Wednesday, May 6, 2026
spot_img
Home Blog Page 1100

सर्दी में धुंए के कारण घुटा दम, 3 लोगों की मौत

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। बल्लभगढ़ की राजीव कॉलोनी में हैरान कर देने वाल मामला सामने आया है। जिसमें एक ही परिवार के 2 साल के बच्चे सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अंगीठी का धुआं इनकी मौत का कारण बताया जा रहा है।

दिखाई दे रही यह लोगों की भीड़ उस मकान के सामने खड़ी है। जहां पर रात में एक ही परिवार के 3 लोगों की जान चली गई है। लोगों की माने तो अमन नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ 2 साल के बच्चे के साथ यहां पर रह रहा था। सर्दी के सितम के कारण देर रात उन्होंने अंगीठी जलाकर अपने कमरे में रख ली थी और सो गए जिसके बाद कमरे में धुआं बढ़ गया और उसी के चलते तीनो लोग मौत की आगोश में चले गए।

थाना सेक्टर 58 पुलिस एस एच ओ अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और वहां पर तीनों लोगों के शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है ।और साथ ही परिजनों को भी सूचना दी गई है। जिसके बाद उन्हौने बताया कि प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि धुए से दम घुटने कारण के इनकी मौत हुई है।

कई बार बचाव ही आदमी के लिए मुसीबत बन जाता है और शायद सर्दी से बचाव ही इनके लिए मौत का ग्रास बन गया। सर्दी से बचने के लिए सावधानी भी जरूरी है।

दिल्ली पुलिस ने दी “युवा ” को नई दिशा

डिम्पल भारद्वाज, संवाददाता

दिल्ली।। प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना में दिल्ली पुलिस “युवा ” कार्यक्रम के जरिये अपनी भूमिका और भागीदारी निभा रही है। पुलिस ऐसे बच्चों को टैनिंग दे रही है जो या तो अपराध की और बढ़ रहे है या जा सकतें है। कोरोना काल में हेल्थ सेक्टर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मध्य जिले आनंद पर्वत थाना पुलिस ने 60 बच्चों को ट्रेनिंग दी, जिनमें से 36 को दिल्ली के अलग अलग हॉस्पिटल में जॉब भी मिल गयी। ख़ुशी की बात है की ये सभी लड़कियां है। इन बच्चों को उत्साहित करने और प्रमाण पत्र देने जिला पुलिस आयुक्त सहित कई बड़े अधिकारी भी पहुंचे।

मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत थाना परिसर में बैठी ये वे लड़कियां है जिन्होंने दिल्ली पुलिस की “युवा” योजना एक तहत हेल्थ सेवा की ट्रेनिंग ली है।  इनमें से ज्यादातर को अलग अलग हॉस्पिटल में नौकरी भी मिल गयी। इन बच्चों को प्रमाण पत्र देने और उन्हें बधाई देने मध्य जिला पुलिस आयुक्त स्वेता सिंह खुद पहुंची और इन्हे प्रमाण पत्र दिए।

मध्य जिला पुलिस प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना के तरह स्टार हेल्थ के साथ मिलकर थाना स्तर पर इस तरह के ट्रेनिंग सेंटर चला रही है। आनंद पर्वत में 7 लड़कों और 53 लड़कियों ने टैनिंग ली जिनमें से 36 लड़कियों को जॉब भी मिल गयी। पुलिस को उम्मीद है की बाकी बच्चों को भी जॉब मिल जाएगी।

दिल्ली पुलिस की “युवा ” के तहत थाना स्तर पर कई तरह के ट्रेनिंग सेंटर चलाये जा रहे है। इन ट्रेनिंग सेंटर्स में उन बच्चों को टैनिंग दी जा रही है। जो या तो अपराध जगत में प्रवेश कर चुकें है या फिर अपराध को और बढ़ सकतें है।”कोरोना महामारी के दौरान हेल्थ सेक्टर की जरूरत को देखते हुए हेल्थ सेवा की ट्रेनिंग दी गयी। दिल्ली पुलिस की यह मुहीम युवाओं को रोजगार ही नहीं दे रही है बल्कि अपराध भी कम कर रही है। ये लड़कियां भी बेहद खुश है और उन्हें जॉब मिलाने पर पुलिस भी बहुत खुश है ।

स्टार एजुकेशन के साथ मिलाकर चल रही यह मुहीम सचमुच सराहनीय है। इन बच्चों के खिल-खिलाते चहरे उन और बच्चों को भी आकर्षित करेंगे जो बेरोजगार है। और आपराधिक किस्म के माहौल के आस- आस रहें है। नौकरी कर ये अपना कैरियर भी बनाएंगे और कानून व्यवस्था कायम करने मैं मदद भी करेंगे।

भारत में चालू हुई पहली एयर टैक्सी

खुशबू काबरा, संवाददाता

दिल्ली।। ओला/ऊबर के बाद देश के ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को सुधारते हुए, और आगे बढाते हुए चंडीगढ़ से हिसार के लिए हवाई टैक्सी का प्रारंभ इस गुरुवार को 3 बजकर 10 मिनट पर किया गया है। अभी हालही में उड़ान के दौरान कप्तानवरुण सुहाग,पायलट पूनम गौड़ और दो यात्री भी शामिल थे। एयर टैक्सी से लोगों को सुविधाओं का आनंद लेने में और ज्यादा आसानी हो जाएगी। हिसार से चंडीगढ़ 50 मिनट में तय करेगी ये टैक्सी अपना सफर जिसके लिए देने होंगे 1755 रुपये। ट्वीट करते हुए हरियाणा के सीएममनोहर लाल खट्टर ने मकर संक्रांति के इस पावन पर्व पर हवाई टैक्सी की शुरुआत की।

