Wednesday, May 6, 2026
spot_img
Home Blog Page 1093

26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली में भाग नहीं लेंगे पृथला के किसान

जय प्रकाश भाटी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। पृथला से विधायक एवं हरियाणा वेयरहाउस के चेयरमैन नयनपाल रावत ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट और सरकार ने तीनों कृषि कानूनों पर फिलहाल रोक लगा दी है, किसानों के नाम पर अब केवल राजनीति की जा रही है।

रावत आज गांव छायंसा में युवा सोच ग्रुप द्वारा आयोजित छात्र सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों का ही फल है कि आज सैकड़ों बच्चे क्षेत्र से स्वर्ण पदक जीत कर ला रहे हैं और आज भी इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में और खेलों के क्षेत्र में अग्रणी रहे 51 बच्चों को सम्मानित किया गया है।

उन्हौने 26 जनवरी को ट्रैक्टर यात्रा के बारे में कहा कि जब सरकार और माननीय सुप्रीम कोर्ट ने तीनों कानूनों को होल्ड कर दिया है तो फिर इस पर अब ट्रैक्टर यात्रा निकालना कहां तक जायज है किसानों को लेकर अब केवल राजनीति हो रही है और उन्होंने दावा किया कि पृथला से कोई भी ट्रैक्टर 26 जनवरी को दिल्ली नहीं जाएगा।

क्या झुग्गीवालों को मिल पायेंगा मकान

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली के शालीमार बाग के ए-ओ ब्लॉक में कुछ दिन पहले ही सभी झुग्गी वालों के लिए दिल्ली विकास प्रधिकरण की तरफ से एक नोटिस आया था। जिसके तहत सभी झुग्गीवासियों के लिए एक सूची लगई गई था। सूची में सभी के नाम और पता लिखे थे।  जिन लोगों का इस सूची में नाम नहीं आया था उन्हें अपना अशियाना छोड़ना पड़ सकता है।

यही कारण है कि वहां के निवासियों में आशियाना छोड़ने का डर समाया हुआ है। कुछ दिनों बाद ही दिल्ली सरकार का एक अहम फैसला सामने आया। जिसके तहत अब झुग्गीवासियों को उनका घर दिया जाना है। हलांकि अभी तक किन-किन को मकान दिया जायेगा ये फैसला अभी नहीं लिया गया है।

जब इस बारे में झुग्गीवालों से पूछा गया कि वो इस फैसले से कितने खुश हैं, तो सभी का यही कहना था कि हम इस फैसले से बिल्कुल खुश नहीं है। क्योंकि चुनाव के समय हमसे जहां झुग्गी वहीं मकान का वादा किया गया था, पर अब जब वे जीत गए हैं तब मकान भी किसी और जगह क्यों?

आपको बता दे कि लोग इस बात से खुश हैं कि उन्हें मकान तो मिलेगा, पर किसी और जगह मिलने पर उनका कामधंधा प्रभावित हो जाएगा।  लोगों का कहना है कि अगर सरकार को अपने वादे पूरे करने है तो जहां झुग्गी हो वहीं मकान भी मिले। लोगों की बात सुनकर तो ऐसा ही लगा कि सभी झुग्गीवालें इस फैसले से बिल्कुल खुश नहीं है।

नार्थ एमसीडी के बज़ट पर बोली “आप “- छैल बिहारी का बज़ट छलावा और लूट की बड़ी योजना 

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 
दिल्ली। नार्थ एमसीडी द्वारा पेश बजट को आम आदमी पार्टी ने लूट की योजना करार दिया है। स्थायी समिति अध्यक्ष छैल बिहारी के बजट को चलवा बताते हुए आम आदमी पार्टी ने इसे छलावा करार दिया है। बीजेपी शाषित नार्थ एमसीडी के बजट पेश करने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता विपक्ष विकास गोयल  और पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया एमसीडी की सत्ता से जाते जाते बीजेपी लूट की हर स्कीम को लागू कर रही है। 

