Monday, May 4, 2026
spot_img
Home Blog Page 1106

निगम कर्मचारियों को मिलेगा वेतन, दिल्ली सरकार ने जारी किए 938 करोड़ की रकम


शिवानी मोरवाल, संवाददाता
नई दिल्ली। काफी जद्दोजहद के बाद दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को छह-सात माह से लंबित वेतन मिलने की उम्मीद जागी है। यह उम्मीद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया द्वारा 14 जनवरी को एमसीडी कर्मचारियों की सैलरी के लिए 938 करोड़ रुपये देने के ऐलान से बनी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की पीड़ा को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अन्य योजनाओं से पैसा निकालकर 938 करोड़ रुपया जमा किया है। इस बावत सिसोदिया द्वारा ने बताया कि ये पैसा दिल्ली सरकार ने दूसरी योजनाओं में से निकालकर इकट्ठा किया है ताकि कर्मचारियों की सैलरी दी जा सके। इसी के साथ उन्होंने एमसीडी की कार्यप्रणाली को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि एमसीडी पर दिल्ली सरकार का 6,276 करोड़ रुपया बकाया है। एमसीडी को बीजेपी ने दिवालिया करके इतनी बड़ी राशि का कर्जदार बना दिया। उन्होंने ने कहा कि कोरोना और लॉकडाउन के कारण मार्केट का भी बुरा हाल है। दिल्ली सरकार ही अपना काम मुश्किल से चला रही है। इसके बावजूद नगर निगम के कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए हमने अन्य योजनाओं को रोककर तथा अन्य विभागों की राशि काटकर किसी तरह 938 करोड़ रुपयों का इंतजाम किया हैं। यह राशि सैलरी के लिए दी जा रही है। उन्होंने बीजेपी को चेतावनी भी दी कि वे इन पैसों की भी चोरी नहीं करें। इनसे कर्मचारियों की तनख्वाह ही दें।


सिसोदिया बीजेपी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने से भी नहीं चुके। उन्होंने बताया कि करीब 14 साल पहले एमसीडी की सत्ता में आई बीजेपी ने तीनों नगर निगमों को पूरी तरह दिवालिया बना दिया। निगम को उसने बुरी तरह चूस लिया कि अब गुठली भी नहीं छोड़ी है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के बैंक खाते में मात्र 12 करोड़ रुपये बचे हैं, जबकि पूर्वी नगर निगम के पास मात्र 99 लाख रुपये हैं। एमसीडी पर दिल्ली सरकार का 6,276 करोड़ रुपया बकाया है। एमसीडी को बीजेपी ने दिवालिया करके इतनी बड़ी राशि का कर्जदार बना दिया. अब नगर निगम के पास अपने कर्मचारियों को तनख्वाह देने तक के पैसे नहीं हैं. इस वक्त एमसीडी साफ-सफाई, बिल्डिंग नक्शे संबंधी काम के लायक भी नहीं रह गई है. सफाई कर्मियों, शिक्षकों, मेडिकल स्टाफ इत्यादि को तनख्वाह नहीं मिल रही है।


इसी क्रम में सिसोदिया ने देश के निगमों को केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक मदद के बारे में बताते हुए कहा कि दिल्ली नगर निगम को केंद्र से कोई राशि नहीं मिलती। इस संबंध में उन्होने सवाला उठाया कि आखिर क्या कारण है कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, लेफ्ट या अन्य दलों के नेतृत्व वाले नगर निकायों को केंद्र से सहायता मिलती है, लेकिन बीजेपी शासित दिल्ली नगर निगम को केंद्र से एक भी पैसा नहीं मिलता?


