Wednesday, May 6, 2026
spot_img
Home Blog Page 1095

टीकाकरण के पश्चात् किया जा रहा है प्रोत्साहित:- विधायक शिवचरण गोयल

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

मोती नगर। जहां पूरे देश में कोरोना के टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। वही मोती नगर के आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल में भी सरकार द्वारा बेहतर माहौल में लोगों को सुविधाजनक टीका लगाया जा रहा है। जिसमे मोती नगर विधानसभा के विधायक शिवचरण गोयल ने ऐसे कार्यक्रम की सराहना की।जिसमे अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक बी.एल चौधरी ने भी टीका लगवा कर लोगों को अच्छा सन्देश दिया है। 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था कि जिन लोगों को टिका लगाया जा रहा है उनके मन में किसी प्रकार का भय न रहे। लोगों को मैडिटेशन, सॉन्ग, सेल्फी पॉइंट आदि जैसे प्रोग्राम चला कर उनको मानसिक रूप से मजबूत बनाना है। ताकि लोगों में कोरोना वैक्सीन के प्रति फ़ैल रही भ्रांतिया दूर हो सके और ज्यादा से ज्यादा लोग इस टीकाकरण का लाभ उठा सके।

गोयल ने कहाँ कि टीकाकरण अभियान को आम जनता तक पहुँचाना हमारा लक्ष्य है। आज दिल्ली के हर सरकारी अस्पताल में इसी तरह का कार्यक्रम किया जा रहा है। प्रत्येक अस्पताल में सभी तरह की आधुनिक सुविधा उपलब्ध है। कार्यक्रम में मोती नगर विधानसभा के सभी कर्मठ कार्यकर्ता भी मौजूद थे।  

सशक्त समाज के लिए “अग्र समाज” की नई मुहिम

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली।। देश भर में कारोबारी और परोपकारी माना जाने वाला अग्र समाज अब यह महसूस कर रहा है की उसकी तमाम संस्थाओं को परस्पर सहयोग करने के लिए एक मंच पर आने की आवश्यकता है। ताकि समाज को हर स्तर पर मजबूत किया जा सके। संस्था का यह भी प्रमुख उद्देश्य होगा कि वह सामाजिक सेवा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों को बल दे और उन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित करे। इसी कड़ी में अग्र  वंश ” आगामी 31 जनवरी को दिल्ली विधान सभा में सम्मान समारोह आयोजित करने जा रहा है। प्रसिद्ध समाज सेवी अनीता मुकीम के आवास पर समाज के प्रमुख लोगों ने पत्रकारों को  इसकी जानकारी दी।

अग्र वंश से जुड़े प्रमुख लोगों ने महसूस किया कि देश भर में अग्रवाल समाज की कितनी ही संस्थाएं , स्कूल , अस्पताल और धर्मशालाएं चलती है। देश की अर्थव्यवस्था में इस समाज का बहुत बड़ा योगदान है। लेकिन इस समाज को और ज्यादा सशक्त करने आवश्यकता है। सांस्कृतिक रूप से भी और सामाजिक और सियासी रूप से भी ताकि यह समाज राष्ट्र निर्माण और जन सेवा में और भी ज्यादा तेज़ी और ताकत के साथ काम कर सके। समाज के कुछ प्रमुख लोगों ने जिनमें वज़ीर पुर से विधायक राजेश गुप्ता , समाज सेविका अनीता मुकीम , श्री श्याम लाल , संजीव मित्तल  ने संस्था की नीव रखे और कुछ ही समय में काफी लोग इससे जुड़ते चले गए।

अग्रवाल समाज को परोपकार की प्रेरणा उनके कुल देवता महाराजा अग्रसेन से मिलती है। आने वाले पीढ़ी को भी यह प्रेरणा मिलाती रहे इसके लिए जरूरी है कि उन्हें उनकी सांस्कृतिक विरासत और महाराजा अग्रसेन के गौरव शैली इतिहास से अवगत कराया जाये। ताकि उनकी ह्रदय में परोपकार की भावना बनी रहे।

अग्र वंश संस्था का मानना है कि देश में हज़ारों अग्र समाज की संस्थाएं स्कूल, हॉस्पिटल, मंदिर निर्माण जैसे कार्य कर रही है। लिहाज़ा यह संस्था ये सब नहीं करेगी बल्कि ऐसे कार्यों को स्पोर्ट करेगी जो समाज को हर स्तर पर मजबूर बनाता हो। संस्थाओं की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग करेगी। निसंदेह यह लीक से हटकर रचनात्मक कार्य है। यही वजह ही कि इससे समाज के प्रमुख और प्रबुद्ध लोग तेज़ी से जुड़े रहे है। संस्थाएं भी मंशा का स्वागत कर रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में यदि यह बड़ी मुहीम बन जाये हैरानी नहीं होनी चाहिए।

,

महापौर कार्यालय पर आयोजन हुआ दिव्यांगजनों के लिए कार्यक्रम

डिम्पल भारद्वाज, संवाददाता

नई दिल्ली।। 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समावेशी दिव्यांगजन उद्यमी संघ द्वारा आयोजित उद्यमी दिव्यांग आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर सांसद डॉ सत्यपाल सिंह और हंसराज हंस भी उपस्थित थे।  इस कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 150 दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।


