दिल्ली।। उत्तर पूर्वी दिल्ली सीलमपुर वेलकम गुरुदुआरे श्री गुरु नानक दरवार में बड़े ही धूमधाम से गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाया गया।
इस अवसर पर केक भी काटा गया, गुरु गोबिंद सिंह सिख धर्म के दसवें गुरु थे। सिख समुदाय के लोग इस जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में बड़े ही उमंग और उल्लास से मनाते हैं।
इस दौरान देखा गया है कि कीर्तन और गुरुवाणी के पाठ से साथ ही सिख समुदाय के लोग सुबह प्रभातफेरी निकालते हैं और फिर लंगर का भी बड़े पैमाने पर आयोजन किया जाता है।
नई दिल्ली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि आखिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नगर निगम के कर्मचारियों से किस बात का बदला ले रहे है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा से बेहद नफरत करती है। और उनको लोगों की नज़रों में गिराने के लिए वह बदला MCD के कर्मचारियों से ले रही है।
भाजपा हमेशा से आरोप लगाती आई है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उनका फंड रोक रखा है जिसकी वजह से वह कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रहे। आरेपों के इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी को MCD के हालातों का जिम्मेदार बताया है।
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता सतेंद्र जैन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि दिल्ली के जिन अस्पतालों में वैक्सीन लगाई जा रही है उसमें से एक भी अस्पताल ऐसा नहीं है जो MCD के अंतरगत हो। जिसकी वजह उन्होंने MCD की हड़ताल को बताया। उनका कहना था कि भाजपा कर्मचारियों का वेतन देने में असमर्थ है जिसकी वजह से वह काम की जगह धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं।
दिल्ली एनसीआर।। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-12 लघु सचिवालय पर एकत्रित होकर कांग्रेस का पुतला फूंका । कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस अपने खोए जनाधार को वापस लाने के लिए किसानों के माध्यम से प्रदेश और देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है।
दिखाई दे रहा है नजारा है फरीदाबाद के सेक्टर 12 के लघु सचिवालय का जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और कांग्रेस का पुतला फूंका । भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा की माने तो देश के प्रधानमंत्री ने किसानों के भले के लिए यह तीनों कानून बनाए हैं लेकिन कांग्रेस किसानों को भ्रमित करने का काम कर रही है और कथित किसान नेताओं के माध्यम से प्रदेश के सरकार गिराने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि 2014 में शपथ लेने के बाद से प्रधानमंत्री लगातार किसानों और देश के गरीबों के लिए काम कर रहे हैं । उनके मुताबिक राहुल गांधी इस बात को स्पष्ट करें कि क्या उन्होंने मेनिफेस्टो में झूठ बोला था या वह अब झूठ बोल रहे हैं क्योंकि मैंनोफेस्टो में भी उन्होंने यह कानून लागू करने की बात कही थी।
उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में बहुत से लोग राजनीतिक हैं लेकिन अपने आप को किसान नेता बता रहे हैं । उन्होंने कहा कि यह आंदोलन कांग्रेस द्वारा प्रायोजित आंदोलन है ।
दिल्ली एनसीआर।। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में 100 फुट रोड स्थित डोमिनोज पिज़्ज़ा हट के पास एक दुकान मालिक पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए वही घायल को बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है और पुलिस को सूचना कर दी गई।
तस्वीरों में दिखाई दे रहा यह नजारा बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल का है जहां पर एक युवक को घायल अवस्था में लाया गया परिजनों की मानें तो घायल की दुकान बल्लभगढ़ सॉफ्ट रोड पी जाट के पास जहां पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने दुकान मालिक पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद आनन-फानन में घायल को अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है।
हालांकि परिजनों का कहना है अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस को सूचना दे दी है। वहीं अस्पताल के डॉक्टर के माने तो एक युवक उनके पास घायल अवस्था में पहुंचा है जिस पर लगभग चाकू से दो बार उसके पैर पर किए गए हैं। घायल का इलाज कर दिया है और पुलिस को भी सूचना दे दी है।
दिल्ली एनसीआर।। कोविड हॉस्पिटल के रूप में अपनी सेवाएं देने वाले ईएसआई मेडिकल कॉलेज में कोविड वैक्सीनेशन का शुभारंभ क्षेत्र की बीजेपी एमएलए सीमा त्रिखा ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों ने टीका लगवाकर सभी को संदेश दिया कि लोग झूठ की भ्रांतियों में ना फंसे और आने वाले समय में बिना किसी डर के टीकाकरण करवाएं और प्रधानमंत्री की मुहिम को सफल बनाएं ।
वैक्सीनेशन करवाने वाले ईएसआई मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए लोगों को सभी भ्रांतियों से दूर रहने की सलाह दी और कहा कि आज उन्होंने भी यह टीका लगवाया है और यह बिलकुल सेफ है इसे लगवाने के बाद उन्हें किसी किस्म की कोई परेशानी नहीं हुई।
मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण का शुभारंभ करने पहुंची बीजेपी एमएलए ने कहा की विकसित देशों में कितने समय में वैक्सीन बनाई गई उतनी ही समय में भारत के वैज्ञानिकों ने दो-दो वैक्सीन बनाने में सफलता हासिल की है> जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं । उन्होंने कहा कि यहां मेडिकल स्टाफ ने टीका लगवा कर इसकी शुरुआत की है तो फिर इस टीके पर सवाल खड़ा करने वाले विपक्ष की बात कोई महत्व नहीं रखती ।