उन्होंने कहा कि कायदे से दिल्ली नगर निगम को केंद्र से 11,500 करोड़ रुपये मिलने चाहिए। जबकि केंद्र का मानना है कि वह इसे नहीं दे सकती, क्योंकि बीजेपी वाले इन पैसों को खा जाएंगे। भले ही ऐसी मदद करना कानून में लिखा हो, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण केंद्र सरकार दिल्ली नगर निगम को पैसे नहीं दे रही। सीएम केजरीवाल कई बार केंद्र सरकार को पत्र लिखकर एमसीडी का सारा पैसा देने का अनुरोध कर चुकी है।

अशोक विहार – वैजयंता आर्य पहुंची  EOW,ऊषा रंगरानी बनी लगातार तीसरी महिला नार्थ वेस्ट डीसीपी

-दिल्ली दर्पण ब्यरो

 दिल्ली। नार्थ वेस्ट जिले की डीसीपी वैजयंता आर्या का तबादला हो गया है। उनकी जगह ऊषा रंगरानी  को नार्थ वेस्ट जिला में भेजा गया है। नार्थ वेस्ट में लगातार तीसरी बार महिला डीसीपी की तैनाती की गयी है। इससे पहले असलम खान और फिर  वैजयंता आर्या और अब ऊषा रंगरानी का नार्थ वेस्ट में आना चर्चा का विषय बना हुआ है।

 2011 बैच की महिला IPS अधिकारी उषा रंगरानी को पुलिस कण्ट्रोल रूम की डीसीपी बने ज्यादा समय नहीं हुआ था। बहुत कम समय में ही उनका तबादला नार्थ वेस्ट जिले में करना चुनौतीपूर्ण मना जा रहा है। दिल्ली पुलिस में उन्हें के तेज़ तर्रार  अधिकारी के रूप में मना जाता है।

 2009 बैच की IPS वैजयंता आर्या ने नार्थ वेस्ट जिले में अपने कार्यकाल में एक समझदार , साहसी और स्नेही सभाव वाली अधिकारी की छवि बनाई है। पुलिस महकमें में उन्हें के ईमानदार और समझदार मना जाता है। आम लोगों के बीच भी उनकी छवि अच्छी अधिकारी की बनी है। नार्थ वेस्ट जिले में कई बड़ी घटनाओं पर वैजयंता आर्या ने सूझबूझ से काम लिया है। पुलिस महकमें में उनकी कार्यकाल को बहुत सरहा जा रहा है। पुलिस कर्मचारियों के हितों का वह बहुत ख्याल रखती थी। नवनियुक्त डीसीपी ऊषा रंगरानी  भी अच्छी अधिकारी बताई जा रही है। रंगरानी को पीसीआर से नार्थ वेस्ट जिले में भेजा गया है। जिले में तीसरी बार भी महिला अधिकारी की तैनाती चर्चा का विषया बनी हुयी है। जानकार बताते है की रंगरानी  भी बेहद काबिल पुलिस अधिकारी है। वैजयंता आर्या की तरह नार्थ वेस्ट जिले में जिस तरह से कानून व्यवस्था को बेहतर बनाया है अपराध पर लगाम लगाई है ,काम करने का वह अंदाज कायम रहेगा।

कॉलर ट्यून: अमिताभ की जगह भल्ला की आवाज में हिदायत

नेहा राठौर, संवाददाता

नई दिल्ली। शुक्रवार (15 जनवरी) से मोबाइल में अमिताभ बच्चन की आवाज में कोरोना से बचाव और सावधानियों से जुड़ी कॉलर ट्यून की जगह नई आवाज सुनाई देने लगी है। वह आवाज जानीमानी वाॅयस ओवर आर्टिस्ट जसलीन भल्ला की है। न कवल आवज बदली है, बल्कि हिदायतें भी बदल गई हैं। अब मास्क पहनने और कोरोना को लेकर बरती जाने वाली ढिलाई की जगह वैक्सीन की भी बात की गई है। नई कॉलर ट्यून भी हिंदी और अंग्रेजी दोनों में है।  

आखिर कौन है जसलीन भल्ला

जसलीन भल्ला एक जानी-मानी वॉइस ओवर आर्टिस्ट हैं। वह पहले भी कोरोना से जुड़ी कॉलर ट्यून (कोरोना वायरस या कोविड-19 से आज पूरा देश लड़ रहा है। मगर, याद रहे हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं) को आवाज दे चुकी हैं। वह स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट भी रह चुकी हैं। वह पिछले करीब एक दशक से वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रही हैं भल्ला की आवाज हम दिल्ली मेट्रो, स्पाइस जेट और इंडिगो की फ्लाइट में भी सुनते आए हैं।

