Wednesday, May 6, 2026
spot_img
Home Blog Page 1098

सूरजकुंड में बेजुबान जंगली जानवर और बंधुओं पक्षियों को खिलाया भोजन

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। फरीदाबाद थाना सूरजकुंड एडिशनल एसएचओ राजेश बागड़ी ने सूरजकुंड इलाके की अरावली की पहाड़ियों में अपने साथियों के साथ मिलकर बेजुबान जंगली जानवर एवं बंधुओं पक्षियों को भोजन खिलाया ।

दिखाई दे रहा नजारा फरीदाबाद के पहाड़ी का है। इस मौके पर राजेश बागड़ी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि वह अपने व्यस्त समय में से कुछ समय निकालकर जंगली बंदर और पशु एवं पक्षियों को भोजन दाना पानी की व्यवस्था अपनी तरफ से करते हैं आज उन्होंने सूरजकुंड इलाके की अरावली की पहाड़ियों में कई जगहों पर बंदरों गायों एवं पक्षियों को भोजन कराया।

इस मौके पर उन्होंने संदेश देते हुए कहा इस शहर के लोगों को एवं समाजसेवियों को इस तरफ ज्यादा ध्यान देना चाहिए और ऐसे बेजुबान जानवरों की सेवा करनी चाहिए उसी उद्देश्य को लेकर थाना सुरेश को एडिशनल एसएचओ राजेश बागड़ी ने चलो अरावली की ओर अभियान के तहत अरावली की पहाड़ियों में रहने वाले बेजुबान जानवर पशु पक्षियों एवं बंदरों को भोजन कराया

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि फरीदाबाद नगर निगम अब शहर में रह रहे बंदरों को पकड़कर अरावली की ओर छोड़ने की योजना बना रहे हैं तो नगर निगम को बेजुबान बंदरों के लिए अरावली की पहाड़ियों में भोजन की कोई ठोस व्यवस्था करनी चाहिए ताकि जंगली बंदर जंगल को छोड़कर शहर की ओर ना आए अगर जंगल में ही भरपेट भोजन की व्यवस्था हो जाए तो वह अपना पेट भर पाएंगे और शहर के अंदर बंदरों के द्वारा किए ।

गृह मंत्री अमित शाह ने दिया दिल्ली पुलिस को होमवर्क

खुशबू काबरा, संवाददाता

दिल्ली।। गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के लिए योजनाओं और उनके काम को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली पुलिस के कर्मियों के लिए घोषणाओं का खुलासा किया। वहीं दूसरी तरफ उनके बड़े भाई बनकर उनको होमवर्क भी पकड़ा दिया। ऐसे में शाह ने दिल्ली पुलिस से कहा कि 2021 में देश को आजाद हुए 74 वर्ष पूरे हो जाएंगे, ऐसे में उन्होंने सभी थानों को अपने पांच लक्ष्य तय करने को बोला है और साथ ही उनको अपना लक्ष्य भी बताने को कहा है।

बड़े भाई अमित शाह ने कहा है कि दिया गया होमवर्क वह मार्च में चेक करेंगे। शाह ने कहा कि डीसीपी और एसीपी स्तर के अधिकारियों को कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना है। अपने लक्ष्यों को तय करने के बाद उनको ये भी देखना होगा कि कौन से थाने के लक्ष्य पुरे हो रहे हैं और कौन से थाने के लक्ष्य पूरे नहीं हो रहे है उसी के आधार पर जानकारियों को जोड़ना भी पड़ेगा। गृह मंत्री शाह ने कहा है कि मार्च में वह होमवर्क की जांच करेंगे और देखेंगे की कितनी निष्ठा से काम किया जा रहा है और कितना लक्ष्य वह अभी तक पूरा कर चूके हैं। इन चार लक्ष्यों में :-

  • अकेले रहने वाले बुजुर्गों को सहायता प्रदान करना
  • धार्मिक स्थलों से संपर्क स्थापित करना
  • महिला सुरक्षा के लिए विशेष योजना
  • अपराधियों को सजा दिलाने का प्रतिशत बढ़ाना

अगर थाने में ये पांचों लक्ष्य पूरे हो जाते है तो यह दिल्ली पुलिस के लिए बहुत बड़ी जीत साबित होगी और दिल्ली पुलिस के अफसरों को लेकर जनता का नजरिया भी बदल जाएगा। पुलिस कर्मियों के लिए ये बहुत बड़ा अवसर होगा। इससे आधी समस्याएं तो खुद ही खत्म हो जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर कोई अपनी कार्ययोजना में परिवर्तन करना चाहता है तो वह कर सकता है और उसके बाद उन्हें उपना सौ फिसदी देना होगा। आपको बता देते हैं कि दिल्ली पुलिस के लिए 1500 नई बाइक और 4500 नए वाहनों की मंज़ूरी भी दी गई है। पुलिसकर्मियों के लिए आवास की दिक्कत भी जल्द खत्म हो जाएगी। अब देखना ये होगा कि शाह का मिशन कितना कामयाब साबित हो पाएगा।

कूड़े वाली दिल्ली का जिम्मेदार कौन ?

