीं है, जिसे टीपीडीडीएल ने करवाया है। सबसे अच्छी बात तो यह भी है कि वह हमें भारी डिस्काउंट पर उपलब्ध करवा रही है। टीपीडीडीएल की यह शुरुआत साबित करती है कि वह अपने उपभोक्तओं के हितों का ही ख्याल नहीं रखती, बल्कि उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति भी बेहद सचेत है।

यह घोटला राष्ट्र मंडल खेलों से भी बड़ा घोटला है : सिल्की श्रीधर

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

अशोक विहार। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा बीजेपी शासित दिल्ली नगर निगम पर 2500 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया तो आम आदमी पार्टी इसे दिल्ली की जनता के बीच ले जा रही है।

इसी कड़ी में वज़ीर पुर विधान सभा के वार्ड सावन पार्क में भी आम आदमी पार्टी की स्थानीय इकाई ने जन सभा का आयोजन किया। आम आदमी पार्टी की स्थानीय नेता सिल्की श्रीधर ने अपनी पत्रिका को बताया की आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक के निर्देश पर जनता के बीच जाकर कॉमन वेल्थ घोटाले से भी बड़े इस घोटाले को जनता की अदालत ले जा रही है।

स्थानीय विधायक राजेश गुप्ता के निर्देश के बाद वज़ीर पुर में भी इस तरह की मोहल्ला सभा आयोजित कि जा रही है। इसी कड़ी में डीडीए फ्लैट फेज -3 में भी मोहल्ला सभा आयोजित की गयी।

इस मोहल्ला सभा में स्थानीय आरडब्लूए के लोगों को इस घोटले के जानकारी दी। इस सभा में स्थानीय कार्यकर्ता हरिंदर पाल सिंह “काला ” और भुनेश भी उपस्थित थे। इस मोहल्ला सभा को सम्बोधित करते हुए सिल्की श्रीधर ने कहा कि 2,500 करोड़ रुपये का यह घोटाला राष्ट्रमंडल खेल घोटाले से भी बड़ा है। दिल्ली की जनता जहाँ बीजेपी के भ्र्ष्टाचार से दुखी है वही दिल्ली सरकार की ईमानदारी की चर्चा भी चौक चौराहों पर कर रही है।  

युलु बाइक की रेस करते हुए खेल-खेल में लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद नारे, मचा हड़कंप

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के खास राष्ट्रीय अवसर पर सबकी निगाह रहती है। भारतवासी कतई नहीं चाहेंगे कि कोई खलल डाले। यदि ऐसा होता है तो उसे राष्ट्रद्रोह के नजरिए से देखा जाता है। इस दौरान अगर कोई अपने देश की जगह दूसरे देश की नारेवाजी करे, खासकर दुश्मन श्रेणी वाले देश की, तब लोगों का चौकन्ना होना स्वाभाविक है।

ऐसा ही एक वाक्या 24 जनवरी को राजधानी दिल्ली में देखने को मिला। पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। सूचना के अनुसार खान मार्केट मैट्रो स्टेशन के बाहर नारे बाजी होते देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंची पुलिस भी अलर्ट हो गई। जानकारी के अनुसार देर रात शनिवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवक और तीन युवतियों को हिरासत में ले लिया और जांच पड़ताल में जुट गई।


आपको बता दें की जानकारी के मुताबिक तुगलक रोड पर रात एक बजे के करीब पीसीआर कॉल मिलाई गई, जिसके चलते बाइक सवार युवक और युवतियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे सभी लोग इंडिया गेट के आसपास घूमने आए थे। युलु बाइक किराए पर ली थी। युलु बाइक पर उन्होंने रेस लगाई। इस दौरान इन लोगों ने एक-दूसरे का नाम भारत और पाकिस्तान देश के नाम पर रख लिया। इसी दौरान उन्होंने उत्साह में धीमी आवाज में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए लड़के-लड़कियों की कोई गलती नहीं है। उन्होंने जानबूझकर पाकिस्तान के समर्थन में कोई नारेबाजी नहीं की थी। पूछताछ के दौरान दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को ये जानकारी मिली है।

बाहरी जिले में जरुरतमंद लोगों के लिए जरूरती सामान का हुआ वितरण

पुनीत गुप्ता, संवाददाता

बाहरी जिला, दिल्ली रविवार को मियांवाली नगर बाहरी दिल्ली जिले में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर  कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका मूल उद्देश्य उन परिवारों से मिलना था जिन पर कोरोना महामारी की मार आर्थिक रूप से काफी पड़ी है उन सभी परिवारों को  कम्बल, जूते व मास्क वितरण किये गए साथ ही  सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया।

इस कार्यक्रम की भागदौड़ संभाली बाहरी जिला उपाध्यक्ष मोनिका गोयल ने जो दिल्ली की राजनीती में काफ़ी सक्रिय रहती है साथ ही समाजसेविका भी है। समाज के लिए ऐसे प्रोग्राम पहले भी मोनिका गोयल की अध्यक्षता में किये गए है कोशिश यही रहती है की हर तबके के व्यक्ति तक पंहुचा जाये.

इस कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सांसद पद्मश्री हंसराज हंस, जिला प्रभारी अशोक ठाकुर , सह जिला प्रभारी भारत भूषण मदान , जिला अध्यक्ष बजरंग शुक्ला एवं पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज शौकीन मौजूद रहे इसके साथ ही बाहरी जिले के महामंत्री उपाध्यक्ष मंत्री कोषाध्यक्ष सभी मंडल अध्यक्ष और भारतीय जनतापार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सांसद हसराज हंस ने अपने चित परिचित अंदाज में समा बांधा कविताओं के माध्यम से लोगों से जुड़ने की कोशिश की साथ में प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कार्यक्रम में सहायता के साथ ही दिल्ली सरकार की नाकामिया भी गिनाई.

जिला अध्यक्ष बजरंग शुक्ला ने राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के लिए भी लोगों को जागरूक किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से हज़ारो लोगों को कम्बल, जूते और मास्क का वितरण किया गया.

किसान भाइयों को बरगलाया जा रहा है: विधायक राजेश नागर

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। फरीदाबाद में तिगांव के विधायक राजेश नागर ने तिगाव विधानसभा के गाँव बहदुरपुर मे करीब 70 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन किया।जिसके बाद किसान आंदोलन पर कहां की विपक्ष किसान भाइयों को गुमराह करा जा रहा है। किसान हमारे आनन्दाता हैं, और कोई भी सरकार नहीं चाहती की हमारे आनन्दता को कोई भी नुक्सान हो।

 
राजेश नागर ने कहां की हमारे  माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी किसान परिवार से हैं और वह किसानों के दुख दर्द को अच्छी तरह से समझते है इसलिए सरकार अब तक 11 बार किसानों के साथ वार्ता कर चुकी है लेकिन कुछ विरोधियों के कारण यह वार्ता सफल नहीं हो पाती है।


विधायक राजेश नागर ने गांव बहादुरपुर में मौके पर मिली समस्याओं का निदान किया और 70 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन किया।