सौरभ भरद्वाज ने कहा की एक तरफ तो बीजेपी कह रही है की उसके पास कर्मचारियों को देने के लिए पैसे नहीं है वही दूसरी तरह उसने भ्र्ष्टाचार करने के लिए पार्षद फंड को 25 लाख से बढ़ाकर 1.5 करोड़ कर रही है। पार्कों में किराये पर नर्सरी और दुकानें बनाने जा रही है। पार्कों में किसके दूकान होगी यह स्थानीय निगम पार्षद तय करेगा। लेकिन अतिक्रमण की जबाब देही पार्षदों और एमसीडी की नहीं होगी। इसी तरह भ्र्ष्टाचार करने के लिए आय प्रमाण पत्र जारी करने अधिकार भी दे दिया गया है।

 सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी शाषित एमसीडी सड़कें,गलियां और नालियां बनाने का दावा कर रही है जबकि ऑडिटर रिपोर्ट ही एमसीडी के दावे पर संदेह जता रही है। एमसीडी में काम कागजों पर हुआ है। आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि बीजेपी शाषित एमसीडी को मालूम है की इस बार दिल्ली की जनता उन्हें मौक़ा नहीं देने वाले। यही वजह है की वह जाते जाते लूट की कई स्कीम ला रही है। यह बजट उसी योजना का हिस्सा है। 

सोमनाथ भारती को दो साल की सज़ा

काव्या बजाज, संवाददाता

नई दिल्ली। सोमनाथ भारती को  यानी 23 जनवरी को एक अदालत ने AIIMS के स्टाफ के साथ मारपीट के केस में 2 साल की सज़ा और साथ – साथ एक लाख का जुर्माना लगाया है। दरअसल 2016 में सोमनाथ भारती के खिलाफ एक याचिका दर्ज की गई थी। जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान AIIMS के एक सुरक्षा कर्मचारी के साथ मारपीट की है।

इस मामले में होज़ खास के थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। मामले के मुताबिक उन पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने काम कर रहे कर्मचारी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की है। जिसके बाद शनिवार को उन्हें दोषी ठहराया गया है। कोर्ट ने कहा था कि अगर उन्होंने जुर्माने की रकम नहीं दी तो उन्हें 2 साल के साथ – साथ एक महीने की सज़ा और काटनी होगी।

केस में कई और लोगों पर भी शिकायत दर्ज की गई थी जिसमें 4 अन्य आरोपियों सैनी, दिलीप झा, संदीप और राकेश पांडे को कोर्ट ने बरी कर दिया था। हांलाकि कुछ समय के बाद  आप विधायक को दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत भी दे दी है। यह ज़मानत उन्हें 20,000 रुपए की रकम के आधार पर दी गई है।

एमसीडी सफाईकर्मी गुस्से में, नहीं देंगे भाजपा को वोट

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

नई दिल्ली। आप सभी को पता है कि एमसीडी के सभी कर्मचारी 7 जनवरी से आनिश्तिकालीन हड़ताल पर हैं, जिसके चलते सभी कर्मचारियों का कहना है कि जब तक हमारी सैलरी हमें नहीं मिल जाती तब तक हम अपने काम पर वापस नही लौटेंगे और साथ ही ऐसी ही अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। जिसके चलते कुछ दिन पहले ही नॉर्थ एमसीडी के मेयर जयप्रकाश नें सफाई कर्मचारियों की 2 महीनें की सैलरी रिलीज कर दी। फिर भी कर्मचारियों का इस पर कहना था कि जब तक हमारी पूरी सैलरी हमें नहीं मिल जाती तब तक हम काम पर वापस नहीं जायेंगे।

कुछ कर्मचारियों का कहना था कि इस बार हम सभी आने वाले एमसीडी चुनाव में एमसीडी से भाजपा को उखाड़ फैकेंगे। क्योंकि आज तक कर्मचारियों को इतनी मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ा जितना अब करना पड़ रहा है। कर्मचारियों से बात करके तो ऐसा ही लगा कि इस बार कर्मचारी सरकार को जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इसमें कुछ ऐसे भी लोग मिले जिनका कहना था कि इस बार वाल्मिकी तबका भाजपा को बिल्कुल भी आने नहीं देगा। उनका कहना था कि हम हर बार इस उम्मीद में वोट देते हैं कि सरकार कर्मचारियों के लिए कुछ अच्छा करेगी। पर हर बार सरकार द्वारा हमारा फायेदा ही उठाया जाता है। देखने वाली बात ये होगी की कर्मचारी इस बार किसकी बनायेंगे सरकार।