आपको बता दे कि अगर आपको विमान में यात्रा तय करनी है तो इसके लिए पहले आपको ऑनलाइनबुकिंग करवानी होगीऐसे में प्राइवेट बुकिंग की सुविधा भी रखी गई हैजिसका किराया अलग होगा। आपको बता दे कि चार सीटर होगा ये विमान जिसमेंदोनों सरकारों को 1755 रुपये वहन करना होगा।ये भी जान लीजिए कि प्रतिदिन अपने निर्धारितसमय पर ये विमान उड़ान भरेगा।

धर्मशाला और देहरादून के लिए शुरू होंगी उड़ान 

हिसार से चंडीगढ़ : 14 जनवरी 2021 को शुरू हो चुकी। 

हिसार से देहरादून : 18 जनवरी 2021 को शुरू होगी।

हिसार से धर्मशाला : 23 जनवरी 2021 को शुरू होगी। 

इटली से लाई गई एयर टैक्सीकोलेकर हिसार पहुंचीपायलट पूनम गौड़ ने यह बताया की उनका इटली से लेकर हिसार तक का सफर बेहद अधबुध था उनका कहना हैं यह अनोखा है। इससे लोगों को बहुत सुविधा होगी और विमान के उड़ान भरने की सारी जानकारी वेबसाइटपर डाल दी जाएगी। यह टैक्सी लगातार चलाई जाएगी केवल मौसम विभाग में गड़बड़ी होने से विमान को विश्राम दिया जाएगा। ना केवल हिसार में बल्कि देश के तमाम राज्यों में इसकी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

स्कूल के बाद कोचिंग सेंटर खुलने की बारी

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सभी स्कूलों की कक्षाएं दसवीं से 12वीं के खुलने के बाद अब कोंचिंग सेंटर भी खुलने की अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली में उच्च शिक्षा का हब माने जाने वाले मुखर्जी नगर का हाल अभी भी बेहाल है। क्योंकि लगभग 10 महीनों से बंद कोचिंग संस्थानो पर अभी तक ताला लगा हुआ है। पिछले साल ही मार्च में कोरोना के बढ़ते स्तर को देखते हुए देश को लॉकडाउन की प्रक्रिया के तहत बंद कर दिया था। पर किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कोरोना का प्रकोप इस तरह देश में पसरेगा की सभी चीजों को ठप कर देगा।

लोगों की मानें तो जब से कोरोना का कहर शुरु हुआ है, तब से मुखर्जी नगर में सन्नाटा पसरा हुआ है। क्योंकि यहां पर अधिकतर छात्र कोंचिग की वजह से आते थे। जब से कोंचिग संस्थाए बंद हुईं तब से वहां की रौनक भी गुम सी हो गई है।

प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले एक छात्र से जब पूछा गया कि क्या अब दिल्ली सरकार को कोंचिग संस्थान खोलने की अनुमति दे देनी चाहिए? इसपर उसने जवाब दिया कि जब दिल्ली सरकार 10वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खोल सकती है, तो हम तो उनसे बड़े जब भी बड़े हैं। हमारे लिए कोचिंग संस्थाए और कॉलेज क्यों नहीं खोली जा सकती। अगर सरकार को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अच्छा फैसला लेना था, तो पहले बड़े बच्चों के हित में लेती। कोरोना की गाईडलाइंस को जब छोटी क्लास के बच्चे पालन कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं?

इसी संदर्भ में कुछ ऐसे भी लोग ऐसे भी हैं, जो सरकार के इस फैसले के समर्थंन में थे। उनका कहना था कि सरकार जो करेगी हम सभी के बारे में सोच कर करेंगी। सरकार को यह पता है कि मुखर्जी नगर शिक्षा का बहुत बड़ा हब है। ऐसे में इसे खोला जाता है तो हजारों की तदाद में बच्चे आयेंगे, जिससे कोरोना का तो नहीं पर कोरोना का नया रुप यानी स्ट्रेन के पसरने की आशंका बढ़ सकती है। 

दिल्ली – सर्द हवाएं और कोहरे की मार

काव्या बजाज, संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली में ठंड और कोहरे की मार से  लोगों का जीना बेहाल हो गया है। उनके रोजमर्रे की जिदंगी में ठहराव आ गया है, जिसका असर उनके काम-धंधे पर भी पड़ा है। सर्द हवाएं और कोहरा झेलना उनकी मजबूरी बन चुकी है। दिल्ली से निकटवर्ती प्रदेशों के पहाड़ी ईलाकों में बर्फबारी होने की वजह से मैदानी ईलाकों में भी इसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। शीत लहर ने दिल्ली के मैदानी इलाकों में ठिठुरन काफी ज्यादा बढ़ा दी है। सुबह के समय कोहरा और दिन में सर्द हवाएं दिल्ली वालों के लिए किसी मुश्किल से कम नहीं है।

कोहरे की वजह से दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में दृश्यता काफी कम हो जाती है। जिसकी वजह से लोगों और वाहनों के आने-जाने की गति काफी धीमी हो जाती है। ठिठुरन ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है।  इसके साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों ने भी लोगों को घेर रखा है।

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए 18 जनवरी को अलर्ट के अनुसार दिल्ली में लोगों को ठंड से फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली। आने वाले समय में शीत लहर और सर्द हवाएं चलने के आसार बने हुए हैं। जिसकी वजह से राजधानी ने अगले 4 दिनों के लिए ऑरेंज एलर्ट जारी कर दिया है। जो लोगों की मुश्किलों को और भी बड़ा सकती है।