आवाज बदलने का कारण
पीछे का कारण यह बताया जा रहा है कि अब सरकार कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरूकता फैलाना चाहती है इसलिए आवाज को बदला गया है। इस नई कॉलर ट्यून में लोगों को टीके के प्रति जागरूक किया जाएगा और संदेश दिया जाएगा कि वो किसी भी तरह की अफवाहों में ना आए। इस कॉलर ट्यून में बताया जाने वाला मैसेज 30 सेकेंड का होगा।

बता दें कि बिग बी की आवाज वाली कॉलर ट्यून हटाने को लेकर कुछ दिन पहले दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी। इस याचिका में कहा गया था कि कॉलर ट्यून में अमिताभ बच्चन की बजाय असली कोरोना वॉरियर की आवाज होनी चाहिए।

फरीदाबाद मेें बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों के साथ विधायक ने मनाया मकर संक्रांति का त्यौहार

जय प्रकाश भाटी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक और हरियाणा सरकार में चेयरमैन विधायक नैनपाल रावत ने आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर प्राचीन परंपरा को निभाते हुए बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों को सम्मानित किया इनमें वे लोग मुख्य रूप से शामिल रहे। जिन्होंने चुनाव के समय में पर्दे के पीछे रहकर विधायक नैनपाल रावत को जीत दिलवाने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी।

इस मौके पर विधायक नैनपाल रावत से सम्मान पाकर बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे फूले नहीं समाए विधायक द्वारा माला व शाल पहनाकर नकद सम्मान लोगों को दिया गया। इस मौके पर विधायक नैनपाल रावत ने कहा कि वह अपने आप को बहुत सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें अपने उन कार्यकर्ताओं का सम्मान करने का मौका मिला है। जिन्होंने चुनाव के समय में पर्दे के पीछे काम कर उनका उत्साह बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि अपने ऐसे हजारों कार्यकर्ताओं का ऋण वे जीवन भर नहीं उतार सकते लेकिन उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का भी पूरा प्रयास करेंगे। विधायक नैनपाल रावत ने कहा कि उनके चुनावों में जहां एक 12 साल के बच्चे ने 170 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर उनके नाम का झंडा बुलंद किया तो वही 80 साल के बुजुर्ग उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए वहीं महिलाओं के आंसुओं ने उनके जज्बे को और मजबूत कर दिया। और जिसकी बदौलत वे आज विधायक बने हैं वही किसान आंदोलन को लेकर भी विधायक नैनपाल रावत ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

अयोध्या मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि जुटाने के अभियान में लगा धर्मयात्रा महासंघ

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। विश्व हिन्दू परिषद से जुड़ा धार्मिक संघठन धर्म यात्रा महासंघ ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने के लिए दिल्ली के सभी विधान सभाओं में समर्पण राशि जुटाने का अभियान शुरू किया है। इस अभियान के निमित आज धर्म यात्रा संघ के केंद्रीय कार्यालय में हवन, भंडारा, सुंदरकांड का पाठ के साथ साथ भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। 

आज इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और वीएचपी नेता राजेंद्र सिंह पंकज भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का  भव्य मंदिर बने, यह सपना हर हिन्दू का है। अब इस बहुप्रतीक्षित सपने के पूरा होने की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे हम सबका धर्म और कर्तव्य है कि हम इसके लिए समर्पण राशि जुटाने में तन मन और धन से सहयोग करें। 

केंद्रीय कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में संघ से जुड़े सदस्य मौजूद थे। देश में तीर्थ स्थानों के विकास में वर्षों से लगी संस्था धर्म यात्रा महासंघ पूरे उत्साह में है। आगामी 24 जनवरी को संघ का एक प्रतिनिधि मंडल आयोध्या की परिक्रमा करने जा रहा है। संघ का कहना है कि वह अयोध्या को भी बड़ा तीर्थ स्थल बनने की दिशा में प्रयासरत है।