कार्यक्रम के अंतर्गत अतिथिगणों ने दिव्यांगजन अंतर्वेशन केंद्र का ऑनलाइन शुभारंभ, ईडीपी प्रतिभागियों को सीड फंडिंग और प्रमाण पत्र वितरित किए इसके साथ ही दिव्यांगों के स्वरोजगार कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


इस अवसर पर महापौर जयप्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य कर रही है। लोगों को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवा रही है।उन्होंने कहा कि भारत सरकार के प्रधानमंत्री स्व रोज़गार योजना के माध्यम से हज़ार नौजवानों को रोज़गार के नए अवसर प्रदान कर रही है।


उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रमुख लोगों और दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर स्व:निधि कार्यक्रम के अंतर्गत एक गुल्लक भी भेंट की गई जिसमें से एक गुल्लक उन्हें भी भेंट की गई थी। उन्होंने बताया कि इस गुल्लक के भर जाने पर इस निधी को दिव्यांगजनों के जन कल्याण में लगाया जाएगा।

दिल्ली सरकार देगी लोगों को ई-साइकिल की सुविधा

काव्या बजाज, संवाददाता

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में इलेक्ट्रीक वीकल पॉलिसी के तहत अब ई – साइकल का लाभ भी दिल्ली की जनता उठा पाएगी। जिस तरह से हर कार और बाईक में नंबर होता है उस तरह ई – साइकल को भी एक नंबर दिया जाएगा, जिसको ध्यान में रखते हुए लोगों को सब्सीडी दी जाएगी। इस योजना के तहत खासा ध्यान इस बात पर रखा जाएगा कि कोई अधिकारी या आम जनता इस योजना का गलत फायदा नहीं उठा पाए।

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत का कहना है कि सरकार सभी चीज़ों को ध्यान में रखते हुए इस योजना पर काम कर रही है। इलेक्ट्रॉनिक वीकल पॉलिसी के लिए फरवरी में मीटिंग की जा सकती है। उनका कहना है कि राजधानी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए दिल्ली सरकार हर जरूरी अहम कदम उठा रही है। साथ ही कोशिश भी कर रही है कि इन सुविधाओं का लाभ दिल्लीवासी बिना किसी तकलीफ के उठा पाएं।


आपको बता दें कि इस ई – साइकिल की खास बात यह है कि इसकी चार्जिंग खत्म होने पर इसे आम साइकल की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जो लोगों के लिए काफी अच्छी बात है, क्योंकि लंबे सफर के बीच में चार्जिंग खत्म होने के बाद भी सफर में कोई रुकावट नहीं आएगी।

जिस तरह से इलेक्ट्रॉनिक कार लेने पर 4 से 5 दिन के अंदर बैंक खाते में सब्सीडी आती है। उसी तरह इसमें भी सीधा खाते में ही सब्सीडी दी जाएगी। इसके साथ – साथ सबसे पहले साइकल खरीदने वाले 10,000 लोगों के खाते में 2000 रुपय की रकम भी दी जाएगी। परिवहन मंत्री का कहना है कि लोगों की सुविधाओं को देखते हुए नियमों को आसान बनाया जा रहा है और जल्द ही लोग इसका लाभ उठा पाएंगे।

कोविन ऐप में किए गए बदलाव, ताकि वैक्सीनेशन में आए तेजी

काव्या बजाज, संवाददाता

नई दिल्ली। केंद्र सरकार कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के लिए कोविन नाम का ऐप लेकर आई है, जिसका उद्देश्य कोविड वैक्सीनेशन को ट्रेक करना और उसमें तेजी लाना है। इस एप के जरिये लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आवेदन दे सकते हैं। टीकाकरण अभियान के शुरुआती दौर में साइट पर कुछ सीमाएं लगाई गई थी। जिसमें अब कई तरह के बदलाव कर दिए गए हैं।


केंद्र सरकार ने टीकाकरण अभियान को सफल बनाने और इसकी गति को तेज़ करने के लिए ऐप में बदलाव किए हैं। पहले वैक्सीनेशन के लिए एक साईट पर सिर्फ एक ही सत्र आयोजित किया जा सकता था। लेकिन अब एक ही साईट पर एक से ज्यादा सत्र आयोजित किए जा सकते हैं। जिसकी मदद से अब एक ही दिन में करीब 300 लोग टीका करण करवा सकते हैं।


सूचना के अनुसार अब सभी राज्य अपने अनुसार टीकाकरण का स्थान बदल सकते हैं। जो कि पहले नियमों के खिलाफ था। इसके साथ – साथ अब यह अनुमति दे दी गई है कि वैक्सीनेशन की गति को बढ़ाने के लिए हफ्ते के सातों दिन टीकाकरण अभियान चलाया जा सकता है। शुरुआत में वैक्सीनेशन कार्य के लिए कुछ आदेश दिए गए थे और सभी से गति धीमी रखने को कहा गया था। जिसकी वजह से अभी तक सिर्फ चार दिन ही यह अभियान चलाया जा रहा है।