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

नई दिल्ली। वेतन और पेंशन की मांग को लेकर एक बार फिर दिल्ली नगर निगमों के कर्मचारियों की 7 जनवरी से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल का सबसे बुरा असर उत्तरी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के क्षेत्रों में देखा जा सकता है।

खास तौर से सफाईकर्मियों के काम पर नहीं आने से दिल्ली का बड़ा हिस्सा कूड़ा-कूड़ा हो गया है। जब हमने दिल्ली की जनता से पूछा कि दिल्ली को कूड़े वाली दिल्ली बनाने का जिम्मेदार वो किसे मानती है, तब उन्होंने अपनी बातें काफी स्पष्टत तौर पर रखते हुए भाजपा और आप दोनों को जिम्मेदार बताया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में इस बार कर्मचारियों की वजह से गंदगी नहीं फैली है, बल्कि दोनों पार्टियों के बीच चल रही राजनीति की वजह से हुई है। लोगों ने बताया कि जिस दिन पार्टियों का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का मसला सुलझ जायेगा उस दिन सब ठीक हो जायेगा।


जब इस कड़ी में लोगों से पूछा गया कि वे किस राजनीतिक पार्टी को जिम्मेदार मानते हैं, तो उनका कहना था कि इस कूड़े वाली दिल्ली को बनाने में दिल्ली सरकार ही जिम्मेदार है। जब दिल्ली में इतना कूड़ा हो गया है तो दिल्ली सरकार को इस पर कुछ फैसला लेना चाहिए। क्योंकि पता नहीं कब कर्मचारियों को वेतन मिलेगा और वे सभी काम पर वापस कब लोटेंगे? 

फरीदाबाद के गांव मोहब्ताबाद के मंदिर में देखा गया तेंदुआ

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। फरीदाबाद के गांव मोहब्ताबाद स्थित झरना मंदिर के प्रांगण में रात के समय सीसीटीवी में कैद हुआ एक तेंदुआ देखा गया। जिसके बाद गांव वासियों में खौफ का माहौल पैदा हो गया जिसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई । गांव वासियों के अनुसार 15 से 17 जनवरी तक लगातार 3 दिन तक यह तेंदुआ मंदिर के पीछे टीवी में कैद हुआ ।


गांव वालों के अनुसार इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई है। उनका कहना था पानी और शिकार के लालच में तेंदुआ इस मंदिर में रात के समय देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी गांव वाले को नुकसान नहीं पहुंचा है।

गांव वालों ने बताया कि रात के समय यह पहाड़ से उतर कर यहां आता है और मंदिर के पुजारी ने उन्हें बताया था की एक रात जब बहुत शोर हो रहा था तब लाइट भी नहीं थी और वह बाहर निकले तो उन्होंने दहाड़ की आवाज सुनी और वह सीधे अंदर जाकर छुप गए लेकिन बाद में सीसीटीवी में मालूम चला कि यह तेंदुआ था। फिलहाल गांव वासियों को अपनी और मवेशियों की जान का खतरा सता रहा है ।

गौरतलब है कि पिछले दिनों सूरजकुंड इलाके में भी एक तेंदुआ एक कुत्ते का पीछा करते हुए सीसीटीवी में दिखाई दिया था और अब यह मोहब्ताबाद गांव में देखा गया है । आपको बता दें कि अरावली की पहाड़ियों में तेंदुए, लकड़बग्घे, अजगर नीलगाय और हिरन आदि पाए जाते हैं। लेकिन भोजन और पानी की तलाश में अब तेंदुए आबादी की तरफ रुख करने लगे हैं। जोकि एक खतरे की घंटी है । जरूरत है वन विभाग इस पर ठोस कदम उठाए ।

नगर निगम अब बनाएगी कूड़े से गैस

खुशबू काबरा, संवाददाता

नई दिल्ली।  दिल्ली नगर निगम अब कूड़े से गैस बनाने वाली है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने यह कदम उठाते हुए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ समझौता किया है। उत्तरी निगम ने ये बताया हैं कि क्षेत्र में निकले वाले कूड़े से ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जाएगा। समझौते के लिए 19 जनवरी को लोदी रोड स्थित इंडियन ऑयल के प्रमुख कार्यालय में उत्तरी निगम के प्रमुख निदेशक नौरंग सिंह और इंडियन ऑयल की ओर से शांतनु गुप्ता की बैठक हुई।

इस खास अवसर पर केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव तरुण कपूर, उत्तरी निगम के महापौर जयप्रकाश, स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री छैल बिहारी गो स्वामी, आयुक्त ज्ञानेश भारती व इंडियन ऑयल के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य भी वीडियो कॉन्फ़्रेंस के माध्यम से मौजूद रहे।


आपके बता दें कि ऐसी ही योजना दक्षिणी दिल्ली में चलाई जा रही है, जहां दो फर्म इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड मिलकर काम कर रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि ये काफी अच्छा कदम उठाया गया है। इस योजना से न केवल कूड़ा और गंदगी कम होगी, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई स्वच्छ भारत अभियान की मुहिम को आगे बढ़ाने में योगदान देगी। ऐसे में दिल्ली के लिए यह एक बहुत बड़ी चुनौती का मौका है वेस्ट टू एनर्जी योजना के संयंत्र के साथ ये दिल्ली की कचरा प्रबंधन समस्या को हल करने में काफी मदद करेगा।

जानकारी के अनुसार 2200 मीटर टन कूड़ा रोजाना पहाड़गंज क्षेत्र, करोल बाग क्षेत्र और नरेला क्षेत्र से निकाला जा रहा हैं, जो फिलहाल भलस्वा लैंडफिल साइट पर डाला जाता है। क्योंकि देखा जाए तो जनसंख्या के मुताबिक इतने सफाईकर्मी नहीं है पर ये प्लांट लग जाने के बाद सभी को काफी फायदा मिल जाएगा। ऐसे में इंडियन ऑयल अपनी टैक्नोलॉजी पहचान में सहयोग करेगा। संयंत्र में उत्पादित कंप्रेस बायो गैस, प्लास्टिक, ईंधन, बिजली, सिंथेटिक मिथेन व हाइड्रोजन आदि का प्रयोग करने में मदद करेगा।